PDA

View Full Version : दुनिया का सबसे पिद्दी देश


dipu
27-06-2013, 04:45 PM
द वैटिकन (The Vatican): 793 लोग

जी हां वैटिकन एक देश है. यह सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. हर साल यहां 50 लाख पर्यटक आते हैं. वैटिकन के चारों तरफ रोम है. इसाई धर्म के सबसे बड़े पादरी यानी पोप यहीं रहते हैं.


http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4521_1.jpg

dipu
27-06-2013, 04:46 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4522_2.jpg

नॉरू (Nauru): 9945 लोग

यह दुनिया का सबसे छोटा जनतांत्रिक देश है. यह देश 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. यहां की 90 फीसदी आबादी के पास कोई रोजगार नहीं है. नॉरू फॉस्फेट कॉर्पोरेशन यहां की सबसे बड़ी कंपनी है. यहां सिर्फ दो होटल और 1-2 साइबर कैफे है, और हर साल मात्र 200 टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं. यहां की लगभग 95 फीसदी आबादी ओवर-वेट की शिकार है.

dipu
27-06-2013, 04:47 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4522_3.jpg

टुवालु (Tuvalu): 11264 लोग

यह देश 26 वर्ग किलोमीटर में फैला है. यहां हर साल 1100 टूरिस्ट आते हैं. भौगोलिक स्थिति के चलते समुद्र में पानी के लेवल बढ़ने से यह देश सबसे पहले डूबने वाला देश बन जाएगा.

dipu
27-06-2013, 04:47 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4523_4.jpg

पलाऊ (Palau): 20770 लोग

यह देश अपने बीचेज, मछली मारने के शौक और अमेरिकी सहायता पर जीवित है. यहां हर साल 109000 टूरिस्ट आते हैं. यहां के रॉक आइलैंड देखने लायक हैं. डाइविंग के लिए लोग स्पेशली इन जगहों पर आते हैं.

dipu
27-06-2013, 04:48 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4524_5.jpg

सैन मैरिनो (San Marino): 32457 लोग

यह देश दुनिया के सबसे धनी देशों में से एक है. साथ ही यह सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश भी है. यहां 156000 टूरिस्ट हर साल आते हैं. यहां से पूरे इटली को देखा जा सकता है.

dipu
27-06-2013, 04:49 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4527_6.jpg

मोनैको (Monaco): 36371 लोग

यह दुनिया का सबसे घनी आबादी (densely populated) वाला देश है. मोनैको फार्मूला वन रेस कम जगह होने के कारण शहर में ही होता है. यहां के लोग बहुत ही धनी हैं, उनके पास दुनिया के तमाम तरह की महंगी-महंगी कारें हैं. हर साल यहां 295000 टूरिस्ट आते हैं. यहां की बेरोजगारी दर दुनिया में सबसे कम है.

dipu
27-06-2013, 04:50 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4527_7.jpg

लाईटेन्सटीन (Liechtenstein): 36476 लोग

यहां अभी भी राजतंत्र चलता है. बेरोजगारी दर मोनैको के बाद सबसे कम है. यह दुनिया के दो ऐसे देश में से एक है, जो डबल लैंडलॉक्ड है. इसका मतलब हुआ कि इस देश से समुद्र तक पहुंचने के लिए आपको दो देशों को पार करना पड़ेगा. यहां की आबादी से ज्यादा यहां रजिस्टर्ड कंपनियां हैं. रूस, इटली और कोलंबिया के काले धन के लिए यह देश स्वर्ग है.

dipu
27-06-2013, 04:51 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4528_8.jpg

सेंट किट्स एंड नेविस (Saint Kitts and Nevis): 51970 लोग

यह अमेरिका का सबसे छोटा और सबसे कम आबादी वाला देश है. इसका क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है.

dipu
27-06-2013, 04:52 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4530_9.jpg

मार्शल आइलैंड (Marshall Islands): 55548 लोग

अमेरिका ने 1946 से 1958 के बीच 67 परमाणु परीक्षण यहां ही किया था. कैसल ब्रावो नाम का दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु परीक्षण भी यहीं किया गया था. यहां 1000 से ज्यादा मछली की प्रजाति और 250 से ज्यादा कोरल पाए जाते हैं.

dipu
27-06-2013, 04:52 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4532_10.jpg

डोमिनिका (Dominica): 71293 लोग

इस देश का नाम क्रिस्टोफर कोलंबस के कारण डोमिनिका पड़ा. कोलंबस ने इसे सन्डे को देखा था, जिसे लैटिन में डोमिनिका कहा जाता है. यहां हर साल 73000 टूरिस्ट आते हैं.

dipu
27-06-2013, 04:54 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/5028_11.jpg

प्रिंसपलिटी ऑफ़ सी-लैंड

2006 तक यह एक परिवार का देश था. आग के कारण इस परिवार को यह देश छोड़ना पड़ा. असल में यह देश द्वितीय विश्व युद्ध का एक प्लेटफ़ॉर्म मात्र है, जिसके उपर एक घर भी बना हुआ था. पैड्डी रॉय बेट्स ने 1970 में इसे ब्रिटेन से अलग देश और स्वयं को यहां का राजा घोषित किया था. यहां इनका सिक्का, मुहर, झंडा और पासपोर्ट सब कुछ एक देश के जैसे चलता था. हालांकि अभी तक किसी भी देश ने प्रिंसपलिटी ऑफ़ सी-लैंड को देश का दर्जा नहीं दिया है.

VARSHNEY.009
27-06-2013, 05:17 PM
द वैटिकन (the vatican): 793 लोग

जी हां वैटिकन एक देश है. यह सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. हर साल यहां 50 लाख पर्यटक आते हैं. वैटिकन के चारों तरफ रोम है. इसाई धर्म के सबसे बड़े पादरी यानी पोप यहीं रहते हैं.


http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4521_1.jpg
किर्पिया ध्यान दे वेटिकेन सिटी इटली का एक स्वयत राज है कोई देश

VARSHNEY.009
27-06-2013, 05:20 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.businessbhaskar.com/2013/06/24/4524_5.jpg

सैन मैरिनो (san marino): 32457 लोग

यह देश दुनिया के सबसे धनी देशों में से एक है. साथ ही यह सबसे पुराना लोकतांत्रिक देश भी है. यहां 156000 टूरिस्ट हर साल आते हैं. यहां से पूरे इटली को देखा जा सकता है.
प्रिय मित्र सबसे पुराना लोकतंत्र हमरे देश मैं था जिसका नाम वैशाली जनपद था

कछुआ चाचा
27-06-2013, 11:43 PM
बहुत बढ़िया जानकारी दिये हो बबुआ, धन्यवाद।

dipu
28-06-2013, 02:48 PM
बहुत बढ़िया जानकारी दिये हो बबुआ, धन्यवाद।

:giggle::giggle::giggle:

internetpremi
20-07-2013, 05:11 PM
लेकिन ये देश हैं कहाँ?
काश नक्शे पर देख सकते।
हो सके तो इन देशों को World Map पर एक लाल बिन्दु लगाकर दिखा दीजिए