PDA

View Full Version : रेसिपी (Recipes)


dipu
05-08-2013, 07:37 PM
सेवई का हलवा - Sewai Halwa


http://i10.dainikbhaskar.com/dainikbhaskar2010/recipe/images/recipes_images/sevaiya_halwa_418538519.jpg

सेवई का हलवा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने में घी बेहद कम लगता है, इसलिये जो लोग घी-तेल खाने से परहेज़ करते हैं वे भी इसे शौक से खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे बनाने में समय भी बेहद कम लगता है। तो आइये आज बनाएं सेवई का हलवा।


आवश्यक सामग्री:

सेवई - 100 ग्राम (एक कप)
घी - एक टेबल स्पून
चीनी - 100 ग्राम
काजू - 10-12 (हर काजू को 5-6 टुकड़ों में काट लें)
बादाम - 6-7 (लंबे व पतले काट लें)
किशमिश - 20-25 (डंठल तोड़ कर साफ कर लें)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लें)

विधि:

http://i10.dainikbhaskar.com/dainikbhaskar2010/recipe/images/recipes_images/seviya_halwa_2_861164525.jpg

सबसे पहले कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें सेवई डालिये और हल्का ब्राउन होने तक भून कर प्लेट में निकाल लीजिये। उसके बाद कढ़ाई में बचे घी में सेवई की मात्रा का तीन गुना पानी (सेवई एक कटोरी तो पानी तीन कटोरी) मिला कर गर्म कर लीजिये।
जब पानी अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें भुनी हुई सेवई और सभी मेवे (थोड़े से बादाम बचा लें) डाल कर धीमी गैस पर सेवई के नरम होने तक पका लीजिये।
अब इसमें चीनी मिला कर तब तक पकाइये जब तक कि सारी चीनी पानी में घुल ना जाए और उसके बाद गैस बंद करके हलवे में इलाइची मिला दीजिये।
सेवई का हलवा तैयार है। अब इसे किसी प्याले में निकाल कर बचे हुए बादामों से सजाइये और गरमा-गरम परोस कर खाइये।

0-NXc9jwIbY

Dr.Shree Vijay
05-08-2013, 10:25 PM
मुह मीठा कराने के लिए धन्यवाद...................................... .