PDA

View Full Version : भारतीयों ने दुनिया की नाक में कर रखा है दम


bindujain
04-07-2013, 08:13 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/04/9220_world.jpg



आपने विदेशों में भारतवासी के धमाल मचाने की बातें सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने सुना है कि भारतियों ने दुनिया की नाक में दमकर रखा है। दुनिया के 68 देशों में बलात्कार, हत्या, अपहरण, जालसाजी और नशीले पदार्थ की तस्करी व अन्य अपराध करने वालों में भारतीय हैं।

अमेरिका, अरब, ब्रिटेन, सिंगापुर, कुवैत, चीन, इटली व अन्य देशों की पुलिस की नींद हराम करने वाले 6569 भारतीय जेलों में बंद हैं। हालांकि यह भी संभव है कि कइयों को फंसाया गया हो।

bindujain
04-07-2013, 08:13 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/04/9190_k2.jpg

यह सनसनीखेज खुलासा ‘सूचना के अधिकार कानून’ के तहत प्राप्त जानकारी से हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक सबसे ज्यादा भारतीय कैदी सऊदी अरब और कुवैत के जेलों में बंद हैं। सऊदी अरब में 1691 और कुवैत में भारतीय कैद हैं। मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक उनपर बलात्कार, डकैती, नशीला पदार्थ की तस्करी, अनैतिक संबंध और चोरी के आरोप हैं। इनमें से अधिकतर पर मामले साबित हो चुके हैं।

bindujain
04-07-2013, 08:14 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/04/9184_jail2.jpg

चीन, इटली, दक्षिण अफ्रीका और ओमान में मानव तस्करी, हत्या, डकैती, जालसाजी, नशीला पदार्थ की तस्करी के आरोप में 375 भारतीय जेल में बंद हैं। जबकि अमेरिका में 155 और ब्रिटेन में 426 भारतीय जेलों में बंद हैं। इन अपराधियों और आरोपियों की वजह से दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है। ये कैदी देश के तकरीबन हर राज्य के हैं। उत्तर प्रदेश के निवासी इनमें शामिल हैं।

bindujain
04-07-2013, 08:15 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/04/9192_k3.jpg

इसका खुलासा हाथरस के गौरव अग्रवाल के प्रयास से हुआ है। उन्होंने विदेशों की जेलों में बंद भारतीयों के बारे में सात मई को सूचना मांगी थी। चार जून को विदेश मंत्रालय ने पूरी जानकारी भेजी।

bindujain
04-07-2013, 08:16 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/04/9173_jail.jpg

इस बारे में डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव कहते हैं कि कई मामलों में विदेशों में बंद भारतीय सचमुच दोषी हो सकते हैं। हालांकि वह कहते हैं कि कई बार विदेशों में फंसाया भी जाता है। पाकिस्तान में 254 भारतीय बंद हैं। ये सभी सिविल कैदी हैं। अधिकतर कैदी गलती से पाकिस्तान में घुस गए थे।

bindujain
04-07-2013, 08:17 PM
विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल में 377, सिंगापुर में 156, न्यूजीलैंड में 10, फिलीपींस में 19, आयरलैंड में 2, बेलारूस में 25 कैदी बंद हैं। ये सभी भी बलात्कार, अपहरण, अवैध हथियार, चोरी आदि के आरोपी हैं।

rajnish manga
04-07-2013, 10:05 PM
विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल में 377, सिंगापुर में 156, न्यूजीलैंड में 10, फिलीपींस में 19, आयरलैंड में 2, बेलारूस में 25 कैदी बंद हैं। ये सभी भी बलात्कार, अपहरण, अवैध हथियार, चोरी आदि के आरोपी हैं।
बहुत अच्छी जानकारी है.

dipu
05-07-2013, 04:06 PM
सही बात