Showing Visitor Messages 41 to 50 of 174
-
भोजपुरी कविता- दारू के खतिरा भागेला...
***
कइले बा उ एतना देरी
करत होई केनहो फेरी
मित्र मण्डली मयखाना मेँ
होइहेँ सँ चाहे थाना मेँ
बाटे ओकर अजब कहानी
कि सुनीँ सभे सुनावत बानी
दुनिया मेँ का नाव कमाई
हवे छुछेरा घाव कमाई
पी के झगरा फरिआवेला
हीक हीक भर गरिआवेला
ओकरा भीतर बाटे बूता
डटल रहे खा के जूता
पनडोहा मेँ गीरे जा के
दाँत चिआरे नहा नहा के
मउगी गुरना के बोलेले
राज सजी ओकर खोलेले
बिखियाला पीटे लागेला
मिले जवन छीँटे लागेला
हार बेचि पीयेला दारू
छाती पीटेले मेहरारू
बदबू अजबे निकले तन से
राखे ओके बड़ी जतन से
जे ओकरा लगे आवेला
नाक दबा के मुँह बावेल
जहिया भर पेटा पी लेला
जिनिगी से बेसी जी लेला
बेहोशी जब चढ़े कपारे
जगा जगा सब केहू हारे
गाँथे खातिर सूई आवस
डाक्टर तहिया बहुते धावस
ओ के बहुत बहुत समझावस
बन्द करऽ तूँ दारू पीयल
करेजा मेँ क दी ई बीयल
जवना के मुश्किल बा सीयल
तबो बिहाने जब जागेला
दारू के खतिरा भागेला
कविता- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
पता-
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
-
एक दोहा-
घोटालोँ से पूर्व ही, चेतेगी सरकार।
दिखलाया है आइना, जनता ने इस बार।।
दोहा- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
पता-
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
महेशपुर, कुबेरस्थान,
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
-
ग़ज़ल- मुझे आजकल...
मुझे आजकल नीँद आती कहाँ है
कि यादोँ मेँ आ के वो जाती कहाँ है
वो मय सी निगाहेँ अदाएँ नशीली
है सबकुछ मगर वो पिलाती कहाँ है
उसे चोर साबित करूँ मैँ कसम से
पता जो चले दिल छुपाती कहाँ है
नज़ारे बहुत हैँ जमाने मेँ लेकिन
वो चेहरे से परदा उठाती कहाँ है
लिखा आँसूओँ से जरा चल के देखूँ
वो मेरे ख़तोँ को जलाती कहाँ है
मैँ 'आकाश' जिसपे मरे जा रहा हूँ
वो मुझको झलक भी दिखाती कहाँ है
ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
॰॰॰
पता-
वकील कुशवाहा 'आकाश महेशपुरी'
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399
-
ग़ज़ल- मैँ तो जिन्दा हूँ रोज ग़म खा के
॰ ॰ ॰ ॰ ॰
यूँ हीँ ज्यादा तो कभी कम खा के
मैँ तो जिन्दा हूँ रोज ग़म खा के
मुझको उसपे यकीँ नहीँ होता
जब भी कहता है वो कसम खा के
जिन्दगी और भी सतायेगी
बच गये हैँ ज़हर भी हम खा के
वे तो मोटे हुए मुहब्बत मेँ
मैँ तो पतला हुआ वहम खा के
दूर "आकाश" हूँ उजालोँ से
कैसे जिन्दा रहूँ ये तम खा के
ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
॰
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर
पोस्ट- कुबेरस्थान
जनपद- कुशीनगर
उत्तर प्रदेश
09919080399
-
कुण्डलिनी- श्रम वाली बरसात
॰॰॰
मस्ती मेँ कटती नहीँ, उन लोगोँ की रात।
गर जो ये करते नहीँ, श्रम वाली बरसात।
श्रम वाली बरसात, श्रमिक ही ले आते हैँ।
ये सारे धनवान, तभी तो सो पाते हैँ।।
॰॰॰
कुण्डलिनी- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
महेशपुर, कुबेरस्थान,
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
09919080399
-
गीत- दिल खेलोँ का मैदान है
* * * * *
भोली सी सूरत है मेरी सीधी सी पहचान है
खेलो जितना जी चाहे दिल खेलोँ का मैदान है
॰॰॰
दुनिया कैसे मुझको जाने
ये तो बस मौका पहचाने
रहता हूँ छप्पर के नीचे
सच्चाई की चादर ताने
शायद वजह यही है मुझसे हर कोई अनजान है-
खेलो जितना जी चाहे दिल खेलोँ का मैदान है...
॰॰॰
तुम तो पीछे पड़ जाते हो
जिद पे अपनी अड़ जाते हो
देख हमारी हालत पतली
सीधे सीधे लड़ जाते हो
तेरे कारण मेरे भीतर भी उमड़ा तूफान है-
खेलो जितना जी चाहे दिल खेलोँ का मैदान है...
॰॰॰
करते थे तुम बातेँ प्यारी
करनी थी तुमको गद्दारी
संग रहा मेरे तूँ अबतक
मतलब जाते टूटी यारी
साथ निभाना मुश्किल है बस कह देना आसान है-
खेलो जितना जी चाहे दिल खेलोँ का मैदान है...
॰॰॰
मान लिया धन लाख नहीँ है
तेरे जैसी साख नहीँ है
जो अभिमानी थे दुनिया मेँ
उनकी भी तो राख नहीँ है
क्या इतराना भाई इस पर नन्हीँ सी तो जान है-
खेलो जितना जी चाहे दिल खेलोँ का मैदान है...
गीत- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
महेशपुर, कुबेरस्थान,
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
09919080399
-
सही जगह मतदान
॰॰॰
जो प्रत्याशी बाटते, पैसे और शराब।
हैँ प्रत्याशी जान लो, सबसे वही खराब।
सबसे वही खराब, देश गन्दा जो करते।
इनको ठोकर मार, गलत धन्धा जो करते।
तभी बचेगा देश , सुनो सब भारत वासी।
करो उसे मतदान , सही हो जो प्रत्याशी।।
रचना- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
॰॰॰
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
महेशपुर, कुबेस्थान,
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
09919080399
-
-
जन्म दिन की आपको ढेरों शुभकामनायें, प्रिय मित्र आकाश जी.
-
घनाक्षरी
॰॰॰
नेता अब करते हैँ अपनी ही स्वार्थ सिद्धि, जनता से नहीँ कुछ इन्हेँ सरोकार है।
लूटने-खसोटने मेँ लगीँ हुईँ सरकारेँ, लगता कि इनका तो यही कारोबार है।
हम तो बेरोजगार रात-दिन बार बार, डूबते हैँ पर नहीँ मिले पतवार है।
खुद को किनारे यदि कर लेँगे अगुवा ही, हमको बचाए कौन ये तो मझधार है।
घनाक्षरी- आकाश महेशपुरी
Aakash maheshpuri
॰॰॰
पता-
वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
ग्राम- महेशपुर, पोस्ट- कुबेरस्थान, जनपद- कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
09919080399