PDA

View Full Version : वनडे क्रिकेट के चमत्कारी आंकड़े


dipu
15-07-2013, 07:13 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2206_1.jpg


कोई भी खेल आंकड़ों के बिना अधूरा है। फिर बात चाहे क्रिकेट की हो या टेनिस या किसी भी और स्पोर्ट की, हर जगह आंकड़ों का खेल किसी को हीरो तो किसी को जीरो बना देता है।

मशहूर इंडियन एथलीट मिल्खा सिंह की ही बात करें तो वे भी महज 0.1 सेकंड के अंतर से मेडल जीतने से चूक गए थे। 1960 के ओलिंपिक में पल भर के अंतर ने उन्हें मेडल से महरूम किया था। क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के एश्टन अगर महज 2 रन से अपने डेब्यू सेंचुरी से चूक गए।

आंकड़े ही हैं जो खेल को रोचक बनाते हैं। महज एक रन के अंतर से टीम जीतती भी है और हार भी जाती है।

शाहिद आफरीदी ने 12 रन देकर 7 विकेट लिए। उन्होंने रिकॉर्ड तो बनाया, लेकिन महज एक विकेट से चमिंडा वास के रिकॉर्ड को ढेर करने से चूक गए। इसी मौके पर हम आपको बता रहे हैं वनडे क्रिकेट के कुछ ऐसे ही चमत्कारी आंकड़े, जिन्हें आप जानते तो हैं, लेकिन जिंदगी की आपाधापी में उन पर धूल चढ़ गई है।

dipu
15-07-2013, 07:13 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2207_1a.jpg


161.3 किमी/घंटा

इस रफ्तार से पाकिस्तान के शोएब अख्तर ने डाली थी वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ सका है।

अख्तर ने यह कारनामा 22 फरवरी 2003 को इंग्लैंड के खिलाफ केप टाउन में हुए वनडे में किया था।

टॉप तीन स्पीडस्टार इस प्रकार से हैं-

1. शोएब अख्तर - 161.3 km/h
2. ब्रेट ली - 160.8 km/h
3. शॉन टेट - 160.7 km/h

dipu
15-07-2013, 07:14 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2209_2.jpg

100

वनडे में सबसे ज्यादा 100 सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंडुलकर के नाम है। सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ 16 मार्च 2012 को हुए ढाका वनडे में 114 रन बनाकर यह कारनामा किया था।

dipu
15-07-2013, 07:15 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2215_3.jpg


463

सबसे ज्यादा वनडे खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 463 मैच खेले

dipu
15-07-2013, 07:15 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2215_4.jpg

219

वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम है। वीरू के नाम से मशहूर दिल्ली के इस ओपनर ने 8 दिसंबर 2011 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंदौर में वह चमत्कारी पारी खेली।

dipu
15-07-2013, 07:16 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2217_5.jpg


4 वर्ल्ड कप का खिताब

वर्ल्ड कप का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। कंगारुओं ने चार बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया है। 1987, 1999, 2003 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया विनर रहा।

dipu
15-07-2013, 07:16 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2218_6.jpg


8.86

वनडे की एक पारी में हाईएस्ट रन रेट का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। जुलाई 2006 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में श्रीलंका ने 8.86 की दर से रन बनाए थे।

dipu
15-07-2013, 07:17 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2219_7.jpg


438

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बेस्ट टीम स्कोर का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है। प्रोटीज टीम ने मार्च 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में यह कारनामा किया था।

dipu
15-07-2013, 07:17 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2220_8.jpg


21

वनडे क्रिकेट में लगातार मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। जनवरी 2003 से मई 2003 के बीच इस टीम ने लगातार 21 वनडे जीते थे।

dipu
15-07-2013, 07:18 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2221_9.jpg


18426

इतने रन बनाए हैं सचिन तेंडुलकर ने। वनडे में कोई बल्लेबाज इस आंकड़े को पार नहीं कर सका है।

dipu
15-07-2013, 07:18 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2222_10.jpg


290

वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। 2008 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 290 रन से जीत दर्ज की थी।

dipu
15-07-2013, 07:18 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2223_11.jpg


35

वनडे क्रिकेट का सबसे छोटा स्कोर है 35 रन, जो कि जिम्बाब्वे के नाम है। अप्रैल 2004 में श्रीलंकाई टीम ने जिम्बाब्वे को 35 के स्कोर पर ढेर किया था।

dipu
15-07-2013, 07:19 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2224_12.jpg


534

वनडे में सर्वाधिक विकेट लिए हैं श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने। उनके 534 के वर्ल्ड रिकॉर्ड को कोई चुनौती नहीं दे पाया है।

dipu
15-07-2013, 07:19 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2225_13.jpg

19

सबसे कम पारियों में विकेट की हाफ सेंचुरी पूरी करने का वनडे रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा कुल 19 मैचों में किया था।

dipu
15-07-2013, 07:20 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2227_14.jpg


8

श्रीलंका के चमिंडा वास के 19 रन देकर 8 विकेट लेने के रिकॉर्ड को 2001 से अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। यह कारनामा उन्होंने जिम्बाब्वे के विरुद्ध किया था।

dipu
15-07-2013, 07:20 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2228_15.jpg


37

महज 37 गेंदों में वनडे सेंचुरी लगाने का कारनामा किया था शाहिद आफरीदी ने। 1996 में बने इस रिकॉर्ड को अबतक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

dipu
15-07-2013, 07:21 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2229_16.jpg


313

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शाहिद आफरीदी के नाम है। उन्होंने अबतक 313 छक्के लगाए हैं

dipu
15-07-2013, 07:23 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2230_17.jpg


17

इतने गेंदबाजों ने अबतक वनडे डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट चटकाए हैं। भारत के भुवनेश्वर कुमार भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

dipu
15-07-2013, 07:23 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2231_18.jpg


34

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम। सनथ करियर में 34 मौकों पर 'डक' बने।

dipu
15-07-2013, 07:24 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2232_19.jpg


15

वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन के नाम है। वाटसन ने 11 अप्रैल 2011 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में नाबाद 185 रन की पारी में 15 छक्के और उतने ही चौके लगाए थे।

dipu
15-07-2013, 07:24 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/15/2233_20.jpg

2016

छक्के लगाने में आफरीदी उस्ताद हैं तो चौकों में सचिन तेंडुलकर बादशाह। सचिन ने वनडे में सबसे ज्यादा 2016 चौके लगाए हैं।