PDA

View Full Version : 7.30 करोड़ जानें लेने वाला युद्ध


aspundir
02-09-2013, 10:26 PM
अमेरिकी लेखक एर्नेस्ट हैमिंग्वे ने कहा था कि यह दुनिया बहुत खूबसूरत हैं और इसके लिए युद्ध भी जरूरी है। शायद पूरी दुनिया इसी वाक्य पर भरोसा करती है। द्वितीय विश्व युद्ध एक कड़वा इस दुनिया का कड़वा सच है। आज ही के दिन 1 सितंबर 1939 को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पोलैंड पर हमला करते हुए वैश्विक जंग का ऐलान किया था। इस कृत्य में उसके साथ इटली, जापान, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया थे।

वहीं, दूसरी ओर अमेरिका, सोवियत यूनियन, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम, पोलैंड, यूगोस्लाविया, ब्राजील, ग्रीस, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको, चेकोस्लोवाकिया, मंगोलिया की सेना खड़ी थी। छह साल चले इस युद्ध में दोनों ओर से 2 करोड़ 40 लाख लोग सिर्फ सैनिक ही मारे गए। वहीं, चार करोड़ 90 लाख नागरिकों ने जानें गंवाईं। अमेरिका और सहयोगी देशों से छह करोड़ दस लाख और जर्मनी खेमे से एक करोड़ बीस लाख लोग मारे गए।

http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7630_ww1.jpg

aspundir
02-09-2013, 10:27 PM
कैसे हुई विश्व युद्ध की शुरुआत

भले ही यह युद्ध 1939 से शुरू हुआ हो, लेकिन अमेरिका को इस जंग में 7 दिसंबर 1941 में कूदना पड़ा। इससे 10 साल पहले 1931 में जापान ने चीन के उत्तर-पूर्वी मंचूकुओ पर हमला कर दिया था। 1938 में जापान ने चीन के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया, जिसमें चीन की लंबे समय तक राजधानी नानकिंग भी थी। करीब 42 हजार से ज्यादा नागरिकों ा को गाजर मूली की तरह काट दिया गया। वहीं, 1939 में जर्मनी ने पोलैंड पर हमला कर दिया। पूरा यूरोप युद्ध की आग में झुलस गया, जिसका अंत मई 1945 में हुआ। वहीं, एशिया में विश्व युद्ध का अंत अमेरिकी परमाणु बम गिराने के साथ दो सितंबर 1945 में खत्म हुआ।

हिटलर ने अपनी आत्मकथा में कहा था कि युद्ध खत्म करने का सबसे आसान तरीका यह है कि सेनाएं तोपों का मुंह अपनी की सरकारों की ओर कर दें। युद्ध पल भर में खत्म हो जाएगा। शायद खुद हिटलर इस बात यकीन नहीं करता था।

aspundir
02-09-2013, 10:27 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7805_ww.jpg


अगस्त 1939: जर्मनी का नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर और सोवियत यूनियन कम्युनिस्ट तानाशाह जोसेफ स्टालिन ने नॉनएग्रेशन पैक्ट पर हस्ताक्षर किए, इसमें जर्मनी ने खुफिया तौर पर पोलैंड पर हमला करना का प्लान बनाया।

aspundir
02-09-2013, 10:27 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7631_ww2.jpg


1 सितंबर 1939: जर्मन सेना ने एक सितंबर 1939 को पोलैंड पर हमला कर दिया। उसने पोलैंड पर बमवर्षा की। इस हरकत के बाद ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजा दिया। शुरुआत में यह यूरोपियन वार था। लेकिन जल्द ही इसे द्वितीय विश्वयुद्ध कहा गया।

aspundir
02-09-2013, 10:28 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7633_ww3.jpg


नवंबर: सोवियत यूनियन ने फिनलैंड पर हमला कर दिया और पोलैंड के कुछ हिस्सों पर अधिकार जमा लिया। वह बाल्टिक देश लिथुआनिया, एस्टोनिया और लातविया पर आक्रमण करने की धमकी देने लगा।

aspundir
02-09-2013, 10:28 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7633_ww4.jpg


दिसंबर: अमेरिका ने जापान के एविऐशन फ्यूल की सप्लाइ बंद कर दी। इसके अलावा फ्यूल एविऐशन के उत्पादन से जुड़ी किसी भी तरह की तकनीक सूचना को साझा करने से मना कर दिया।

aspundir
02-09-2013, 10:28 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7634_ww5.jpg


जनवरी 1940: सोवियत फिनलैंड वार का अंत हुआ। फिनलैंड ने आत्मसमर्पण कर दिया। अप्रैल में जर्मनी ने नार्वे और डेनमार्क पर हमला बोल दिया और दोनों देशों पर जीत हासिल की। एक महीने बाद मई में नीदरलैंड, बेल्जियम और लग्जमबर्ग जर्मन तानाशाह एडोल्फ का निशाना बने

aspundir
02-09-2013, 10:28 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7634_ww6.jpg


जून: जर्मनी बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ रहा था। उसने पहले फ्रांस के उत्तरी और पश्चिमी फ्रांस पर कब्जा जमा लिया। जर्मन समर्थक फ्रांसीसी अधिकारियों ने इसकी राजधानी विची बनाई और यहीं से जर्मनी की निगरानी में सारे फ्रांस पर शासन किया जाने लगा। इन सबके बीच फासिस्ट इटालियन तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने ब्रिटेन और फ्रांस के विरुद्ध जंग का एलान कर दिया।

aspundir
02-09-2013, 10:29 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7634_ww6.jpg


जून: जर्मनी बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ रहा था। उसने पहले फ्रांस के उत्तरी और पश्चिमी फ्रांस पर कब्जा जमा लिया। जर्मन समर्थक फ्रांसीसी अधिकारियों ने इसकी राजधानी विची बनाई और यहीं से जर्मनी की निगरानी में सारे फ्रांस पर शासन किया जाने लगा। इन सबके बीच फासिस्ट इटालियन तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने ब्रिटेन और फ्रांस के विरुद्ध जंग का एलान कर दिया

aspundir
02-09-2013, 10:29 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7634_ww7.jpg


हजारों की तादाद में जंगी जहाज, यॉट, फिशिंग बोट्स के फ्रांस के डनकिर्क बंदरगाह पर आने से ब्रिटेन के करीब 3.38 लाख सैनिक फ्रांस से भाग खड़े हुए। अटलांटिक की लड़ाई में जर्मन सब-मरीन्स ने (इन्हें यूबोट्स कहा जाता था) अमेरिका से ब्रिटेन तेल और युद्ध सामग्री ले जाने वाले जहाजों को डुबो दिया। जर्मन सब-मरीन्स ने ऐसे करीब 30 लाख टन व्यापारिक सामान को समुद्र में बहा दिया

aspundir
02-09-2013, 10:29 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7636_ww8.jpg


जुलाई: जापानी सैनिकों ने दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बसी फ्रेंच कॉलोनियों पर कब्जा शुरू कर दिया। जवाब में अमेरिका ने उसे तेल निर्यात करने से मना कर दिया

aspundir
02-09-2013, 10:29 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7637_ww9.jpg


सितंबर: जर्मन वायुसेना के सैंकड़ो लड़ाकू विमानों ने रात में लंदन पर बमबारी शुरू कर दी। 57 रातों यानी मई 1941 तक जर्मन बमवर्षक विमान बमबारी करते रहे। इसमें लगभग 40 हजार लोग मारे गए। लंदनवासियों ने इसे हवाई हमला अभियान का नाम दिया था।

aspundir
02-09-2013, 10:30 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7638_ww10.jpg


जर्मनी, इटली और जापान ने एक त्रिपक्षीय संधि पर दस्तखत किए। इसमें उन्होंने ब्रिटेन और फ्रांस के खिलाफ युद्ध में हाथ मिला लिया। यह समझौता एक तरह से अमेरिका के लिए भी बड़ा खतरा था, जिसने ब्रिटेन और फ्रांस की मदद करना बंद कर दिया था। अमेरिका ने ब्रिटेन को पश्चिमी हैम्परशर में नेवल और एयरबेसों के एक्सचेंज के तहत 50 पुराने विध्वंसक दिए थे।

aspundir
02-09-2013, 10:30 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7639_ww11.jpg


अक्टूबर: 4 लाख पोलिस यहूदी वारसा के एक हिस्से में इकट्ठा किए गए। इसे वार्सा गेटो भी कहा जाता है। पोलैंड में लगातार यहुदियों के खिलाफ नाजी कैम्पेन जारी रहा। इस कैम्पेन के तहत 60 लाख यहुदियों और हजारों की तादाद में अल्संख्यकों का नरसंहार किया गया। इसी महीने में इटली ने ग्रीस पर हमला बोल दिया। इसमें जर्मन सैनिकों ने इटली सैनिकों मदद भी की।

aspundir
02-09-2013, 10:30 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7640_ww12.jpg


1941 जनवरी - जापानी एडमिरल इसोरोकू यामामोतो ने पर्ल हार्बर पर हमले की योजना बनाई। मार्च में ब्रिटेन को हथियारों और अन्य युद्ध सामग्रियों की सप्लाई के लिए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्ट ने 'लैंड लीज' बिल पर हस्ताक्षर किया।

aspundir
02-09-2013, 10:31 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7644_ww13.jpg


अप्रैल - जर्मनी ने ग्रीस और यूगोस्लाविया को पराजित किया। जून में तीस लाख से ज़्यादा जर्मन सैनिकों ने सोवियत यूनियन पर हमला कर दिया।

aspundir
02-09-2013, 10:31 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7644_ww14.jpg


सितंबर - सोवियत यूनियन पर जर्मनी की विजय बरकरार रही। जर्मन सैनिकों ने लेनिनग्राड शहर (अब सेंट पीटर्सबर्ग) को चारो ओर से घेर लिया। जनवरी 1944 तक चली इस घेराबंदी में लेनिनग्राड शहर के पांच लाख से ज़्यादा लोग भुखमरी से मर गए।

aspundir
02-09-2013, 10:31 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7645_ww15.jpg


अक्टूबर - जापानी सेना और नेवी के अधिकारियों ने देश को अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार रहने का आदेश दिया। जनरल हिडेगी टोजो सैन्य नियंत्रित सरकार में प्रधानमंत्री बन गए। जर्मनी की सबमरीन तारपीडो के हमले में अमेरिकी नेवी का 'रीबेन जेम्स' नष्ट होकर उत्तरी अटलांटिक में डूब गया। यह यूरोपियन वार में नष्ट होने वाला पहला अमेरिकी युद्धपोत था। इस हमले में युद्धपोत के 160 कू मेंबर्स में से केवल 45 ही जीवित बच पाए थे।

aspundir
02-09-2013, 10:31 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7646_ww16.jpg


नवंबर - अमेरिका ने जापान को चीन और इंडो-चाइना क्षेत्र से अपनी सेना हटाने को कहा। टोजो ने युद्ध करने का निर्णय लिया। अमेरिका से युद्ध टालने के लिए जापान ने कूटनीतिज्ञों के दल को वाशिंटगटन भेजा। जापानी एयरक्राफ्ट के छह लड़ाकू विमानों ने गुपचुप ढंग से उत्तरी जापान से पर्ल हार्बर की ओर उड़ान भरी। अमेरिका ने जापान को होने वाले तेल निर्यात पर पाबंदी लगा दी

aspundir
02-09-2013, 10:32 PM
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7647_ww17.jpg


दिसंबर - जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला कर दिया। लगभग उसी समय जापानी लड़ाकू विमानों ने फिलीपीन्स और दो अमेरिकी द्वीपों पर भी हमला किया। जापानी सैनिकों ने मलाया और थाइलैंड पर भी हमला कर दिया और शंघाई पर कब्जा कर लिया। इसी साल दिसंबर में जापानी सैनिकों ने बर्मा और हांगकांग पर हमला कर दिया। पर्ल हार्बर पर हमले के तीन दिनों बाद जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी।

aspundir
02-09-2013, 10:32 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7650_ww18.jpg


1942 जनवरी - जापानी सेना के आगे मनीला और फिलीपीन्स ने घुटने टेक दिए। फरवरी में जापानी बेड़े के लड़ाकू विमानों ने ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पर बम गिराए। जावा समुद्र में लड़े गए युद्ध में जापान ने मित्र राष्ट्रों की हमलावर सेना को हरा दिया।

aspundir
02-09-2013, 10:32 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7654_ww19.jpg


अप्रैल - ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी सेना की पहली टुकड़ी पहुंची। लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स डूलिटिल के नेतृत्व में 16 अमेरिकी लड़ाकू विमानों का दल टोक्यो के 800 मील नज़दीक पहुंचा और जापान पर पहली बमबारी की।

aspundir
02-09-2013, 10:32 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7655_ww20.jpg


मई - कोरल सी के युद्ध में अमेरिकी युद्धपोतों ने न्यू गिनी की ओर अग्रसर जापानी हमलावर सेना को वापस मोड़ दिया। जून में अमेरिकी बेड़े के एयरक्राफ्ट्स ने जापानी सेना को चेतावनी दी और उन्हें बीच में ही रोक दिया। अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने चार जापानी युद्धपोतों को डुबो दिया। इस दौरान एक अमेरिकी युद्धपोत भी नष्ट हो गया। यह खाड़ी युद्ध का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। जापानी सैनिकों ने एलिटिएन द्वीपसमहू के एटू और किस्का की धरती पर कदम रखा।

aspundir
02-09-2013, 10:33 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7656_ww21.jpg


अगस्त - अमेरिकी नौसेना की टुकड़ियां जापान अधिकृत सोलोमन द्वीप समूह के ग्वादाकनाल में पहुंची। सितंबर में जापानी लड़ाकू विमानों ने ब्रूकिंग्स और ओरेगन के जंगलों में बमबारी की। अक्टूबर में ब्रिटिश सैनिकों ने मिस्र के अल अलामे में जर्मन और इतालवी सेना को हरा दिया।

aspundir
02-09-2013, 10:33 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7658_ww22.jpg


नवंबर - अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिकों ने फ्रेंच नॉर्थ अफ्रीका पर हमला कर दिया। दिसंबर में जर्मन सेना मास्को के नज़दीक पहुंच गई थी। लेकिन वहां के ठंडे वातावरण में वे हार गए। इसका असर सन् 1812 में नेपोलियन सेना पर भी पड़ा।

aspundir
02-09-2013, 10:33 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7660_ww23.jpg


जनवरी 1943: जापान ने न्यू गिनी को हथियाने प्रयास किया। लेकिन ऑस्ट्रेलिया और अमेरिकी फौजों के आगे हार का मुंह देखना पड़ा। फरवरी में जर्मन सेना रूस के स्टालिनग्राड शहर (आज वोल्गोग्रेड) में समर्पण कर दिया था। सोवियत रेड आर्मी इसके बाद और भी ज्यादा तेजी हमले करने लगी। यह युद्ध 1945 में बर्लिन को कैप्चर करने के साथ ही खत्म हुआ था।

aspundir
02-09-2013, 10:34 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7660_ww24.jpg


अप्रैल: अमेरिकी कोड ब्रेकर ने जापानियों के रेडियो संदेश को पकड़ लिया। इसमें बताया गया कि एडमिरल यामामोतो सोलोमोन द्वीप के लिए उड़ रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने उनके प्लेन को शूट कर दिया और उनकी मौत हो गई

aspundir
02-09-2013, 10:34 PM
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7661_ww25.jpg


मई: इसी बीच, एक खुशखबरी अमेरिका के लिए आई। नेवी ने घोषणा की यूएसएस एरिजोना, उताह, ओक्लाहामा के छोड़कर पर्ल हार्बर में बर्बाद होने वाले सभी युद्धपोतों को फिर से रिपेयर कर लिया है और समुद्र में उतारा जाएगा।

aspundir
02-09-2013, 10:34 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7661_ww26.jpg


अमेरिकी बलों ने अलास्का का अटू द्वीप फिर से छुड़ा लिया है। जापानी फौजों ने एडेक शहर खाली कर दिया। इससे अलास्का का मुख्य द्वीप अलेयूटियन आईलैंड का जापानी कब्जे का अंत हुआ।

aspundir
02-09-2013, 10:35 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7662_ww27.jpg


जून: जापानी विध्वंसक ने अमेरिका के छोटे अमेरिकी नेवी पोत पीटी-109 पर हमला करके डुबा दिया। इस पोत के कमांडेट थे जॉन एफ कैनेडी। इन्होंने अपने साथियों के साथ पांच घंटे समुद्र में तैर कर एक आइलैंड पर पहुंच कर जान बचाई। कैनेडी बाद में अमेरिका के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। इसी महीने में रॉयल एयरफोर्स और अमेरिका की आठवीं एयरफोर्स ने जर्मनी को घेरने के लिए उस पर 24 घंटे बमबारी शुरू कर दी।

aspundir
02-09-2013, 10:35 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7662_ww28.jpg


जुलाई: अमेरिका और ब्रिटिश फोर्सेस इटली के सिसिली में घुस गए। सितंबर में इटली ने समर्पण कर दिया। लेकिन जर्मन सेना नहीं मानी। वह लगातार इटली में युद्ध करती रही । उसने रोम को सीज कर दिया। नवंबर में यूएस मरीन्स तरावा में घुस गई और गिल्बर्ट आइलैंड को आजाद करा लिया।

aspundir
02-09-2013, 10:35 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7664_ww29.jpg


जून 1944: अमेरिकी मरीन्स उत्तरी मैरियानस आइलैंड के साइपान में उतर गईं। अमेरिकी विमानवाहक पोत द्वारा जापान के अंतिम विमानवाहक पोत की हार हुई। इसके साथ ही इस पर मौजूद 220 युद्धक विमानों का नुकसान भी जापान को उठाना पड़ा। इसी महीने अमेरिकी सेना रोम में घुस गई। 6 जून को डी-डे पर एक लाख 55 हजार सैनिकों ने फ्रांस के नॉरमेंडी के समुद्री किनारों पर उतर गई और यूरोप को आजाद कराने का संघर्ष शुरू हुआ।

aspundir
02-09-2013, 10:35 PM
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7665_ww30.jpg


जुलाई: अमेरिकी सेना ने अमेरिकी क्षेत्र आइलैंड गुआम को आजाद कराया। अगस्त में यूएस नेवी उत्तरी मैरियानस आइलैंड के टिनिआन पर अधिकार कर लिया। जापान पर बम गिराने के लिए यहां बी-29 बमवर्षक का बेस बनाया गया। इधर, यूरोप में फ्रांसीसी और अमेरिकी सेना ने पेरिस को आजाद करा लिया।

aspundir
02-09-2013, 10:35 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7666_ww31.jpg


सितंबर: ओकिनोवा के पास यूएस नेवी के टारपीडो विमान को शूट कर गिरा दिया गया। इसमें पायलट जॉर्ज बुश सवार थे। वह पैराशूट की मदद से समुद्र में जा गिरे। बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बने पायलट बुश को यूएस मरीन ने बचा लिया।

aspundir
02-09-2013, 10:36 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7667_ww32.jpg


अक्टूबर: युद्ध जोरों पर था। यूएस मरीन्स लेयते में उतर गई और फिलीपिंस को आजाद कराने के लिए संघर्ष शुरू हुआ। इधर, ब्रिटेन और ग्रीस सैनिकों ने एथेंस को आजाद करा लिया। नवंबर महीने में जर्मनी में अमेरिकी सेना राइन नदी तक पहुंच गई।

aspundir
02-09-2013, 10:36 PM
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7668_ww33.jpg


दिसंबर: जर्मन सेनाओं ने बेल्जियम के अर्डेनेस क्षेत्र पर अचानक हमला कर दिया। इससे बल्ज में युद्ध की शुरुआत हो गई।

aspundir
02-09-2013, 10:36 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7670_ww34.jpg


1945 जनवरी - अमेरिकी युद्ध इतिहास में लड़ी गई सबसे बड़ी जमीनी जंग में अमेरिकी सैनिकों ने जर्मन सेना को वापस मोड़ दिया था। अमेरिका ने बल्ज की जंग में जीत हासिल की।

aspundir
02-09-2013, 10:36 PM
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7671_ww35.jpg


फरवरी - अमेरिकी नौसैनिक बोरिन द्वीप के इवो जिमा पर उतर गए। टिनियन द्वीप को बी-29 लड़ाकू विमानों का बेस प्वाइंट बनाया गया।

aspundir
02-09-2013, 10:37 PM
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7672_ww36.jpg


मार्च - बी-29 विमानों ने टोक्यो शहर पर बमबारी की। इस हमले में आधा टोक्यो शहर जला दिया गया। इसमें 80,000 से ज़्यादा लोग मारे गए।

aspundir
02-09-2013, 10:37 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7674_ww37.jpg


- अमेरिकी सेना ने जापान के यूकयू द्वीप समूह के ओकीनावा पर हमला किया। जापान के दूसरे शहरों पर हमला करने के लिए ओकीनावा को बेस कैंप बनाया गया। जुलाई में अमेरिकी सेना के जंग जीतने तक लड़ाई जारी रही

aspundir
02-09-2013, 10:37 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7675_ww38.jpg


- अमेरिकी सैनिकों ने राइन नदी पार की। अमेरिकी एयरफोर्स के तकरीबन 1,250 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी के बर्लिन शहर पर भीषण बमबारी कर दी।

aspundir
02-09-2013, 10:37 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7677_ww39.jpg


अप्रैल - वियना और ऑस्ट्रिया ने सोवियत सेना के सामने घुटने टेक दिए। सोवियत सैनिक बर्लिन में घुस गए और सड़कों पर जंग शुरू कर दी।

aspundir
02-09-2013, 10:38 PM
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7679_ww40.jpg


- इतालवी गुरिल्ला लड़ाकों ने इतालवी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी को पकड़कर उसकी हत्या कर दी। इटली में जर्मन सेना ने सरेंडर कर दिया। अमेरिकी सैनिकों ने डोको कॉन्सन्ट्रेशन कैंप से 32,000 लोगों को छुड़ाया।

aspundir
02-09-2013, 10:38 PM
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7679_ww41.jpg


- नाजी तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने सुसाइड कर लिया। 7 मई को जर्मनी ने सरेंडर कर

aspundir
02-09-2013, 10:38 PM
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7681_ww42.jpg


- जुलाई में युद्ध में इस्तेमाल के लिए टिनियन द्वीप पर पहला परमाणु बम बनाया। अगस्त में जापान के हिरोशिमा (6 अगस्त) और नागासाकी (9 अगस्त) पर परमाणु बम गिराए गए। परमाणु हमले में 1 लाख से ज़्यादा नागरिकों की मौत के बाद जापान ने 14 अगस्त को सरेंडर कर दिया।

aspundir
02-09-2013, 10:38 PM
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnail/600x519/web2images/www.bhaskar.com/2013/08/31/7681_ww43.jpg


2 सितंबर - जापानी अधिकारियों ने टोक्यो बंदरगाह पर यूएस मिसूरी में सरेंडर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किया।

abhisays
02-09-2013, 10:42 PM
यह सब चित्रों को देख कर विश्वास ही नहीं होता कि कभी इस पृथ्वी पर ऐसा नरसंहार हुआ था. इस सिलसिले में किसी ने अल्बर्ट आइएन्स्तिन से पूछा था कि तीसरा महायुध कैसा होगा, तब उन्होंने जवाब दिया था तीसरे का तो पता नहीं लेकिन चौथा महायुध तलवारों और भालों से होगा.

पुंडीर जी, इस ज्ञानवर्धक और मनुष्य जाति के काले इतिहास से परिचय करवाने वाले अनोखे सूत्र के लिए धन्यवाद.

rajnish manga
03-09-2013, 12:02 AM
:hello:
द्वितीय विश्व-युद्ध के दौर के हृदयविदारक चित्रों सहित उस युग में पुनर्विचरण करना वास्तव में बीसवीं शताब्दी के सबसे बड़े ऐतिहासिक क्षणों को जीने के समान है. पिछली शताब्दी के पहले पांच दशकों में दो-दो विश्व-युद्धों की विभीषिका सहन करने के बाद लगता है कि संसार ने इतिहास से बहुत कुछ सीखा है और ऐसी विभीषिका को दोहराना नहीं चाहता. उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए आभार स्वीकार करें, पुंडीर जी.