My Hindi Forum

Go Back   My Hindi Forum > Members List
Home Rules Facebook Register FAQ Community

आकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud ofआकाश महेशपुरी has much to be proud of

आकाश महेशपुरी आकाश महेशपुरी is offline

Diligent Member

Visitor Messages

Showing Visitor Messages 71 to 80 of 174
  1. आकाश महेशपुरी
    मुक्तक- नहीँ ये जिँदगी...
    ***
    नहीँ ये जिँदगी मेरी किताबोँ की कहानी है
    है ग़म जितना कलेजे मेँ कहाँ आँखोँ मेँ पानी है
    जो बातेँ जानलेवा हैँ बयाँ होतीँ नहीँ यारोँ
    कि भीतर दर्द के जलवे कहाँ बाहर निशानी है

    मुक्तक- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
  2. आकाश महेशपुरी
    ग़ज़ल- लौटेँगे क्या जाने वाले
    ॰॰॰

    इतना प्यार लुटाने वाले
    लौटेँगे क्या जाने वाले

    नाते तोड़े सच बोला तो
    सच मेँ यार जमाने वाले

    तन्हाई ने साथ निभाया
    रूठे साथ निभाने वाले

    कंगाली पे हँसते हो तुम
    रोओगे मुस्काने वाले

    दम्भ न करना रब के आगे
    ऐ दुनिया मेँ आने वाले

    वे लम्हेँ 'आकाश' कहाँ हैँ
    खुशियोँ के पैमाने वाले

    ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    09919080399
  3. आकाश महेशपुरी
    दुर्मिल सवैया
    ॰॰॰
    हम चाह रहे कुछ वक्त मिले इस जीवन मेँ कविता चलती
    यह भागमभाग भरी दुनिया अब छोड़ कहीँ दिल मेँ पलती
    कविता बिन चैन कहाँ कवि को यह साँस समा कर के ढलती
    पर वक्त नहीँ मिलता पल तो यह बात बड़ी मन को खलती

    दुर्मिल सवैया- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    aakashmaheshpuri@nokiamail.com
  4. आकाश महेशपुरी
    साल नया ये गीत नया है
    ॰॰॰

    फिर से इक नव वर्ष मिला है
    मानव मन को हर्ष मिला है
    और इसे आगे ले जायेँ
    अबतक जो उत्कर्ष मिला है

    संशय के बादल हैँ माना
    सफ़र बहुत लगता अनजाना
    फिर भी हर्ष मना लो भाई
    कल क्या होगा किसने जाना

    साल नया ये गीत नया है
    सबकुछ मेरे मीत नया है
    कष्ट भरे दिन याद करेँ क्योँ
    खुशियोँ का संगीत नया है

    बहुत सहे इस दिल पर छूरे
    हैँ अपने कुछ स्वप्न अधूरे
    दिल की आशा बोल रही है
    हो सकते हैँ शायद पूरे

    रचना- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    ...
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    09919080399
  5. आकाश महेशपुरी
    ग़ज़ल- रेत पर...

    ॰॰॰
    रेत पर जिन्दगी का महल दोस्तोँ
    ऐसा लगने लगा आजकल दोस्तोँ

    क्या ग़ज़ब का तरीका है तुमने चुना
    दोस्त बन के किया है कतल दोस्तोँ

    ग़म से डर जाऊँगा ये जरूरी नहीँ
    कीच से कब डरे है कमल दोस्तोँ

    ग़म नहीँ है मुझे यार तुम सा मिला
    चीज मिलती कहाँ अब असल दोस्तोँ

    मेरे महबूब का कोई सानी नहीँ
    कोई उसका नहीँ है बदल दोस्तोँ

    जाने क्या सोचकर लूटते हो हमेँ
    ले के जाओगे क्या चल-अचल दोस्तोँ

    आज 'आकाश' क्योँ दूसरोँ के लिए
    आँख होती नहीँ है सजल दोस्तोँ

    ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    09919080399
  6. आकाश महेशपुरी
    ग़ज़ल- सताओगे मुझे...

    सताओगे मुझे लगता नहीँ था
    तुम्हारे प्यार मेँ धोखा नहीँ था

    कभी आँखोँ मेँ आँखेँ डालते थे
    चुराओगे नज़र सोचा नहीँ था

    ये झूठे यार यूँ मिलते नहीँ थे
    हमारे पास जो पैसा नहीँ था

    जवाँ जबसे हुआ मैँ रो रहा हूँ
    लड़कपन ग़मज़दा ऐसा नहीँ था

    कहीँ 'आकाश' तुम ना रूठ जाओ
    गिला तो था मगर कहता नहीँ था

    ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    aakashmaheshpuri@nokiamail.com
  7. आकाश महेशपुरी
    गीत- आये हो फिर गीत चुराने
    ...
    जीवन मेँ तुम आग लगाने
    आये हो फिर गीत चुराने

    जी का ये जंजाल रखा है
    रोग ग़मोँ के पाल रखा है
    जब जब ये आँखे हैँ रोतीँ
    जज़बातोँ के छनते मोती
    उस मोती को मीत बनाया
    एक सुरीला गीत बनाया
    महफिल मेँ तुम लगे सुनाने-
    आये हो फिर गीत चुराने

    बात कहेँगे विल्कुल सच्चे
    कविता के हम जनते बच्चे
    प्यार बहुत इनपर है आता
    नर होकर भी हम हैँ माता
    तुम हमको रंजूर करोगे
    माँ बेटे को दूर करोगे
    इतनी गहरी चोट लगाने-
    आये हो फिर गीत चुराने

    सुख देँगी क्या चीजेँ दूजी
    हम कवियोँ की कविता पूँजी
    वही चुरा के ले जाओगे
    जख़्म नये कुछ दे जाओगे
    छीनोगे पहचान हमारी
    संकट मेँ है जान हमारी
    मर जायेँगे सोलह आने-
    आये हो फिर गीत चुराने

    गीत- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    aakashmaheshpuri@nokiamail.com
  8. आकाश महेशपुरी
    कुण्डलिया- कंगाली जो...
    ...
    कंगाली जो सामने, देगेँ अगर परोस।
    सिर आएँगेँ आपके, दुनिया के हर दोष।
    दुनिया के हर दोष, साथ चलते जायेँगे।
    धनवानोँ का कोप, बढ़ेगा, थक जायेँगे।
    देख आपके कष्ट, लोग पीटेँगेँ ताली।
    हो जायेगी तेज, वही थोड़ी कंगाली॥
    कुण्डलिया- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    aakashmaheshpuri@nokiamail.com
  9. आकाश महेशपुरी
    तड़पता हूँ मैँ रोजाना सनम तेरी ही चाहत मेँ
    मगर ये तारिखोँ पे तारिखेँ खलतीँ मुहब्बत मेँ
    कभी तो जानेमन तुमसे मिलन का फैसला आये
    मुकदमा रोज चलता है मेरे दिल की अदालत मेँ

    मुक्तक- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    09919080399
  10. आकाश महेशपुरी
    ग़ज़ल- जैसे कोई अफसाना था

    तुमने कब ऐसा माना था
    हम दोनोँ मेँ याराना था

    याद नहीँ क्या तेरे पीछे
    फिरता कोई दीवाना था

    अपने ही जीवन से इतनी
    दूरी ये किसने जाना था

    भूल गये वे कसमेँ वादे
    जैसे कोई अफसाना था

    लाओगे आकाश कहाँ से
    नज़रोँ पे जो नजराना था

    ग़ज़ल- आकाश महेशपुरी
    Aakash maheshpuri
    ...
    पता-
    वकील कुशवाहा उर्फ आकाश महेशपुरी
    ग्राम- महेशपुर
    पोस्ट- कुबेरस्थान
    जनपद- कुशीनगर
    उत्तर प्रदेश
    09919080399

About Me

  • About आकाश महेशपुरी
    Biography
    जन्म तिथि 15/08/1980
    Location
    कुशीनगर, यू पी
    Interests
    काव्य लेखन

Statistics

Total Posts
Visitor Messages
General Information
  • Last Activity: 11-04-2024 07:28 AM
  • Join Date: 30-05-2013

Friends

Showing Friends 1 to 3 of 3

Contact Info

Instant Messaging
Send an Instant Message to आकाश महेशपुरी Using...
This Page
http://myhindiforum.com/member.php?u=9537

All times are GMT +5. The time now is 01:24 PM.


Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.