PDA

View Full Version : Nightfall की समस्या


dipu
01-07-2013, 05:33 PM
NIGHTFALL की समस्या को खत्म कर देते हैं ये देसी रामबाण नुस्खे

http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/6875_nightfall-treatment.jpg

नाइट फाल स्त्रियों पर पुरुषों दोनों में ही एक समान समस्या है। यूं तो ये एक तरह की बॉडी की बायोलॉजिकल एक्टिविटी के रूप में होता है। लेकिन कई बार ये समस्या बहुत ही शर्मनाक रूप धारण कर लेती है। नाइट फाल को ही हिन्दी में सवप्नदोष कहा जाता है। कई बार इससे पीडि़त व्यक्ति अपनी समस्या अपने करीबी यहां तक कि डॉक्टर से शेयर करने में भी शर्म महसूस करता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बहुत असरदार साबित हो सकते हैं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कु छ ऐसे ही नुस्खों के बारे में...

dipu
01-07-2013, 05:34 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/7786_lettuce.jpg

सलाद पत्ते के बीज- सलाद पत्ते के बीज में उपस्थित तत्व इस समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। आधालीटर पानी में एक चम्मच सलादपत्ते के बीज डालकर उसे इतना उबालें कि पानी एक चौथाई रह जाएं और सोने से पहले इस पानी को ग्रहण करें जल्दी ही आराम मिलेगा।

dipu
01-07-2013, 05:35 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/7786_kunjut796noemaslo_copy.jpg


तिल का तेल -तिल का तेल भी इस समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। तिल के तेल को जितनी मात्रा में ले उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण की मसाज अपने सिर और बॉडी पर करें। यह एक बहुत प्रभावी नुस्खा है जो बिना बहुत अधिक खर्च किए भी आपक ो इस समस्या से पूरी तरह राहत दिलवाएगा।

dipu
01-07-2013, 05:35 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/7793_methi.jpg

मेथी- मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस में आधा चम्मच शहद मिलाकर उस घोलकर रोजाना रात को लेने पर इस समस्या में बहुत जल्दी आराम हो जाता है।

dipu
01-07-2013, 05:36 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/7799_oni.jpg

कच्चा प्याज-कच्चे प्याज का सेवन स्वप्नदोष की समस्या में बहुत अच्छा माना गया है। खाने में किसी भी रूप में प्याज का सेवन किया जाए तो इस समस्या में लाभ पहुंचता है साथ ही अगर इसे कच्चा खाया जाए तो बेहतर परिणाम मिलते हैं।

dipu
01-07-2013, 05:36 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/7804_whole_grains.jpg

साबूत अनाज- साबूत अनाज को भिगोकर अंकुरित कर खाने से न सिर्फ शरीर में खून बढ़ता है व साथ ही इसके नियमित सेवन से स्वप्नदोष की समस्या कम हो जाती है।

dipu
01-07-2013, 05:37 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/religion.bhaskar.com/2013/07/01/7891_ajwain.jpg


अजवाइन - अजवाइन की पत्तियां स्वप्नदोष की समस्या के लिए एक बेहतरीन दवा है। अजवाइन की पत्तियों का जूस निकालकर उसे शहद के साथ लें। अजवाइन का रस इस तरह से लेने से बहुत जल्दी लाभ होता है।

rajnish manga
08-07-2013, 10:20 PM
यह लोगों को बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी है कि यह एक बिमारी है. सच्चाई तो यह है कि यह एक सामान्य सिंड्रोम है जिसमे अप्राकृतिक कुछ भी नहीं है. भगवान के लिए इस प्रकार की misinformation न फैलाएं जिसके प्रभाव में आ कर जल्द प्रभावित होने वाले (impressionable) नौजवान नीम-हकीमों के चक्कर में फंस जायें. नीम हकीमों की आमदनी का ज़रिया इसी प्रकार के भटके हए और बरगलाये हए लोग होते हैं.

मैं पाठकों को सूचित करना चाहता हूँ कि 'नाईट फ़ाल' कोई बिमारी या शारीरिक दोष नहीं बल्कि उनके स्वस्थ और सामान्य शारीरिक विकास की निशानी है.

abhisays
08-07-2013, 11:03 PM
यह लोगों को बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी है कि यह एक बिमारी है. सच्चाई तो यह है कि यह एक सामान्य सिंड्रोम है जिसमे अप्राकृतिक कुछ भी नहीं है. भगवान के लिए इस प्रकार की misinformation न फैलाएं जिसके प्रभाव में आ कर जल्द प्रभावित होने वाले (impressionable) नौजवान नीम-हकीमों के चक्कर में फंस जायें. नीम हकीमों की आमदनी का ज़रिया इसी प्रकार के भटके हए और बरगलाये हए लोग होते हैं.

मैं पाठकों को सूचित करना चाहता हूँ कि 'नाईट फ़ाल' कोई बिमारी या शारीरिक दोष नहीं बल्कि उनके स्वस्थ और सामान्य शारीरिक विकास की निशानी है.

शत प्रतिशत सही बात है, स्वप्न दोष कोई बिमारी नहीं है। :cheers::cheers::cheers:

dipu
09-07-2013, 06:16 PM
शुक्रिया

Dr.Shree Vijay
02-08-2013, 06:55 PM
मित्र रजनीश जी की बात शतप्रतिशत सच है..............................
प्रिय दीपू जी आपका यह सूत्र भी बेहतरीन हैं.......................................... ..