PDA

View Full Version : जानिए स्वस्तिक के बारे में.......................


Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:25 PM
जानिए स्वस्तिक के बारे में.......................

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:28 PM
http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/63/HinduSwastika.svg/150px-HinduSwastika.svg.png

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:30 PM
॥ ॐ स्वस्ति न इंद्रो वृद्ध-श्रवा-हा स्वस्ति न-ह पूषा विश्व-वेदा-हा।
स्वस्ति न-ह ताक्षरर्यो अरिष्ट-नेमि-हि स्वस्ति नो बृहस्पति-हि-दधातु॥

अर्थात : महान कीर्ति वाले इन्द्र हमारा कल्याण करो, विश्व के ज्ञानस्वरूप पूषादेव हमारा कल्याण करो।
जिसका हथियार अटूट है ऐसे गरूड़ भगवान हमारा मंगल करो। बृहस्पति हमारा मंगल करो।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:48 PM
स्वस्तिक का आविष्कार आर्यों ने किया और पूरे विश्*व में यह फैल गया। आज स्वस्तिक का प्रत्येक धर्म और संस्कृति में अलग-अलग रूप में इस्तेमाल किया गया है। कुछ धर्म, संगठन और समाज ने स्वस्तिक को गलत अर्थ में लेकर उसका गलत जगहों पर इस्तेमाल किया है तो कुछ ने उसके सकारात्मक पहलू को समझा।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:49 PM
स्वस्तिक को भारत में ही नहीं, अपितु विश्व के अन्य कई देशों में विभिन्न स्वरूपों में मान्यता प्राप्त है। जर्मनी, यूनान, फ्रांस, रोम, मिस्र, ब्रिटेन, अमेरिका, स्कैण्डिनेविया, सिसली, स्पेन, सीरिया, तिब्बत, चीन, साइप्रस और जापान आदि देशों में भी स्वस्तिक का प्रचलन किसी न किसी रूप में मिलता है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:50 PM
स्वस्तिक शब्द को 'सु' एवं 'अस्ति' का मिश्रण योग माना जाता है। 'सु' का अर्थ है शुभ और 'अस्ति' का अर्थ है- होना। अर्थात 'शुभ हो', 'कल्याण हो'। स्वस्तिक अर्थात कुशल एवं कल्याण।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:50 PM
हिंदू धर्म में स्वस्तिक को शक्ति, सौभाग्य, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। हर मंगल कार्य में इसको बनाया जाता है। स्वस्तिक का बायां हिस्सा गणेश की शक्ति का स्थान 'गं' बीजमंत्र होता है। इसमें जो चार बिंदियां होती हैं, उनमें गौरी, पृथ्वी, कच्छप और अनंत देवताओं का वास होता है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:54 PM
इस मंगल-प्रतीक का गणेश की उपासना, धन, वैभव और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी के साथ, बही-खाते की पूजा की परंपरा आदि में विशेष स्थान है। इसकी चारों दिशाओं के अधिपति देवताओं, अग्नि, इन्द्र, वरुण एवं सोम की पूजा हेतु एवं सप्तऋषियों के आशीर्वाद को प्राप्त करने में प्रयोग किया जाता है। यह चारों दिशाओं और जीवन चक्र का भी प्रतीक है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:55 PM
घर के वास्तु को ठीक करने के लिए स्वस्तिक का प्रयोग किया जाता है। स्वस्तिक के चिह्न को भाग्यवर्धक वस्तुओं में गिना जाता है। स्वस्तिक के प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:56 PM
जैन धर्म के चौबीस तीर्थंकर और उनके चिह्न में स्वस्तिक को शामिल किया गया है। तीर्थंकर सुपार्श्वनाथ का शुभ चिह्न है स्वस्तिक जिसे साथिया या सातिया भी कहा जाता है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:56 PM
जैन धर्म के प्रतीक चिह्न में स्वस्तिक को प्रमुखता से शामिल किया गया है। स्वस्तिक की चार भुजाएं चार गतियों- नरक, त्रियंच, मनुष्य एवं देव गति की द्योतक हैं। जैन लेखों से संबंधित प्राचीन गुफाओं और मंदिरों की दीवारों पर भी यह स्वस्तिक प्रतीक अंकित मिलता है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:56 PM
यहूदी और ईसाई धर्म में भी स्वस्तिक का महत्व है। ईसाई धर्म में स्वस्तिक क्रॉस के रूप में चिह्नित है। एक ओर जहां ईसा मसीह को सूली यानी स्वस्तिक के साथ दिखाया जाता है तो दूसरी ओर यह ईसाई कब्रों पर लगाया जाता है। स्वस्तिक को ईसाई धर्म में कुछ लोग पुनर्जन्म का प्रतीक मानते हैं।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:57 PM
प्राचीन यूरोप में सेल्ट नामक एक सभ्यता थी, जो जर्मनी से इंग्लैंड तक फैली थी। वे स्वस्तिक को सूर्यदेव का प्रतीक मानते थे। उनके अनुसार स्वस्तिक यूरोप के चारों मौसमों का भी प्रतीक था। बाद में यह चक्र या स्वस्तिक ईसाइयत ने अपनाया। ईसाइयत में स्वस्तिक पुनर्जन्म का प्रतीक भी माना गया है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:57 PM
मिस्र और अमेरिका में स्वस्तिक का काफी प्रचलन रहा है। इन दोनों जगहों के लोग पिरामिड को पुनर्जन्म से जोड़कर देखा करते थे। प्राचीन मिस्र में ओसिरिस को पुनर्जन्म का देवता माना जाता था और हमेशा उसे चार हाथ वाले तारे के रूप में बताने के साथ ही पिरामिड को सूली लिखकर दर्शाते थे।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 07:58 PM
इस तरह हम देखते हैं कि स्वस्तिक का प्रचलन प्राचीनकाल से ही हर देश की सभ्यताओं में प्रचलित रहा है। स्वस्तिक को किसी एक धर्म का नहीं मानकर इसे प्राचीन मानवों की बेहतरीन खोज में से एक माना जाना चाहिए।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:03 PM
आप में से जो भी मित्र स्वस्तिक के बारे में कुछ भी जानकारी रखतें होतो यहा अवश्य लिख्खे,सूत्र पर आपका हार्दिक स्वागत हें.......................

abhisays
29-08-2013, 08:19 PM
बहुत ही रोचक जानकारी है, शेयर करने के लिए धन्यवाद। :bravo::bravo::bravo:

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:27 PM
बहुत ही रोचक जानकारी है, शेयर करने के लिए धन्यवाद। :bravo::bravo::bravo:



सूत्र भ्रमण के लिए हार्दिक धन्यवाद..................

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:29 PM
स्वस्तिक अत्यन्त प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में मंगल-प्रतीक माना जाता रहा है। इसीलिए किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले स्वस्तिक चिह्व अंकित करके उसका पूजन किया जाता है। स्वस्तिक शब्द सु+अस+क से बना है। 'सु' का अर्थ अच्छा, 'अस' का अर्थ 'सत्ता' या 'अस्तित्व' और 'क' का अर्थ 'कर्त्ता' या करने वाले से है। इस प्रकार 'स्वस्तिक' शब्द का अर्थ हुआ 'अच्छा' या 'मंगल' करने वाला।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:29 PM
'अमरकोश' में भी 'स्वस्तिक' का अर्थ आशीर्वाद, मंगल या पुण्यकार्य करना लिखा है। अमरकोश के शब्द हैं - 'स्वस्तिक, सर्वतोऋद्ध' अर्थात् 'सभी दिशाओं में सबका कल्याण हो।' इस प्रकार 'स्वस्तिक' शब्द में किसी व्यक्ति या जाति विशेष का नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व के कल्याण या 'वसुधैव कुटुम्बकम्' की भावना निहित है। 'स्वस्तिक' शब्द की निरुक्ति है - 'स्वस्तिक क्षेम कायति, इति स्वस्तिकः' अर्थात् 'कुशलक्षेम या कल्याण का प्रतीक ही स्वस्तिक है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:30 PM
स्वस्तिक में एक दूसरे को काटती हुई दो सीधी रेखाएँ होती हैं, जो आगे चलकर मुड़ जाती हैं। इसके बाद भी ये रेखाएँ अपने सिरों पर थोड़ी और आगे की तरफ मुड़ी होती हैं। स्वस्तिक की यह आकृति दो प्रकार की हो सकती है। प्रथम स्वस्तिक, जिसमें रेखाएँ आगे की ओर इंगित करती हुई हमारे दायीं ओर मुड़ती हैं। इसे 'स्वस्तिक' कहते हैं। यही शुभ चिह्व है, जो हमारी प्रगति की ओर संकेत करता है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:31 PM
दूसरी आकृति में रेखाएँ पीछे की ओर संकेत करती हुई हमारे बायीं ओर मुड़ती हैं। इसे 'वामावर्त स्वस्तिक' कहते हैं। भारतीय संस्कृति में इसे अशुभ माना जाता है। जर्मनी के तानाशाह हिटलर के ध्वज में यही 'वामावर्त स्वस्तिक' अंकित था।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:32 PM
ऋग्वेद की ऋचा में स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है और उसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं की उपमा दी गई है। सिद्धान्त सार ग्रन्थ में उसे विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक चित्र माना गया है। उसके मध्य भाग को विष्णु की कमल नाभि और रेखाओं को ब्रह्माजी के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में निरूपित किया गया है। अन्य ग्रन्थों में चार युग, चार वर्ण, चार आश्रम एवं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार प्रतिफल प्राप्त करने वाली समाज व्यवस्था एवं वैयक्तिक आस्था को जीवन्त रखने वाले संकेतों को स्वस्तिक में ओत-प्रोत बताया गया है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:35 PM
मध्य एशिया के देशों में स्वस्तिक चिन्ह मांगलिक एवं सौभाग्य सूचक माना जाता रहा है। नेपाल में हेरंब, मिस्र में एक्टोन तथा बर्मा में महा पियेन्ने के नाम से पूजित हैं। आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड के मावरी आदिवासियों द्वारा आदिकाल से स्वस्तिक को मंगल प्रतीक के रूप में प्रयुक्त किया जाता रहा हैं।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:36 PM
यदि आधुनिक दृ्ष्टिकोण से देखा जाए तो अब तो विज्ञान भी स्वस्तिक, इत्यादि माँगलिक चिन्हों की महता स्वीकार करने लगा है । आधुनिक विज्ञान ने वातावरण तथा किसी भी जीवित वस्तु,पदार्थ इत्यादि के उर्जा को मापने के लिए विभिन्न उपकरणों का आविष्कार किया है ओर इस उर्जा मापने की इकाई को नाम दिया है---"बोविस" । मृत मानव शरीर का बोविस शून्य माना गया है और मानव में औसत ऊर्जा क्षेत्र 6,500 बोविस पाया गया है। स्वस्तिक में इस उर्जा का स्तर 1,00,0000 बोविस है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:37 PM
यदि इसे उल्टा बना दिया जाए तो यह प्रतिकूल ऊर्जा को इसी अनुपात में बढ़ाता है। इसी स्वस्तिक को थोड़ा टेड़ा बना देने पर इसकी ऊर्जा मात्र 1,000 बोविस रह जाती है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:37 PM
इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक स्थलों यथा मन्दिर,गुरूद्वारा इत्यादि का ऊर्जा स्तर काफी उंचा मापा गया है जिसके चलते वहां जाने वालों को शांति का अनुभव और अपनी समस्याओं,कष्टों से मुक्ति हेतु मन में नवीन आशा का संचार होता है।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:38 PM
यही नहीं हमारे घरों,मन्दिरों,पूजा पाठ इत्यादि में प्रयोग किए जाने वाले अन्य मांगलिक चिन्हों यथा ॐ इत्यादि में भी इसी तरह की ऊर्जा समाई है। जिसका लाभ हमें जाने अनजाने में मिलता ही रहता हैं।

Dr.Shree Vijay
29-08-2013, 08:40 PM
प्राचीन काल में राजा महाराज द्वारा किलों का निर्माण स्वस्तिक के आकार में किया जाता रहा है ताकि किले की सुरक्षा अभेद्य बनी रहे। प्राचीन पारम्परिक तरीके से निर्मित किलों में शत्रु द्वारा एक द्वार पर ही सफलता अर्जित करने के पश्चात सेना द्वारा किले में प्रवेश कर उसके अधिकाँश भाग अथवा सम्पूर्ण किले पर अधिकार करने के बाद नर संहार होता रहा है । परन्तु स्वस्तिक नुमा द्वारों के निर्माण के कारण शत्रु सेना को एक द्वार पर यदि सफलता मिल भी जाती थी तो बाकी के तीनों द्वार सुरक्षित रहते थे । ऎसी मजबूत एवं दूरगामी व्यवस्थाओं के कारण शत्रु के लिए किले के सभी भागों को एक साथ जीतना संभव नहीं होता था । यहाँ स्वस्तिक किला/दुर्ग निर्माण के परिपेक्ष्य में "सु वास्तु" था ।

aspundir
29-08-2013, 11:35 PM
डॉ॰ साहब, नायाब, अद्भुत सूत्र के सूत्रपात के लिये हार्दिक अभिनन्दन

Dr.Shree Vijay
30-08-2013, 10:21 AM
डॉ॰ साहब, नायाब, अद्भुत सूत्र के सूत्रपात के लिये हार्दिक अभिनन्दन


आपकी अमूल्य प्रतिक्रिया के लिए हार्दिक धन्यवाद...................

Dr.Shree Vijay
16-09-2013, 07:00 PM
डॉ॰ साहब, नायाब, अद्भुत सूत्र के सूत्रपात के लिये हार्दिक अभिनन्दन







होंसला अफजाई के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद...................

rajnish manga
16-09-2013, 08:28 PM
हिंदु संस्कृति के शुभंकर "स्वस्तिक" चिन्ह के बारे में इतनी ज्ञानवर्धक जानकारी हमें देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

Dr.Shree Vijay
16-09-2013, 10:33 PM
हिंदु संस्कृति के शुभंकर "स्वस्तिक" चिन्ह के बारे में इतनी ज्ञानवर्धक जानकारी हमें देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.








होंसला अफजाई के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद...................

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:17 AM
अब यहां जानिये कि क्या है बोविस, बोविस स्केल और बोविस मीटर….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:18 AM
What is Bovis, Bovis Scale and Bovis Meter?….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:19 AM
The Life Force Index or Bovis Scale was named after a French physicist Antoine Bovis, who postulated this scale while doing energy research among the Great Pyramids of Egypt in the 1930′s.….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:20 AM
This scale which measures “Natural Earth Energy”, ranges from zero to infinity. 6500 is considered neutral for human life..….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:20 AM
Scientific research has correlated the clockwise or right spin of atoms and molecules with a Bovis reading below 6,500, which is considered life-depleting...….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:21 AM
The desired minimal energy level for humans is found between 8,000 to 10,000 Bovis, or slightly positive. The Earth itself creates energy in the 7,000 to 18,000 range....….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:22 AM
This energy is also referred to as “Biophotons”, which are light particles invisible to our eyes. This positive energy is necessary to the maintenance of life on Earth.....….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:22 AM
The life force index for most current water resources, including rivers, lakes, oceans and fresh water supplies is below 4,900 Bovis Units. Tap water comes out at 2,500 Units......….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:23 AM
This may account for illness, disease and a diminished life span, as cancer has been read at 4,700 Bovis Units, while most other states of depletion or illness range from 5,700 to a low of 3,600 Bovis Units.......….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:24 AM
A simple way of describing Bovis Energy Units would be to call them “Bio-Photon-Activating” Energy Units........….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:26 AM
A Bovis Meter is a drawn scale coupled with an indicator, typically a pendulum held by the operator, that is used to indicate the measurement.........….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 11:26 AM
Please note that while these measurements are subjective, they have been calibrated to be universally correct..........….........

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 12:23 PM
लाल रंग का स्वस्तिक...........................

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 12:25 PM
भारतीय संस्कृति में लाल रंग का सर्वाधिक महत्त्व है और मांगलिक कार्यों में इसका प्रयोग सिन्दूर, रोली या कुंकुम के रूप में किया जाता है। सभी देवताओं की प्रतिमा पर रोली का टीका लगाया जाता है। लाल रंग शौर्य एवं विजय का प्रतीक है। लाल टीका तेजस्विता, पराक्रम, गौरव और यश का प्रतीक माना गया है। लाल रंग प्रेम, रोमांच व साहस को दर्शाता है। यह रंग लोगों के शारीरिक व मानसिक स्तर को शीघ्र प्रभावित करता है। यह रंग शक्तिशाली व मौलिक है। यह रंग मंगल ग्रह का है जो स्वयं ही साहस, पराक्रम, बल व शक्ति का प्रतीक है..............................

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 12:26 PM
यह सजीवता का प्रतीक है और हमारे शरीर में व्याप्त होकर प्राण शक्ति का पोषक है। मूलतः यह रंग ऊर्जा, शक्ति, स्फूर्ति एवं महत्त्वकांक्षा का प्रतीक है। नारी के जीवन में इसका विशेष स्थान है और उसके सुहाग चिह्न व शृंगार में सर्वाधिक प्रयुक्त होता है। स्त्री के मांग का सिन्दूर, माथे की बिन्दी, हाथों की चूड़ियां, पांव का आलता, महावर, करवाचौथ की साड़ी, शादी का जोड़ा एवं प्रेमिका को दिया लाल गुलाब आदि सभी लाल रंग की महत्ता है..............................

Dr.Shree Vijay
25-09-2013, 12:27 PM
नाभि स्थित मणिपुर चक्र का पर्याय भी लाल रंग है। शरीर में लाल रंग की कमी से अनेक रोग उत्पन्न हो जाते हैं। लाल रंग से ही केसरिया, गुलाबी, मैहरुन और अन्य रंग बनाए जाते हैं। इन सब तथ्यों से प्रमाणित होता है कि स्वास्तिक लाल रंग से ही अंकित किया जाना चाहिए या बनाना चाहिए..............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:12 PM
स्वस्तिक का पौराणिक महत्त्व....................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:13 PM
वेदों में स्वस्तिक चिह्न के बनावट की व्याख्या विभिन्न अर्थों में की गई है। भारतीय संस्कृति में स्वस्तिक चिह्व को विष्णु, सूर्य, सृष्टिचक्र तथा सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का प्रतीक माना गया है। कुछ विद्वानों ने इसे गणेश का प्रतीक मानकर इसे प्रथम वन्दनीय भी माना है। धार्मिक नजरिए से स्वस्तिक भगवान श्री गणेश का साकार रुप है। स्वस्तिक में बाएं भाग में गं बीजमंत्र होता है, जो भगवान श्री गणेश का स्थान माना जाता है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:15 PM
इसकी आकृति में चार बिन्दियां भी बनाई जाती है। जिसमें गौरी, पृथ्वी, कूर्म यानि कछुआ और अनन्त देवताओं का वास माना जाता है। शिव के वरदान स्वरूप हर मांगलिक और शुभ कार्य पर सबसे पहले श्रीगणेश का पूजन किया जाता है। इसी वजह से किसी भी प्रकार का कोई भी मांगलिक कार्य, शुभ कर्म या विवाह आदि धर्म कर्म में स्वतिस्क बनाना अनिवार्य है। गणेश की प्रतिमा की स्वस्तिक चिह्न के साथ संगति बैठ जाती है। गणपति की सूंड, हाथ, पैर, सिर आदि को इस तरह चित्रित किया जा सकता है, जिसमें स्वस्तिक की चार भुजाओं का ठीक तरह समन्वय हो जाए.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:15 PM
ऋग्वेद की ऋचा में स्वस्तिक को सूर्य का प्रतीक माना गया है और उसकी चार भुजाओं को चार दिशाओं की उपमा दी गई है। सूर्य को समस्त देव शक्तियों का केंद्र और भूतल तथा अन्तरिक्ष में जीवनदाता माना गया है। स्वस्तिक को सूर्य की प्रतिमा मान कर इन्हीं विशेषताओं के प्रति श्रद्धाभिव्यक्ति जागृत करने का उपक्रम किया जाता है। ऋग्वेद में स्वस्तिक के देवता सवृन्त का उल्लेख है। सविन्त सूत्र के अनुसार इस देवता को मनोवांछित फलदाता सम्पूर्ण जगत का कल्याण करने और देवताओं को अमरत्व प्रदान करने वाला कहा गया है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:17 PM
पुराणों में स्वस्तिक को विष्णु का सुदर्शन चक्र माना गया है। उसमें शक्ति, प्रगति, प्रेरणा और शोभा का समन्वय है। इन्हीं के समन्वय से यह जीवन और संसार समृद्ध बनता है। विष्णु की चार भुजाओं की संगति भी कहीं-कहीं सुदर्शन चक्र के साथ बिठाई गई है। स्वस्तिक विष्णु के सुदर्शन-चक्र का भी प्रतीक माना गया है। सूर्य का प्रतीक सदैव विष्णु के हाथ में घूमता है। दूसरे शब्दों में स्वस्तिक के चारों ओर मंडल हैं.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:18 PM
वह भगवान विष्णु का महान सुदर्शन चक्र है जो समस्त लोक की सृजनात्मक एवं चालक सर्वोच्च सता है। स्वस्तिक की चार भुजाओं से विष्णु के चार भुजा के रूप में माना गया है जो विकास और विनाश के बीच संतुलन बनाकर सृष्टि को चला रहे हैं। भगवान श्रीविष्णु अपने चारों हाथों से दिशाओं का पालन करते हैं। स्वस्तिक का केन्द्र-बिन्दु है नारायण का नाभि-कमल, यानी सृष्टिकर्ता ब्रह्मा का उत्पत्ति-स्थल। इससे सिद्ध होता है कि स्वस्तिक सृजनात्मक है। स्वस्तिक शास्त्रीय दृष्टि से `प्रणय' का स्वरूप है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:19 PM
वायवीय संहिता में स्वस्तिक को आठ यौगिक आसनों में एक बतलाया गया है। यास्काचार्य ने इसे ब्रह्म का ही एक स्वरूप माना है। कुछ विद्वान इसकी चार भुजाओं को हिन्दुओं के चार वर्णों की एकता का प्रतीक मानते हैं। इन भुजाओं को ब्रह्मा के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में भी स्वीकार किया गया है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:19 PM
स्वस्तिक की खडी रेखा को स्वयं ज्योतिर्लिंग का सूचन तथा आडी रेखा को विश्व के विस्तार का भी संकेत माना जाता है। इन चारों भुजाओं को चारों दिशाओं के कल्याण की कामना के प्रतीक के रूप में भी स्वीकार किया जाता है, जिन्हें बाद में इसी भावना के साथ रेडक्रॉस सोसायटी ने भी अपनाया.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:21 PM
ॐ को स्वस्तिक के रूप में लिया जा सकता है। लिपि विज्ञान के आरंभिक काल में गोलाई के अक्षर नहीं, रेखा के आधार पर उनकी रचना हुई थी। ॐ को लिपिबद्ध करने के आरंभिक प्रयास में उसका स्वरूप स्वस्तिक जैसा बना था। ईश्वर के नामों में सर्वोपरि मान्यता ॐ की है। उसको उच्चारण से जब लिपि लेखन में उतारा गया, तो सहज ही उसकी आकृति स्वस्तिक जैसी बन गई.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:21 PM
जिस प्रकार ऊँ में उत्पत्ति, स्थिति, लय तीनों शक्तियों का समावेश होने के कारण इसे दिव्य गुणों से युक्त, मंगलमय, विघ्नहारक माना गया है, उसी प्रकार स्वस्तिक में भी इसी निराकार परमात्मा का वास है, जिसमें उत्पत्ति, स्थिति, लय की शक्ति है। अन्तर केवल इतना ही है कि, अंकित करने की कला निम्न है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:22 PM
देवताओं के चारों ओर घूमने वाले आभा-मंडल का चिह्न ही स्वस्तिक के आकार का होने के कारण इसे शास्त्रों में शुभ माना जाता है। तर्क से भी इसे सिद्ध किया जा सकता है और यह मान्यता श्रुति द्वारा प्रतिपादित तथा युक्तिसंगत भी दिखाई देती है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:23 PM
स्वस्तिक को इण्डो-यूरोपीय प्राचीन देवता, वायु देवता, अग्नि पैदा करने का यंत्र नारी और पुरुष का मिलन, नारी, गणपति एवं सूर्य का प्रतीक माना गया है। यास्क ने स्वस्तिक को अविनाशी ब्रह्म की संज्ञा दी है। अमर कोश में उसे पुण्य, मंगल, क्षेम एवं आशीर्वाद के अर्थ में लिया है। सिद्धान्तसार ग्रन्थ में उसे विश्व ब्रह्माण्ड का प्रतीक चित्र माना गया है। उसके मध्य भाग को विष्णु की कमल नाभि और रेखाओं को ब्रह्माजी के चार मुख, चार हाथ और चार वेदों के रूप में निरूपित किया गया है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:24 PM
अन्य ग्रन्थों में चार युग, चार वर्ण, चार आश्रम एवं धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चार प्रतिफल प्राप्त करने वाली समाज व्यवस्था एवं वैयक्तिक आस्था को जीवन्त रखने वाले संकेतों को स्वस्तिक में ओत-प्रोत बताया गया है। इस प्रकार स्वस्तिक छोटा-सा प्रतीक है, पर उसमें विराट सम्भावनाएं समाई हैं। हम उसका महत्त्व समझें और उसे समुचित श्रद्धा मान्यता प्रदान करते हुए अभीष्ट प्रेरणा करें, यही उचित है.............................

Dr.Shree Vijay
26-09-2013, 09:26 PM
स्वस्ति मंत्र.............................

Dr.Shree Vijay
29-09-2013, 09:21 PM
स्वस्तिक में भगवान गणेश का रुप होने का प्रमाण दुनिया के सबसे पुराने ग्रंथ माने जाने वाले वेदों में आए शांति पाठ से भी होती है, जो हर हिन्दू धार्मिक रीति-रिवाजों में बोला जाता है। स्वस्ति वाचन के प्रथम मन्त्र में लगता है स्वस्तिक का ही निरूपण हुआ है...............

Dr.Shree Vijay
29-09-2013, 09:23 PM
उसकी चार भुजाओं को ईश्वर की चार दिव्य सत्ताओं का प्रतीक माना गया है। किसी भी मंगल कार्य के प्रारम्भ में स्वस्ति मंत्र बोलकर कार्य की शुभ शुरुआत की जाती है...........

मंत्र है -...............

Dr.Shree Vijay
29-09-2013, 09:26 PM
ॐ स्वस्ति न: इंद्रो वृद्ध-श्रवा: स्वस्ति न: पूषा: विश्व-वेदा: ।
स्वस्ति न: ताक्षर्यो अरिष्ट-नेमि: स्वस्ति नो बृहस्पति: दधातु ॥...............

Dr.Shree Vijay
29-09-2013, 09:28 PM
महान कीर्ति वाले इन्द्र हमारा कल्याण करो, विश्व के ज्ञानस्वरूप पूषादेव हमारा कल्याण करो। जिसका हथियार अटूट है ऐसे गरूड़ भगवान हमारा मंगल करो। बृहस्पति हमारा मंगल करो। इस मंत्र में चार बार स्वस्ति शब्द आता है। जिसका मतलब होता है कि इसमें भी चार बार मंगल और शुभ की कामना से श्री गणेश का ध्यान और आवाहन किया गया है...............

Dr.Shree Vijay
29-09-2013, 09:29 PM
इसमें व्यावहारिक जीवन का पक्ष खोजें तो पाते हैं कि जहां शुभ, मंगल और कल्याण का भाव होता है, वहीं स्वस्तिक का वास होता है सरल शब्दों में जहां परिवार, समाज या रिश्तों में प्यार, सुख, श्री, उमंग, उल्लास, सद्भाव, सुंदरता और विश्वास का भाव हो। वहीं सुख और सौभाग्य होता है। इसे ही जीवन पर श्री गणेश की कृपा माना जाता है यानि श्री गणेश वहीं बसते हैं। इसलिए श्रीगणेश को मंगलकारी देवता माना गया है...............

rajnish manga
30-09-2013, 10:22 AM
स्वस्तिक में भगवान गणेश का रुप होने का प्रमाण दुनिया के सबसे पुराने ग्रंथ माने जाने वाले वेदों में आए शांति पाठ से भी होती है, जो हर हिन्दू धार्मिक रीति-रिवाजों में बोला जाता है। स्वस्ति वाचन के प्रथम मन्त्र में लगता है स्वस्तिक का ही निरूपण हुआ है...............



मित्र, यहां मैं आपसे सहमत नहीं हूँ क्योंकि कई स्रोतों का सन्दर्भ लेने पर भी भगवान श्री गणेश का वैदिक देवता के रूप में उल्लेख नहीं ढूंढ पाया हूँ. दो उदाहरण इस प्रकार हैं:

(1)
वैदिक देवी देवता ईश्वर नहीं हैं
अनिरुद्ध जोशी ‘शतायु’

यदि हम वैदिक देवताओं की गिनती करें तो निश्चित तौर पर उनका आँकड़ा तैतीस आता है। जैसे- बारह आदित्य, आठ वसु, ग्यारह रुद्र और इंद्र व प्रजापति को मिलाकर कुल तैतीस द्विव्य शक्तियों का उल्लेख मिलता है।

इसके अलावा उन्पचास मरुदगण, उषा, सविता, सूर्य, चंद्र, पर्जन्य, वरुण आदि सहित अनेक अन्य प्राकृतिक शक्तियों की गणना भी की कई है जिनका उल्लेख वेदों में मिलता है।

जो ऋषि कुमार (सनक, सनन्दन, सनातन और सनतकुमार), और 14 मनुओं आदि की बात कही गई है वे सब धरती पर जन्मे ब्रह्म पुरुष है ऐसा माना जाता है। वैदिक ऋषि उस एक परमेश्वर के अलावा परमेश्वर की प्रकृति में स्थित शक्तियों को देव कहते थे जिसे वह क्रमश: इस प्रकार मानने थे-

1. स्व: (स्वर्ग) लोक- के देवता- सूर्य, वरुण, मित्र
2. भूव: (अंतरिक्ष) लोक- लोक के देवता- पर्जन्य, वायु, इंद्र और मरुत
3. भू: (धरती) लोक- पृथ्वी, उषा, अग्नि और सोम आदि।

जो ब्रह्मा, विष्णु और शिव आदि का उल्लेख है उनके विषय में पुराण और वेदों में अलग-अलग मान्यता है। जो आदित्य है उन्हीं में एक विष्णु हैं। जो रुद्र है उन्हीं में एक शिव है और जो प्रजापति है वही ब्रह्मा है। पुराणिकों ने इन देवताओं की अनेकानेक श्रांगारिक कथाएँ लिखी।

*चूँकि उक्त देवताओं को पुराणों में अनेकों नामों से संबोधित किया गया है इस कारण भ्रम की स्थिति निर्मित होती है। वेदों में हमें बहुत से देवताओं की स्तुति और प्रार्थना के मंत्र मिलते हैं। इनमें मुख्य-मुख्य देवता ये हैं :

प्राकृतिक शक्तियाँ : अग्नि, वायु, इंद्र, वरुण, मित्र, मरुत त्वष्टा, सोम, ऋभुः, द्यौः, पृथ्वी, सूर्य (आदित्य), बृहस्पति, वाक, काल, अन्न, वनस्पति, पर्वत, पर्जन्य, धेनु, पूषा, आपः सविता, उषा, औषधि, अरण्य, ऋतु त्वष्टा, श्रद्धा।

दिव्य शक्तियाँ : ब्रह्मा (प्रजापति), विष्णु (नारायण), शिव (रुद्र), अश्विनीकुमार, आदित्य, यम, पितृ, मृत्यु, श्रद्धा, शचि, दिति, अदिति, हिरण्यगर्भ, विश्वकर्मा, सीता, सरस्वती, पार्वती, लक्ष्मी, आत्मा, बृहस्पति, शुक्राचार्य आदि।

उक्त सबसे उपर हैं 'ईश्वर' यह ध्यान रखा जाना चाहिए, क्योंकि वही एकमात्र पूज्जनीय, वंदनीय और प्रार्थनीय है।
(साभार: वेब दुनिया हिंदी)

(2)
en.wikipedia.org/wiki/Ganesha‎
Krishan is one of the academics who accepts this view, stating flatly of Ganesha, "He is a non-vedic god. His origin is to be traced to the four Vināyakas, evil ...

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 04:52 PM
मित्र, यहां मैं आपसे सहमत नहीं हूँ क्योंकि कई स्रोतों का सन्दर्भ







ध्यानाकर्षण के हार्दिक धन्यवाद.................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 04:56 PM
आर्य संस्कृति में स्वस्तिक का पौराणिक महत्त्व...............

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:01 PM
स्वस्तिक आर्यत्व का चिह्न माना जाता है। वैदिक साहित्य में स्वस्तिक की चर्चा नहीं हैं। यह शब्द ई॰ सन् की प्रारम्भिक शताब्दियों के ग्रंथों में मिलता है जबकि धार्मिक कला में इसका प्रयोग शुभ माना जाता है। किंतु ओरेल स्टाइन का मत है कि यह प्रतीक पहले पहल बलूचिस्तान स्थित शाही टुम्प की धूसर भांडवाली संस्कृति में मिलता है जिसे हड़प्पा से पहले का माना जाता है और जिसका सम्बन्ध दक्षिण ईरान की संस्कृति से स्थापित किया जाता है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:04 PM
स्टाइन की दृष्टि से स्वस्तिक का प्रतीक अनोखा है किंतु अरनेस्ट मैके के अनुसार यह सबसे पहले-पहल एलम अर्थात् आर्य पूर्व ईरान में प्रकट होता है। स्वस्तिक वाले ठप्पे हड़प्पाई में और अल्लीन-देपे में पाये गये हैं और उनका समय 2300-2000 ई॰ पू॰ है। शाही टुम्प में स्वस्तिक प्रतीक का प्रयोग श्राद्ध वाले बरतनों पर होता था, और 1200 ई॰ पू॰ के लगभग दक्षिण ताजिकिस्तान में जो क़ब्रगाह मिले हैं और उनमें क़ब्र की जगह पर इस प्रकार का चिह्न मिलता है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:05 PM
`मैकेंजी' ने इस समस्या का विषद् रूप से विवेचन किया है और बताया है कि विभिन्न देशों में स्वस्तिक अनेक प्रतीकार्यों को निर्देशित करता है। उन्होंने स्वस्तिक को पजनन प्रतीक उर्वरता का प्रतीक, पुरातन व्यापारिक चिह्न अलंकरण का चिह्न एवं अलंकरण का चिह्न माना है। ऐतिहासिक साक्ष्यों में स्वस्तिक का महत्त्व भरा पड़ा है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:06 PM
मोहन जोदड़ों, हड़प्पा संस्कृति, अशोक के शिला लेखों, रामायण, हरवंश पुराण महाभारत आदि में इसका अनेक बार उल्लेख मिलता है। भारत में आज तक लगभग जितनी भी पुरातात्विक खुदाइयाँ हुई हैं, उनसे प्राप्त पुरावशेषों में स्वस्तिक का अंकन बराबर मिलता है। सिन्धु घाटी सभ्यता की खुदाई में प्राप्त बर्तन और मुद्राओं पर हमें स्वस्तिक की आकृतियाँ खुदी मिली हैं, जो इसकी प्राचीनता का ज्वलन्त प्रमाण है तथा जिनसे यह प्रमाणित हो जाता है कि लगभग 2-4 हज़ार वर्ष पूर्व में भी मानव सभ्यता अपने भवनों में इस मंगलकारी चिह्न का प्रयोग करती थी................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:07 PM
सिन्धु-घाटी सभ्यता के लोग सूर्य-पूजक थे और स्वस्तिक चिह्व, सूर्य का भी प्रतीक माना जाता रहा है। मोहन-जोदड़ो और हड़प्पा की खुदाई से ऐसी अनेक मुहरें प्राप्त हुई हैं, जिन पर स्वस्तिक अंकित है। मोहन-जोदड़ों की एक मुद्रा में हाथी स्वस्तिक के सम्मुख झुका हुआ दिखलाया गया है। अशोक के शिला-लेखों में स्वस्तिक का प्रयोग अधिकता से हुआ है। पालि अभिलेखों में भी इस प्रतीक का अंकन है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:08 PM
पश्चिम भारत के अनेक गुहा-मंदिरों यथा -- कुंडा, कार्ले, जूनर और शेलारवाड़ी में यह प्रतीक विशेष अवलोकनीय है। साँची, भरहुत और अमरावती के स्तूपों में यह स्वतंत्र रूप से अंकित नहीं है, पर सांची स्तूप के प्रवेश द्वार पर वृत्ताकार चतुष्पथ के रूप में प्रदर्शित है। ईसा से पूर्व प्रथम शताब्दी की खण्डगिरि, उदयगिरि की रानी की गुफ़ा में भी स्वस्तिक चिह्व मिले हैं। मत्स्य पुराण में मांगलिक प्रतीक के रूप में स्वस्तिक की चर्चा की गयी है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:09 PM
पाणिनी की व्याकरण में भी स्वस्तिक का उल्लेख है। पाली भाषा में स्वस्तिक को साक्षियों के नाम से पुकारा गया, जो बाद में साखी या साकी कहलाये जाने लगे। जैन परम्परा में मांगलिक प्रतीक के रूप में स्वीकृत अष्टमंगल द्रव्यों में स्वस्तिक का स्थान सर्वोपरि है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:09 PM
प्रागैतिहासिक मानव के मूल रूप में गुफा भित्तियों पर चित्रकला के जो बीज उकेरे थे उनमें `सीधी, तिरछी या आड़ी रेखाएँ, त्रिकोणात्मक आकृतियाँ थीं। यही आकृतियाँ उस युग की लिपि थी। मेसोपोटेमिया में अस्त्र-शस्त्र पर विजय प्राप्त करने हेतु स्वस्तिक चिह्न का प्रयोग किया जाता था................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:10 PM
ईसा पूर्व में स्वस्तिक आकृति के दायें और बायें पक्ष से आदमी लापरवाह थे। उस समय इस रहस्यमय आकृति की गंभीरता से लोग बेखबर थे। तब यह धार्मिक रूप से दो सिद्धान्तों के विकास और विनाश को दर्शाता था। स्वस्तिक का महत्त्व समाज और धर्म दोनों ही स्थानों में है। भारतवर्ष में एक विशाल जनसमूह स्वस्तिक निशान का उपयोग करता है................

Dr.Shree Vijay
30-09-2013, 05:11 PM
कोई इसे सजाने के तौर पर तो कोई इसका उपयोग धर्म और आत्मा को जोड़कर करता है। दक्षिण भारत में जहां इसका उपयोग दीवारों और दरवाजों को सजाने में किया जाता है, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में इस आकृति को तंत्र-मंत्र से जोड़कर देखा जाता है। भारत के पूर्वी क्षेत्रों में इस आकृति को एक पवित्र धार्मिक चिह्न के रूप में माना जाता है................

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:04 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

हमारे मांगलिक प्रतीकों में स्वस्तिक एक ऐसा चिह्व है, जो अत्यन्त प्राचीन काल से लगभग सभी धर्मों और सम्प्रदायों में प्रचलित रहा है। भारत में तो इसकी जडें गहरायी से पैठी हुई हैं ही, विदेशों में भी इसका काफ़ी अधिक प्रचार प्रसार हुआ है। अनुमान है कि व्यापारी और पर्यटकों के माध्यम से ही हमारा यह मांगलिक प्रतीक विदेशों में पहुँचा। भारत के समान विदेशों में भी स्वस्तिक को शुभ और विजय का प्रतीक चिह्व माना गया। इसके नाम अवश्य ही अलग-अलग स्थानों में, समय-समय पर अलग-अलग रहे.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:05 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

स्वस्तिक संस्कृत का शब्द है। स्वस्तिक शब्द स्वस्ति से बना है। यह हम सभी जानते हैं कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है। संभवत:यहीं से विश्व के अनेक देशों में स्वस्तिक का विस्तार हुआ होगा। स्वस्तिक शब्द का प्रयोग पश्चिमी देशों में भी होता है। विभिन्न देशों में इसका अर्थ भिन्न-भिन्न है। स्वस्तिक चिह्न का डिजाइन इजिप्सन क्रास, चाइनीज ताउ, रोसीक्रूसियंस और क्रिश्चियन क्रास से मिलता जुलता है। विभिन्न आकृतिओं से मिलने वाला यह चिह्न हर युग में अपना अलग-अलग महत्त्व भी रखता है। सनातन धर्म और जैन धर्म हो या बौद्ध धर्म, हर धर्म और युग में अपनी महत्ता के साथ स्वस्तिक उपस्थित है.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:06 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

स्वस्तिक को भारत में ही नहीं, अपितु विश्व के अन्य कई देशों में विभिन्न स्वरूपों में मान्यता प्राप्त है। जर्मनी, यूनान, फ्रांस, रोम, मिस्त्र, ब्रिटेन, अमरीका, स्कैण्डिनेविया, सिसली, स्पेन, सीरिया, तिब्बत, चीन, साइप्रस और जापान आदि देशों में भी स्वस्तिक का प्रचलन है। स्वस्तिक की रेखाओं को कुछ विद्वान अग्नि उत्पन्न करने वाली अश्वत्थ तथा पीपल की दो लकड़ियाँ मानते हैं। प्राचीन मिस्त्र के लोग स्वस्तिक को निर्विवाद, रूप से काष्ठ दण्डों का प्रतीक मानते हैं। यज्ञ में अग्नि मंथन के कारण इसे प्रकाश का भी प्रतीक माना जाता है.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:09 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

अधिकांश लोगों की मान्यता है कि स्वस्तिक सूर्य का प्रतीक है। जैन धर्मावलम्बी अक्षत पूजा के समय स्वस्तिक चिह्न बनाकर तीन बिन्दु बनाते हैं। पारसी उसे चतुर्दिक दिशाओं एवं चारों समय की प्रार्थना का प्रतीक मानते हैं। व्यापारी वर्ग इसे शुभ-लाभ का प्रतीक मानते हैं। बहीखातों में ऊपर की ओर 'श्री' लिखा जाता है। इसके नीचे स्वस्तिक बनाया जाता है। इसमें न और स अक्षर अंकित किया जाता है जो कि नौ निधियों तथा आठों सिद्धियों का प्रतीक माना जाता है.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:10 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

स्वास्तिक का प्रयोग अनेक धर्म में किया जाता है। आर्य धर्म और उसकी शाखा-प्रशाखाओं में स्वस्तिक का समान रूप से सम्मान है। बौद्ध, जैन, सिख धर्मो में उसकी समान मान्यता है। बौद्ध और जैन लेखों से सम्बन्धित प्राचीन गुफाओं में भी यह प्रतीक मिलता है। जैन व बौद्ध सम्प्रदाय व अन्य धर्मों में प्रायः लाल, पीले एवं श्वेत रंग से अंकित स्वास्तिक का प्रयोग होता रहा है। महात्मा बुद्ध की मूर्तियों पर और उनके चित्रों पर भी प्रायः स्वस्तिक चिह्व मिलते हैं। बौद्ध धर्म में स्वस्तिक का आकार गौतम बुद्ध के हृदय स्थल पर दिखाया गया है। अमरावती के स्तूप पर स्वस्तिक चिह्व हैं। विदेशों में इस मंगल-प्रतीक के प्रचार-प्रसार में बौद्ध धर्म के प्रचारकों का भी काफ़ी योगदान रहा है.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:11 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

दूसरे देशों में स्वस्तिक का प्रचार महात्मा बुद्ध की चरण पूजा से बढ़ा है। बौद्ध धर्म के प्रभाव के कारण ही जापान में प्राप्त महात्मा बुद्ध की प्राचीन मूर्तियों पर स्वस्तिक चिह्व अंकित हुए मिले हैं। जापानी लोग स्वस्तिक को मन जी कहते हैं और धर्म-प्रतीकों में उसका समावेश करते हैं। मध्य एशिया के देशों में स्वस्तिक चिह्न मांगलिक एवं सौभाग्य सूचक माना जाता रहा है। नेपाल में हेरंब तथा बर्मा में महा पियेन्ने के नाम से पूजित हैं। मिस्र में सभी देवताओं के पहले कुमकुम से क्रॉस की आकृति बनाई जाती है। वह एक्टोन के नाम से पूजित है। यूरोप और अमेरिका की प्राचीन सभ्यता में स्वस्तिक का प्रयोग होते रहने के प्रमाण मिलते हैं। ईरान, यूनान, मिश्र, मैक्सिको और साइप्रस में की गई खुदाइयों में जो मिट्टी के प्राचीन बर्तन मिले हैं, उनमें से अनेक पर स्वस्तिक चिह्व हैं.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:12 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड के मावरी आदिवासियों द्वारा आदिकाल से स्वस्तिक को मंगल प्रतीक के रूप में प्रयुक्त किया जाता रहा हैं। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रीय संग्रहालय में अपोलो देवता की एक प्रतिमा है, जिस पर स्वस्तिक चिह्व बना हुआ है। टर्की में ईसा से 2200 वर्ष पूर्व के ध्वज-दण्डों में अंकित स्वस्तिक चिह्व मिले हैं। एथेन्स में शत्रागार के सामने यह चिह्व बना हुआ है। स्कॉटलैण्ड और आयरलैण्ड में अनेक ऐसे प्राचीन पत्थर मिले हैं, जिन पर स्वस्तिक चिह्व अंकित हैं.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:12 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

प्रारम्भिक ईसाई स्मारकों पर भी स्वस्तिक चिह्व देखे गये हैं। कुछ ईसाई पुरातत्त्ववेत्ताओं का विचार है कि ईसाई धर्म के प्रतीक क्रॉस का भी प्राचीनतम रूप स्वस्तिक ही है। छठी शताब्दी में चीनी राजा वू ने स्वस्तिक को सूर्य के प्रतीक के रूप में मानने की घोषणा की थी। तिब्बती स्वस्तिक को अपने शरीर पर गुदवाते हैं तथा चीन में इसे दीर्घायु एवं कल्याण का प्रतीक माना जाता है। विभिन्न देशों की रीति-रिवाज के अनुसार पूजा पद्धति में परिवर्तन होता रहता है। सुख समृद्धि एवं रक्षित जीवन के लिए ही स्वस्तिक पूजा का विधान है.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:17 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

बेल्जियम में नामूर संग्रहालय में एक ऐसा उपकरण है जो हड्डी से बना हुआ है। उस पर क्रॉस के कई चिह्न बने हुए हैं तथा उन चिह्नों के बीच में एक स्वस्तिक चिह्न भी है। इटली के अनेक प्राचीन अस्थि कलशों पर भी स्वस्तिक चिह्व हैं। इटली के संग्रहालय में रखे एक भाले पर भी स्वस्तिक का चिह्न हैं। वहाँ के अनेक प्राचीन अस्थिकलशों पर भी स्वस्तिक चिह्न मिलते हैं। स्वस्तिक को सुख और सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं। वे आज भी इसे अपने आभूषणों में धारण करते हैं.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:19 PM
स्वस्तिक का विश्वव्यापी प्रभाव.........

जब जर्मनी में नाजीयों ने इसे विशुद्ध आर्यत्व का प्रतीक घोषित किया तो इसका विश्वव्यापी महत्त्व हो गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की नाजी पार्टी के लोग स्वस्तिक के निशान को बहुत ही महत्त्वपूर्ण एवं संभावनाओं से भरा हुआ माध्यम मानते थे। जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने उल्टे स्वस्तिक का चिह्न (वामावर्त स्वस्तिक) अपनी सेना के प्रतीक रूप में और ध्वज में शामिल किया था। सभी सैनिकों की वर्दी एवं टोपी पर यह उल्टा स्वस्तिक चिह्न अंकित था। उल्टा स्वास्तिक ही उसकी बर्बादी का कारण बना। उसके शासन का नाश हुआ एवं भारी तबाही के साथ युद्ध में उसकी हार हुई.........

Dr.Shree Vijay
24-11-2013, 04:40 PM
http://myhindiforum.com/attachment.php?attachmentid=31998&stc=1&d=1385296793

Dr.Shree Vijay
22-12-2013, 08:46 PM
http://2.bp.blogspot.com/-kEHpfI0mlDo/T87hVKD6EKI/AAAAAAAACyc/xAlrBU4Ppf8/s1600/581144_298996980193812_189289217831256_629669_1261 946432_n.jpg

Dr.Shree Vijay
22-12-2013, 08:52 PM
बुल्गारिया मे 7000 वर्ष प्राचीन स्वास्तिक चिन्ह मिले :

बुल्गारिया मे 7000 वर्ष प्राचीन स्वास्तिक चिन्ह मिले हैं| हैं ना आश्चर्यजनक!

लेकिन यही स्वास्तिक, यदि हम कहें कि बुल्गारिया में 7000 वर्ष पहले इस्तेमाल होता था, तो आपको आश्चर्य होगा| लेकिन यह सत्य है|
उत्तर-पश्चिमी बुल्गारिया के Vratsa नगर के संग्रहालय मे चल रही एक प्रदर्शनी मे 7000 वर्ष प्राचीन कुछ मिट्टी की कलाकृतियां रखी हई हैं जिसपर स्वास्तिक (卍) का चिन्ह बना है| Vratsa शहर के ही निकट Altimir नामक गाँव के एक धार्मिक यज्ञ कुण्ड के खुदाई के समय ये कलाकृतियाँ मिली थी |

Dr.Shree Vijay
22-12-2013, 08:53 PM
http://1.bp.blogspot.com/-vVlDiHBwF-o/UaRxuVLY8iI/AAAAAAAAFpU/oCy4MpNWS9Q/s1600/947130_10151455067638775_1741348471_n.jpg

Dr.Shree Vijay
12-01-2014, 05:09 PM
http://www.acupressures.com/product/big/445.jpg

Dr.Shree Vijay
12-01-2014, 05:10 PM
http://thakurbhimsingh.com/AUM_Swastik.jpg

Dr.Shree Vijay
15-04-2014, 06:48 PM
श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर
सभीको हार्दिक शुभकामनाएं :.........


http://static.ibnlive.in.com/pix/labs/sitepix/04_2013/hanuman630.jpg

Dr.Shree Vijay
12-06-2014, 04:02 PM
http://media1.santabanta.com/full2/Hinduism/Hindu%20Symbols/hindu-symbols-42a.jpg

Dr.Shree Vijay
19-08-2014, 10:14 PM
http://4.bp.blogspot.com/-pii6VmjaRi4/Urz38Gs7B7I/AAAAAAAAhLo/pxODu_Z0Id8/s640/BP832857-large.jpg

Suraj Shah
22-08-2014, 10:03 PM
सुंदर जानकारीया

soni pushpa
09-09-2014, 05:03 PM
सुंदर जानकारीया



स्वास्तिक के बारे में अतिउत्तम जानकारी है ये , धन्यवाद डॉ श्री विजय जी..:bravo: