My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   क्या आप जानते हैँ (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1123)

jai_bhardwaj 20-11-2010 12:20 AM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार १९६५ में मलयालम कवि गोविन्द शंकर कुरूप को दिया गया था /
:party:

साहित्य अकादमी पुरस्कार सन १९५४ से हर वर्ष भारतीय भाषाओं में साहित्य की उत्कृष्ट कृतियों को दिया जाता है /
:bravo:

' भारत रत्न ' नामक सम्मान की स्थापना २ जनवरी १९५४ को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी थी /

:hi:

jai_bhardwaj 20-11-2010 10:46 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
भारत की पहली कार्टून पत्रिका 'शंकर्स वीकली' का प्रकाशन कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई ने १९४८ से १९७५ तक किया /
:party::party:

सांप सीढ़ी के खेल की खोज भारत के संत ज्ञान देव ने १३वी शताब्दी में 'मोक्षपथ' के नाम से किया था /
:bravo::bravo:

jai_bhardwaj 20-11-2010 10:48 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
हिंदी साहित्य के मूर्धन्य स्तम्भ विष्णु प्रभाकर ९७ वर्ष तक जिए और अपने पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को दान कर गए /

:hi::hi::hi:

मई 1826 में कलकत्ता से साप्ताहिक संस्करण में प्रकाशित 'उदन्त मार्तंड' हिंदी का प्रथम समाचार पत्र था /
:bravo::bravo:

jai_bhardwaj 20-11-2010 10:49 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
मंगलकारक 'स्वस्तिक' शब्द सु+अस+क से बना है / 'सु' का अर्थ है अच्छा, 'अस' का अर्थ है सत्यता अथवा अस्तित्व और 'क' का अर्थ है करने वाला /

:hi::hi:
भारत के वर्तमान राष्ट्रीय ध्वज की अभिकल्पना पिंगली वेंकैया नामक एक युवक ने सन १९२१ में की थी /

:hi::hi:

jai_bhardwaj 20-11-2010 10:50 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
हिन्दीके सुप्रसिद्ध गद्यकार बालकृष्ण भट्ट द्वारा रचित 'नूतन ब्रह्मचारी' हिंदी का सर्वप्रथम उपन्यास था /
:gm::gm:

१९३४ में 'मजदूर' नाम से निर्मित फिल्म की पटकथा प्रसिद्द कहानीकार प्रेमचंद ने लिखी थी /
:gm::gm:

jai_bhardwaj 20-11-2010 10:51 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
हिंदी साहित्य में डी.लिट. की उपाधि प्राप्त करने वाले डा. पीताम्बर दत्त बडथ्वाल पहले भारतीय विद्यार्थी बने /
:party::party:

हिन्दू आस्था की प्रतीक 'रामायण' का पठन पाठन मात्र भारत में ही नहीं किया जाता बल्कि थाईलैंड में भी किया जाता है / वहाँ इसे 'रामाकिन' के नाम से जाना जाता है /

:hi::hi:

jai_bhardwaj 20-11-2010 10:52 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
विश्व के सबसे पहले विश्वविद्यालय का निर्माण भारत में नालंदा नगर में ७०० वर्ष ईसा पूर्व किया गया था /
:gm::gm:

संस्कृत साहित्य का अधिकतर साहित्य पद्य में रचा गया है जबकि अन्य भाषाओं का साहित्य गद्य के रूप में मिलता है /

:hi::hi:

Sikandar_Khan 21-11-2010 08:46 AM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
भारत मे पोलो खेल का प्रचलन तुर्कोँ ने किया था

ndhebar 21-11-2010 08:58 AM

Re: क्या आप जानते हैँ
 
* होली केवल एक पर्व ही नहीं संगीत की एक विधा भी है। लोक संगीत के साथ साथ होली को शास्त्रीय या उप-शास्त्रीय संगीत में ध्रुपद, धमार, ठुमरी या चैती के रूप में भी गाया जाता है।

* जांजगीर के विष्णु मंदिऱ भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसका गर्भगृह खाली है वहाँ कोई प्रतिमा नहीं है।

jai_bhardwaj 21-11-2010 10:19 PM

Re: क्या आप जानते हैँ
 

बीजगणित, त्रिकोणमिति और आंकलन जैसी गणित की अलग अलग शाखाओं का जन्म भारत में हुआ है /
:hi::hi::hi:

शल्य चिकित्सा का प्रारम्भ २६०० वर्ष पूर्व भारत में हुआ था / अनेक प्राचीन ग्रंथों में गुरु सुश्रुत और उनके शिष्यों-शिष्याओं द्वारा आँखों को मोतियाबिंदु से मुक्त करने, प्रसव कराने, हड्डियाँ जोड़ने, पथरी निकालने, अंगो को सुन्दर बनाने और मस्तिष्क की चिकित्सा में शल्य क्रिया करने के उल्लेख मिलते हैं /

:hi::hi::hi:


All times are GMT +5. The time now is 01:45 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.