My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1000)

aspundir 19-12-2014 07:49 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
संता (डॉक्टर से): साहब, मुझे एक समस्या है?
डॉक्टर : क्या?
संता : बात करते वक्त आदमी दिखाई नही देता।
डॉक्टर : अच्छा, ऐसा कब होता है?
संता : फोन करते वक्त!

aspundir 19-12-2014 08:09 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक टीचर जिसके वंशज राजा रजवाड़े थे, उसने क्लास में एक लड़की से पूछा, ‘क्या हुआ? कल क्यों नहीं आई थी।’
लड़की : सर सर्दी हो गई थी।
टीचर : तो ब्रांडी पी लो।
लड़की : उससे चली जाएगी?
टीचर : हमारे तो राजपाट चले गए, तुम सर्दी की बात करती हो!

aspundir 20-12-2014 06:14 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
रोड के बहाने...
ट्रैफिक पुलिस वाले के हत्थेचढ़ने पर कुछ बहाने ऐसे हैं जो
हमारी जुबां पर ही चढ़े हुए हैं तो कुछ हम नए खोज लेते हैं।
बिना हेलमेट पकड़े जाने पर अरे सर हेलमेट लेने ही जा रहा हूं।
हेलमेट पहना हुआ था सर, पीछे गिर गया।
***
जब गाड़ी बहुत धुआं छोड़ रही हो
दादाजी की आखिरी निशानी है सर, प्लीज छोड़ दीजिए।
***
तेजी से गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर
दस्त लगे हैं, कल पकड़ लीजिएगा, आज जाने दीजिए।
बहन को कोचिंग से लेने जा रहा हूं। (क्यों वह कोचिंग से भाग जाएगी क्या?)
अस्पताल जा रहा हूं सर, बहुत जरूरी काम है।
एग्जाम छूट रहा है सर। (फिर भले ही शाम के 7 बजे हों।)
***
सिग्नल तोड़ने पर
गांव से आज ही आया हूं, कभी सिग्नल नहीं देखा।
कलर ब्लाइंड हूं सर। रेड लाइट दिखी नहीं। (पुलिसवाला तो दिखता है ना?)
ब्रेक खराब हैं सर, सिग्नल पर रुकी ही नहीं गाड़ी। (अबे तो अब कैसे रुक गई?)

aspundir 20-12-2014 06:16 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
लड़का : मम्मी, आज खाने में क्या बनाया है?
मां : लौकी की सब्जी।
लड़का : क्या यार, हर बार लौकी।
मां : ये नखरे अपनी बीवी के सामने दिखाना। तब तो मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा। जो बनाएगी चुपचाप खा लोगे।
लड़का : अच्छा लाओ लौकी की सब्जी। शादी के बाद...
लड़का : डार्लिंग, आज खाने में क्या बनाया है?
बीवी : लौकी की सब्जी।
लड़का : क्या यार हर बार लौकी।
बीवी : ये नखरे अपनी मां के सामने दिखाना। तब तो मुंह से एक शब्द नहीं निकलेगा। जो बनाएंगी चुपचाप खा लोगे।
लड़का : अच्छा लाओ लौकी की सब्जी।

aspundir 20-12-2014 06:16 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
जिंदगी के 7 हिस्से होतेहैं...
1. पढ़ाई
2. खेल
3. मौज मस्ती
4. प्यार
5. शादी
6. ................
7. .................
क्या ढूंढ़ रहे हैं? शादी होने के बाद सब
खत्म! गेम ओवर भाई

aspundir 20-12-2014 06:18 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
पति-पत्नी को सिनेमा देखने जाना था। पति घर के बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था।
पति : अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में) : चिल्लाना बंद करो। एक घंटे से कह रही हूं कि एक मिनट में आती हूं, समझ में नहीं आता क्या?

aspundir 20-12-2014 06:19 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
मंगलू कागज के एक टुकड़े को घूर रहा था।
छगन : क्या देख रहे हो इसमें?
मंगलू : अरे मेरी बीवी ने चिट्ठी भेजी है।
छगन : लेकिन इसमें तो कुछ लिखा ही नहीं है।
मंगलू : हां, आजकल मेरी बीवी से बातचीत बंद है।

Teach Guru 21-12-2014 08:19 AM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
उल्टे जवाब देने के कारण
संता की पिटाई हो गई
और
हाथ फ्रैक्चर हो गया।
दोस्त : हाथ में चोट लग गई क्या?
संता : नहीं भाई फैशन है!

Teach Guru 21-12-2014 08:20 AM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
रेल ड्राइवर संता के इंजन से
भैंस कट गई। उस पर केस
हो गया।
जज : जब यह भैंस कटी तो यह
पटरियों पर थी?
संता : न जी खेत में चर रही थी।
वह तो इंजन की
नीयत खराब हो गई थी।

Teach Guru 21-12-2014 08:20 AM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
रेलवे से निकाले जाने के बाद
संता घड़ी सुधारने का काम
करने लगा।
एक दिन वह घंटाघर की घड़ी
सुधारकर उतर रहा था।
राहगीर : घड़ी खराब हो गई थी क्या?
संता : नहीं,
नजर कमजोर है,
टाइम देखने ऊपर चढ़ा था!


All times are GMT +5. The time now is 04:02 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.