PDA

View Full Version : रथयात्रा


bindujain
11-07-2013, 06:31 AM
रथयात्रा : भगवान जगन्नाथ को दी बंदूकों की सलामी, मंदिर से बाहर निकल भक्तों को दिए दर्शन

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/9908_rathyatra.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:31 AM
उदयपुर। भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सवार होकर शहर के भ्रमण पर निकल पड़े हैं। इस दौरान भगवान जगन्नाथ को बंदूकों की सलामी दी गई। रथ पर भगवान जगन्नाथ के साथ बलभद्र और सुभद्रा भी हैं। भगवान के स्वागत में भक्तजनों ने फूलों की बारिश की। दर्शन के लिए हजारों की तादाद में भक्त मंदिर के बाहर इकट्ठा हुए हैं। भक्तों का रेला भगवान के साथ शहर की गलियों में निकल पड़ा है।

रथ के साथ-साथ महिलाओं का समूह कलश लेकर चल रहा है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लोग घर की छतों पर कब्जा जमाए हुए हैं। स्थानीय लोगों के अलावे बाहर से घूमने आए श्रद्धामय देशी-विदेशी पर्यटक भी रथयात्रा में शामिल हैं।

इससे पहले यात्रा शुरू करने के पूर्व मंदिर परिसर में परिक्रमा का दौर चला। रथयात्रा को लेकर जगदीश चौक से रंग निवास तक झांकियां सजाई गई।

इससे पहले शहर में निकलने वाली रथ यात्रा से पूर्व भगवान जगन्नाथ का रिमझिम बारिश ने स्वागत किया। रथयात्रा को लेकर सुबह से ही शहरवासी क्षेत्र में जुटना शुरू हो गए हैं। सुबह 11 बजे तक भगवान जगदीश को लेकर रीति रिवाज और परंपराए निभाई गई।

इधर, हिरण मगरी सेक्टर सात की रथ यात्रा जगदीश चौक के लिए रवाना हो चुकी है। गौरतलब है कि ये रथयात्रा जगदीश चौक आकर मुख्य रथ यात्रा में समाहित हो जाती है। बैंड बाजों की मधुर धुन पर भगवान जगदीश के भजन चल रहे थे, तो क्षेत्रवासी और श्रद्धालुओं की उत्सुकता उनके चेहरे से झलक रही थी।

सेक्टर सात में भी भगवान के श्रृंगार दर्शन को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भक्त रथयात्रा को लेकर होने वाले विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा ले रहे हैं। इधर, महिला सदस्य और आम महिलाएं भी मंदिर प्रांगण में पहुंच चुकी हैं

bindujain
11-07-2013, 06:32 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/2222_rath.jpg
भगवान जगन्नाथ का रथ, इसी रथ पर सवार होकर निकले शहर भ्रमण पर जगदीश

bindujain
11-07-2013, 06:32 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/2216_1.jpg
रथ यात्रा की तैयारियों के आखिरी दौर की तस्वीर

bindujain
11-07-2013, 06:34 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/2219_3.jpg
सतर्कता कायम :

जगदीश रथयात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस की सतर्कता जारी है। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। साथ ही रथ यात्रा के मार्गों को लेकर भी व्यवस्था बनाई जा रही है। सड़क किनारे खड़े ठेले वाहनों को व्यवस्थित किया जा रहा है

bindujain
11-07-2013, 06:35 AM
देखिए, भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की दुर्लभ तस्वीरें...
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6891_1.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:35 AM
अहमदाबाद। गुजरात में इस साल 10 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी। फिलहाल हम बात कर रहे हैं 1969 की रथयात्रा की, जब अहमदाबाद भयंकर रूप से सांप्रदायिक दंगों की चपेट में था। पूरे शहर में तनाव की स्थिति थी और श्रद्धालु इसी दुविधा में थे कि इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकल भी पाएगी या नहीं।

आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन को भी डर सता रहा था कि रथयात्रा निकलने पर कहीं फिर से सांप्रदायिक दंगे न भड़क जाएं। अनेक तर्क-वितर्को के बीच समय निकलता जा रहा था

bindujain
11-07-2013, 06:36 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6896_2.jpg
राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की भी नजर इस रथयात्रा पर टिकी हुई थी, जिसके कारण अहमदाबाद में कौमी एकता स्थापित करने के लिए भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से खान अब्दुल गफ्फार खान को अहमदाबाद भेजा गया था

bindujain
11-07-2013, 06:36 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6897_3.jpg
अहमदाबाद में जिस तरह हिंदु और मुस्लिमों के बीच तनाव की स्थिति थी। उसी तरह भारत-पाकिस्तान की सरहदों पर भी हिंदु-मुस्लिमों के बीच दंगे जारी थे। ऐसे समय में अब्दुल गफ्फार खान ने हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच एकता और भाईचारे की पुनस्र्थापना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

bindujain
11-07-2013, 06:37 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6901_4.jpg
सरकार के निवेदन पर अब्दुल गफ्फार खान तुरंत अहमदाबाद आ पहुंचे थे। शांतिपूर्ण तरीके से रथयात्रा के लिए उन्होंने न केवल जगन्नाथ मंदिर के तत्कालीन महंत नरसीदास महाराजी मुलाकात की, बल्कि पूजा और इबादत भी की थी

bindujain
11-07-2013, 06:37 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6903_5.jpg
उनके इन प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आए और चंद दिनों में ही पूरे शहर में शांति का माहौल बन गया और असाढ़ी बीज के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरी धूमधाम से निकली।

bindujain
11-07-2013, 06:38 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6904_6.jpg
देखें 1952, 1956, 1958, 1960, 1964, 1969 और 1972 की रथयात्रा की एक्सक्लूसिव तस्वीरें..

bindujain
11-07-2013, 06:38 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6907_7.jpg
1962

bindujain
11-07-2013, 06:39 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6908_8.jpg
इस जमाने में मंदिर के महंत विंटेज कार में रथयात्रा के साथ निकला करते थे

bindujain
11-07-2013, 06:39 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6911_9.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:40 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6911_10.jpg
अंग्रेजी अफसरों की तरह थी पुलिस की वर्दी

bindujain
11-07-2013, 06:40 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6915_11.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:41 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6918_12.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:41 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6922_13.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:42 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6922_14.jpg
अहमदाबाद। गुजरात में इस साल 10 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी। फिलहाल हम बात कर रहे हैं 1969 की रथयात्रा की, जब अहमदाबाद भयंकर रूप से सांप्रदायिक दंगों की चपेट में था। पूरे शहर में तनाव की स्थिति थी और श्रद्धालु इसी दुविधा में थे कि इस बार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकल भी पाएगी या नहीं।

आम लोगों के साथ-साथ प्रशासन को भी डर सता रहा था कि रथयात्रा निकलने पर कहीं फिर से सांप्रदायिक दंगे न भड़क जाएं। अनेक तर्क-वितर्को के बीच समय निकलता जा रहा था

bindujain
11-07-2013, 06:42 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6923_15.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:43 AM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6923_16.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:43 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6927_17.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:43 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/09/6927_18.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:44 AM
अंग्रेजों के जमाने में भी निकलती थी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4759_1.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:45 AM
अहमदाबाद। अषाढ़ी दूज बुधवार को अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथजी की 136वीं रथयात्रा निकल रही है। अहमदाबाद में रथयात्रा उस समय से निकलती आ रही है, जब देश गुलाम था। रथयात्रा की शुरुआत 136 साल पहले 1878 से हुई। महामंडलेश्वर नरसिंहदासजी ने इस पवित्र रथयात्रा की शुरुआत की थी, जो अब भी अविरत है।

रथयात्रा पुराने अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथजी मंदिर से आरंभ होती है। लगभग 14 किलोमीटर के परंपरागत मार्ग से गुजरते हुए निज मंदिर लौटने पर विराम लेती है। निज मंदिर लौटने से पहले जगह-जगह रथों का स्वागत होता है। रथयात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से भी लोग यहां आते हैं।

अब से लगभग 275 वर्ष पहले रामानंदी संतश्री हनुमानदासजी ने जमालपुर में इस मंदिर की स्थापना की थी। उनके बाद सारंगदासजी ने जगन्नाथ पुरी से भगवान जगन्नाथजी, बलदेवजी और सुभद्राजी की मूर्तियां मंगाकर इस मंदिर में स्थापित की थीं। इन मूर्तियों की स्थापना के बाद से ही यह मंदिर विश्व-विख्यात हुआ।

हालांकि उस समय भगवान की रथयात्रा नहीं निकाली जाती थी। दरअसल महंत सारंगदासजी के ब्रह्मलीन होने के बाद मंदिर की जिम्मेदारी महंत नरसिंहदासजी ने संभाली। एक बार नरसिंहदास जी अपने मन की बात भक्तों से कही कि हमें भगवान की रथयात्रा निकालनी चाहिए। नरसिंहदास जी की यह बात भक्तों को इतनी पसंद आई कि उन्होंने ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकालने की ताबड़तोड़ तैयारियां भी शुरू कर दीं। नरसिंहदासजी ने भक्तों को नारियल की लकड़ियों से बना रथ भेजा और इस तरह अंग्रेजों के राज में अहमदाबाद में अषाढ़ी दूज ई.स. 1878 को पहली रथयात्रा निकली।

यह रथयात्रा सिर्फ भक्ति की ही प्रतीक नहीं थी, बल्कि इसमें हजारों की तादात में लोगों ने हिस्सा लिया। रथयात्रा ने हजारों-लाखों लोगों को एक मंच पर एक साथ आने और राष्ट्रीय जनचेतना को जाग्रत करने का भी काम किया।

bindujain
11-07-2013, 06:45 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4761_2.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:45 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4761_3.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:46 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4761_4.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:46 AM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4763_5.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:46 AM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4763_6.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:49 AM
झाड़ू लगाकर मोदी ने खींचा रथ, देखें रथयात्रा की LIVE तस्वीरें...
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3203_0.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:49 AM
अहमदाबाद। शहर में आज भगवान जगन्नाथ की 136वीं रथयात्रा निकल रही है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से ही मंदिर में उपस्थित रहे।

जमालपुरा स्थित मंदिर पहुंचे मोदी ने सुबह पाहिंद विधि (सोने की झाड़ू से रथयात्रा के परंपरागत मार्ग पर झाड़ू लगाना) कर रथों को खींच कर भगवान के नगर भ्रमण का शुभारंभ करवाया।

भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद लेने के बाद मोदी गुजरात की जनता के सामने भी नतमस्तक हुए। मोदी के मंदिर परिसर पहुंचते ही पूरा माहौल बदल गया। उनके समर्थकों ने भगवान जगन्नाथ के साथ उनके नाम के भी जयकारे लगाए।

अहमदाबाद के अलावा गुजरात में लगभग 125 छोटी-बड़ी रथयात्राएं परंपरागत उल्लास के साथ निकलती हैं। गवान कृष्ण के जगन्नाथ स्वरूप का मंदिर पुराने अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र में स्थित हैं।

यहां से रथयात्रा कूच कर पूर्वी अहमदाबाद के सरसपुर जाती है, जहां भगवान का ननिहाल है। वहां से परंपरागत मार्ग से विहार करते हुए भगवान जगन्नाथ (कृष्ण) बहन सुभद्रा एवं भाई बलराम के रथ निजधाम लौटते हैं। अहमदाबाद की रथयात्रा सुबह आरंभ होकर देर शाम को विराम ले लेती है।

bindujain
11-07-2013, 06:50 AM
साल 1878 से निकल रही है रथयात्रा:

446 वर्ष पहले हनुमानजी का मंदिर एवं आश्रम था। 1878 में महामंडलेश्वर महंत नरसिंहदासजी महाराज ने जगन्नाथ जी का मंदिर बनवाया। इसी वर्ष से रथयात्रा के रूप में जगन्नाथ जी की सवारी अषाढ़ी दौज पर नगरजनों को दर्शन देने के लिए निकलती है। 136 साल से यह परंपरा जारी है। इस वर्ष निकलने वाली रथयात्रा 136वीं रथयात्रा होगी। पूर्वी अहमदाबाद का बड़ा हिस्सा संवेदनशील श्रेणी में आता है। जगन्नाथ जी की सवारी इस इलाके से भी गुजरती है। पहले रथयात्रा को लेकर माहौल गर्म हो जाता था।

साल 1946, 1969, 1985, 1986 एवं 1992 में रथयात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा तक हो गई। ऐसे माहौल में भी भगवान जगन्नाथ जी की सवारी निकली थी। 1992 के बाद से कोई अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई। सांप्रदायिक सौहार्द के बीच जगन्नाथ जी की सवारी निकलती है। हर धर्म के लोग जगह-जगह जगन्नाथ जी की सवारी का स्वागत करते हैं।

bindujain
11-07-2013, 06:50 AM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3719_1.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:50 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3719_2.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:51 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3719_3.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:51 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3720_4.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:51 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3720_5.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:52 AM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4326_15.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:52 AM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4327_6.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:53 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4327_7.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:54 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4328_8.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:54 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4329_9.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:55 AM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4331_10.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:55 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4331_11.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:55 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4334_12.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:55 AM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4335_13.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:56 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/4337_14.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:56 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3182_28.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:56 AM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3183_16.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:56 AM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3184_17.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:57 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3184_18.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:57 AM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3184_19.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:57 AM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3185_20.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:57 AM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3185_21.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:57 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3186_22.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:58 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3186_23.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:58 AM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3186_24.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:58 AM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3187_25.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:59 AM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3187_26.jpg

bindujain
11-07-2013, 06:59 AM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/10/3187_27.jpg

Dr.Shree Vijay
05-08-2013, 07:20 PM
वाह बिंदु जी अतिसुन्दर......................................... ..............