PDA

View Full Version : एक रोमाँटिक गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ


आकाश महेशपुरी
29-08-2013, 01:40 PM
गीत - मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
. . . . . . . . . . . . . . . . . . .
ज़माना नहीँ ढूँढ पाये हमेँ
हँसीँ गेसुओँ मेँ छुपा लो जरा
कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा
...
चलो प्यार मेँ कुछ बढ़ाएँ कदम
न कोई यहाँ हम अकेले सनम
निगाहोँ मेँ डालो निगाहेँ सुनो
अलग ना रहो आ मिलोँ एकदम
न दूरी कभी अब रहे दर्मियाँ
मुझे धड़कनोँ मेँ बसा लो जरा-
कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा
...
जो दिल मेँ तुम्हारे ठिकाना मिला
मुझे तो खुशी का खज़ाना मिला
मिली ये खुशी अब छुपाऊँ कहाँ
मिले तुम कि जैसे ज़माना मिला
नहीँ और सोचूँ कि तेरे सिवा
मैँ टूटा हुआ हूँ सम्हालो जरा-
कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा
...
फुहारोँ का आओ उठा लेँ मजा
भले ये ज़माना सुना दे सजा
नहीँ है हमेँ डर किसी का सनम
कि बाहोँ मेँ आके नहीँ तूँ लजा
ये दिन है सुहाना हमारे लिए
उमंगेँ जो दिल मेँ उछालो जरा-
कि मौसम जवाँ मनचला आसमाँ
चलो इश्क मेँ भी नहा लो जरा
...
गीतकार- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
...
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्रा- महेशपुर
पो- कुबेरस्थान
जि- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399

rajnish manga
29-08-2013, 02:22 PM
प्रेमी हृदय की भावनाओं से ओतप्रोत इस गीत को आपने गीत व लय की मिठास भी दी है और कवि मन की सहज कोमलता भी. एक उत्कृष्ट गीत को फोरम पर प्रस्तुत करने के लिये आभार, मित्र.

आकाश महेशपुरी
29-08-2013, 04:25 PM
आदरणीय रजनीश जी! उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 06:08 PM
बेहतरीन प्रस्तुति......................................... ............

Advo. Ravinder Ravi Sagar'
29-08-2013, 08:30 PM
वाह वाह वाह क्या बात है बहुत खूब.