PDA

View Full Version : India win Champions Trophy 2013


bindujain
24-06-2013, 07:24 AM
India win Champions Trophy 2013
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/intro_245113_015131_8698.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:24 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/indiacricketfan.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:25 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/shikhardhawansweep.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:25 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/shikhardhawan2.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:25 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/rohitsharma.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:25 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/shikhardhawan.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:26 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/ravibopara.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:26 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/viratkohli2.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:26 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/umesh.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:26 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/ashwin(1).jpg

bindujain
24-06-2013, 07:27 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/jadeja.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:28 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/morgan_i.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:28 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/ishant.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:28 AM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/india-win-ct2013/dhoni_243713_013718_9415.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:32 AM
चैंपियंस ट्रॉफीः इंग्लैंड को हराकर भारत बना चैंपियन
बर्मिंघम। आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत ने इग्लैंड को 5 रनों से हरा दिया। भारत की ओर से दिए 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 124 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 33 रन मॉर्गन ने बनाए। बोपारा ने 33 रन बनाए। कप्तान कुक 2 रन, बेल 13 और ट्राट 20 रन बनाकर आउट हुए। रूट सात रन बनाकर आउट हुए। इसके पहले इंग्लैंड ने बारिश के कारण हुए 20 ओवर के फाइनल मैच में भारत को सात विकेट पर 129 रन पर रोक दिया था।
भारत की ओर से विराट कोहली ने 34 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेलने के अलावा रविंद्र जडेजा 25 गेंद में नाबाद 33 के साथ 5.3 ओवर में 47 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। ये दोनों उस समय क्रीज पर उतरे जब टीम 66 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। इन दोनों के अलावा ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन रन 31 पाए। भारत पावरप्ले के चार ओवर में एक विकेट पर 19 रन ही बना सका।

bindujain
24-06-2013, 07:32 AM
इंग्लैंड की ओर से रवि बोपारा ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जेम्स एंडरसन, जेम्स ट्रेडवेल और स्टुअर्ट ब्राड ने किफायती गेंदबाजी करते हुए क्रमश: 24, 25 और 26 रन देकर एक-एक विकेट हासिल किया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के क्रीज पर उतरने से पहले ही बारिश आ गई। इसके बाद मैच साढ़े छह घंटे से भी अधिक के विलंब के बाद शुरू हुआ जिसके कारण इसे 20-20 ओवर का कर दिया गया। चैंपियंस ट्रॉफी की तकनीकी समिति ने नतीजे की संभावना बढ़ाने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय तक खेल जारी रखने को स्वीकृति दी।
बारिश के विलंब के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो धवन ने स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल पर लगातार दो चौके मारे लेकिन अगले ओवर में रवि बोपारा की गेंद इसी स्पिनर को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
दिनेश कार्तिक भी 11 गेंद में छह रन बनाने के बाद ट्रेडवेल की गेंद को हवा में लहरा गए और इयोन मोर्गन ने आसान कैच लपका। सुरेश रैना (01) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (00) इसके बाद बोपारा की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शाट खेलकर पवेलियन लौटे जिससे भारत का स्कोर 13वें ओवर में पांच विकेट पर 66 रन हो गया।
भारत इस बीच 12वें से 14वें ओवर में सिर्फ तीन रन जोड़ पाया जबकि उसने तीन विकेट गंवाए।कोहली ने इसके बाद जिम्मेदारी संभालते हुए बोपारा पर दो जबकि ट्रेडवेल पर एक चौका जड़ा। उन्हें 36 रन के निजी स्कोर पर ब्राड की गेंद पर जोनाथन ट्राट ने शार्ट थर्डमैन पर जीवनदान दिया जिसका फायदा उठाकर भारतीय बल्लेबाज ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा।
कोहली और जडेजा ने 18वें ओवर में भारत के रनों का सैकड़ा पूरा किया। जडेजा ने एंडरसन पर छक्का जड़ा लेकिन कोहली एक गेंद बाद बोपारा को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 34 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का मारा

bindujain
24-06-2013, 07:33 AM
धोनी की युवा ब्रिगेड को बारिश भी नहीं रोक पाई, अंग्रेजों को शिकस्त दे रचा इतिहास
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/23/7649_13.jpg

bindujain
24-06-2013, 07:34 AM
बर्मिघम। रविंद्र जडेजा के ऑल राउंड प्रदर्शन की दम पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 रनों से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। टीम इंडिया ने बारिश से प्रभावित रोमांचक फाइनल में पहले निर्धारित 20 ओवर्स में 129 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को 124 रनों पर रोक दिया। टीम इंडिया की यादगार जीत में जडेजा के अलावा अश्विन और इशांत ने गेंद से वहीं विराट और शिखर धवन ने बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा करने उतरे अंग्रेजों पर शुरू से ही दबाव बना लिया। दूसरे ही ओवर में उमेश यादव ने इंग्लिश कप्तान एलिएस्टर कुक को पवेलियन लौटा दिया। ट्रॉट ने कुछ अच्छे शॉट खेल खतरा बनने की कोशिश की लेकिन आर अश्विन के गेंद थामते ही कहानी उलट गई।

अश्विन ने लगातार दो ओवर में ट्रॉट और जे रूट को आउट कर डाला। जब अश्विन की फिरकी कमाल कर रही हो जडेजा कैसे पीछे रहते उन्होंेने भी इयान बैल को आउट कर इंग्लंड का स्कोर चार विकेट पर 46 रन कर दिया।

चार विकेट गवा चुकी इंग्लंड के लिए इयान मोर्गन और रवि बोपारा ने पांचवे विकेट के लिए 64 रन बनाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन इशांत ने पारी के 18 वे ओवर खतरनाक बन रहे इन दोनों को आउट कर पासा पलट दिया।

इंग्लैंड को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी लेकिन जडेजा ने 19 वे ओवर केवल चार देते हुए बटलर को आउट कर मैच पर शिकंजा कस दिया। इस ओवर में ही ब्रेसनन रन भी हुए और इंग्लैंड के हाथ से मैच लगभग निकल गया। बचा हुआ काम आखिरी ओवर में अश्विन ने कर दिया और टीम इंडिया चैंपियनों की चैंपियन बन गई।

इससे पहले करीब पांच घंटे देर से शुरू हुए हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने सधी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा केवल 9 रन बनाकर तीसरे ही ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद धवन ने विराट के साथ मिल स्कोर को पचास के पार पहुंचाया लेकिन इस स्कोर पर ही धवन 31 रन की दमदार पारी खेल आउट हो गए।

इसके बाद इंग्लैंड के बॉलस ने वापसी करते हुए दिनेश कार्तिक, सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी सस्ते में आउट कर दिया। एक समय टीम इंडिया केवल 66 रन पर पांच विकेट खोकर संकट में आ गई थी।

इस मुश्किल की घड़ी में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के संकटमोचक बने और छठे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। एंडरसन ने विराट कोहली को 43 के निजी स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

विराट के आउट होने के बाद जडेजा ने तेजतर्रार पारी खेल टीम इंडिया को 129 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जडेजा 25 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया बिना किसी चेंज के साथ मैदान में उतरी वहीं इंग्लैंड में स्टीफन फिन की जगह टिम ब्रेसनन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।


टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा और उमेश यादव।

इंग्लैंड- एलिएस्टर कुक, इयान बैल, जोनाथन ट्रॉट, जे रूट, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, जे बटलर, टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स ट्रेडविल और जेम्स एंडरसन।

bindujain
24-06-2013, 07:34 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/23/0861_15.jpg

ब्रॉड ने दिया झटका

टीम इंडिया को पूरे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत देने वाली शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी फाइनल मुकाबले में रंग नहीं जमा पाई। दोनों ने शुरुआत तो सधी हुई की लेकिन उसे लंबा नहीं ले जा सके।

टीम इंडिया को पहला झटका देते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड ने चौथे ओवर में रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। रोहित 14 गेंदों पर 9 रन ही बना पाए।

bindujain
24-06-2013, 07:35 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/23/0859_13.jpg
धवन का क्लासी टच

चैंपियंस ट्रॉफी में अपने बल्ले से धमाल कर चुके टीम इंडिया के गब्बर सिंह यहां भी क्लासी टच में नजर आए। टीम इंडिया को पहला झटका दे चुके ब्रॉड की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से धवन ने मैच का पहला छक्का भी जड़ा।

शानदार टच में दिख रहे शिखर धवन को रवि बोपारा ने आउट कर टीम इंडिया को दूसरा झटका दे दिया। धवन ने २४ गेंदों पर 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।

bindujain
24-06-2013, 07:35 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/23/0858_16.jpg
बोपारा का कहर

टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन शिखर धवन का विकेट लेने के बाद तो बोपारा का जोश दोगुना हो गया और इसका असर उनकी बॉलिंग में भी दिखाई दिया। बोपारा ने 13 वे ओवर में मैच का नक्शा पलट दिया।

बोपारा ने ओवर की दूसरी गेंद पर सुरेश रैना (1) और फिर आखिरी गेंद पर कप्तान धोनी (0) को आउट कर टीम इंडिया को संकट में डाल दिया

bindujain
24-06-2013, 07:36 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/23/3151_17.jpg
विराट का पलटवार

केवल 66 रन पांच विकेट गवां चुकी टीम इंडिया के लिए पलटवार किया विराट कोहली ने। कोहली ने कहर बरपा रहे बोपारा के ओवर में दो चौके लगा पलटवार किया। दूसरे एंड से जडेजा ने भी विराट का अच्छा साथ दिया।

दोनों ने 47 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को संकट से निकाला। जेम्स एंडरसन ने विराट को 43 रन के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा । विराट ने अपनी पारी में 34 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का जड़ा।

bindujain
24-06-2013, 07:37 AM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/06/23/3384_18.jpg
जडडू का फिनिशिंग टच

विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को संकट से निकालने वाले रविंद्र जडेजा ने आखिरी आखिरी नौ गेंदों पर ज्यादातर स्ट्राइक अपने पास रख तेजी से रन बनाए।

जडेजा के आउट होने के बाद जडेजा ने भी रनों बनाने की जिम्मेदार ले ली आखिरी ओवर में जडेजा ने अपनी पारी का दूसरा छक्का जड़ते हुए टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचा दिया। जडेजा की पारी की बदौलत ही टीम इंडिया ने आखिरी चार ओवर में 43 रन जोड़े।

खुद जड्डू भी 25 गेंदों पर 33 रनों की धांसू पारी खेल नॉट आउट रहे।

rajnish manga
24-06-2013, 04:10 PM
भारतीय टीम को इस शानदार विजय की बहुत बहुत बधाई. इसमें कोई शक नहीं कि वे अपने पहले मैच के बाद से ही डिज़र्व करते थे.

और बिंदु जी, फाइनल मैच की सचित्र कवरेज और बढ़िया रिपोर्टिंग के लिए आप भी धन्यवाद और बधाई के पात्र हैं.

bindujain
24-06-2013, 10:25 PM
Virat Kohli leads the dance of champions
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/kohlidance/for-thumb_244213_134210_4622.jpg

bindujain
24-06-2013, 10:26 PM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/kohlidance/kohli-contimues-dancing_244213_134210_3992.jpg

bindujain
24-06-2013, 10:26 PM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/kohlidance/kohli-leads-the-dance_244213_134210_7222.jpg

bindujain
24-06-2013, 10:26 PM
http://drop.ndtv.com/albums/SPORTS/kohlidance/kohli-gangnam-style_244213_134209_3271.jpg