PDA

View Full Version : South Africa vs SriLanka 2013


dipu
21-07-2013, 01:58 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/21/3159_1.jpg


चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर चोकर्स का तमगा लेकर लौटे दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका में भी शुरुआत खराब रही। पहले ही मैच में लंकाई टाइगर्स के ने अफ्रीका को पस्त करते हुए 180 रनों से हरा दिया।

लंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 320 रनों का बड़ा स्कोर बनाया जिसके जवाब में अफ्रीकी चोकर्स केवल 140 रनों पर ढेर हो गए। लंका के अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगकारा ने महज 137 गेंदों पर 169 रनों की पारी खेली।

पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका का खेल किसी मजाक से कम नहीं लग रहा था वहीं लंकाई कोई रियायत देने के मूड में नहीं थे।

संगकारा ने इस पारी के दौरान दो रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

dipu
21-07-2013, 01:58 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/21/3160_2.jpg


टॉस दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने जीता और जिन गेंदबाजों पर भरोसा कर उन्होंने लंका को पहले बैटिंग करने बुलाया उन्होंने पहले ही दो ओवर में डिविलियर्स को गलत साबित कर दिया और दर्शकों को यह कहने पर मजबूर कर दिया कि ये क्या मजाक हो रहा है।

दरअसल पहले दो किए मोर्ने मोर्कल और क्रिस मॉरिस ने। इस दोनों ने पहले ओवर जब खत्म हुए तब तक 19 गेंदें फेंकी जा चुकी थीं। कुल मिलाकर दोनों ने पहले दो ओवर में ही सात वाइड बॉल फेंकी।

dipu
21-07-2013, 01:59 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/21/3161_3.jpg


फील्डर भी कम नहीं थे। दूसरे ही ओवर में एल्विरो पीटरसन ने उपुल थरंगा का कैच भी टपका कर यह साबित कर दिया कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच को कितने हल्के में ले ले रहे हैं। डिविलियर्स जैसे खिलाड़ी से भी बॉल खिलवाड़ कर रही थी।

dipu
21-07-2013, 01:59 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/21/3163_4.jpg


320 रनों की पहाड़ जैसी चुनौती का सामना भी जिस अंदाज में अफ्रीका ने किया उससे क्रिकेटप्रेमियों को निराशा हुई। लसिथ मलिंगा ने पहली ही गेंद पर कोलिन इंन्ग्राम के डंडे बिखेर दिए।

डिविलियर्स और पीटरसन ने कुछ मुकाबला करने का दम भरा लेकिन डिविलियर्स के आउट होते ही आखिरी पारी पत्तों की तरह ढह गई और आखिरी सात विकेट केवल 70 रन जोड़ सके।

dipu
21-07-2013, 01:59 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/07/21/3159_5.jpg


इस मैच में 169 रनों की पारी खेलने वाले कुमार संगकारा ने दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस पारी के साथ ही वे श्रीलंकाई धरती पर वन-डे का सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हो गए हैं। साथ ही इस साल वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।