PDA

View Full Version : राहुल द्रविड़ के पिता का बेंगलुरू में निधê


dipu
03-07-2013, 09:18 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/03/4073_8.jpg

बेंगलुरू. पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के पिता शरद द्रविड़ का बुधवार को निधन हो गया। द्रविड़ के पिता की तबीयत पिछले चार साल से खराब चल रही थी। वह 79 वर्ष के थे। उनका बेंगलूरु के अपने इंदिरानगर स्थित आवास पर निधन हुआ। शरद की पत्नी पुष्पा द्रविड़ यूनिवर्सिटी विश्वेश्वरैया कालेज ऑफ इंजीनियरिंग में 'आर्किटेक्चर' की प्रोफेसर रह चुकी हैं।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने शरद द्रविड़ के निधन की जानकारी दी। द्रविड़ के पिता किसान (जैम बनाने वाली कंपनी) कंपनी के लिये काम करते थे, इसलिये सेंट जोसफ ब्वायज हाई स्कूल में उनके सहपाठियों ने द्रविड़ का नाम 'जैमी' रख दिया था। केएससीए के अध्यक्ष अनिल कुंबले, अधिकारियों और प्रबंध समिति के सदस्यों (विजय भारद्वाज, सुजीत सोमसुंदर और एस विजय प्रकाश) ने द्रविड़ के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।