My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1942)

Deep_ 27-03-2015 08:53 PM

Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
 
http://drop.ndtv.com/albums/ENTERTAI...ajnigandha.jpg

ईस फिल्म देखना भी एक मज़ा है । रानी फेशन और पुरानी यादें। पुरानी खुली खुली सी दील्ली! चौडे रास्ते और हरियाली। कार, बस, और ट्रेन का सफर। ट्रेन से दिखाई देती है बारिश के बाद वाली हरी हरी घास और पहाड। दिल्ली की गरमी से ले कर मुंबई की बारिश तक का यह कोन्ट्रास्ट/व्यतिरेक कितना अच्छा लगता है!

Deep_ 27-03-2015 08:54 PM

Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
 
http://i.ytimg.com/vi/Za2zZRQBM7k/hqdefault.jpg

मै उस पुराने दौर में चला जाता हुं जो कभी देखा ही नहीं है। विध्या सिंहा अब चाहे कैसी भी दिखती हो, कुछ भी करती हो...मैने तो उस दीपा को ही सत्य मान लिया है। वह सादी सी शर्मीली लडकी और उसके खोए खोए से खयाल। उसकी बेहद, बेहद खुबसुरत आंखे और उतनी ही सुंदर साडीयां। उसके लंबे बाल और मीठी मुस्कान। संजय का बेफिक्रपन, व्यवहार, नवीन के प्रति उदारता, ओफिस का टेन्शन, कितना एक्सेप्टेबल/स्वीकार्य है!

Deep_ 27-03-2015 08:54 PM

Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
 
http://www.iada.in/images/Vidya-Sinh...ajnigandha.jpg
ईब सव के बीच रजनीगंधा के वह फुल!

Deep_ 27-03-2015 08:55 PM

Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
 
मनु भंडारी की यह कहानी बासु दा को कैसे मिल गई और यह खुबसुरत फिल्म कैसे बन गई? नहीं 'छोटी सी बात' में 'रजनीगंधा' की छोटी सी बात भी नहीं लगती। वह फिल्म बहूत अलग है और यह बहूत अलग।
http://www.indiablooms.com/big_image...1207982411.jpg

Deep_ 27-03-2015 08:55 PM

Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
 
http://vlovemovies.com/online/wp-con...igandha-02.jpg

मुल कहानी और फिल्म में फर्क तो होता ही है। संजय के केरेक्टर को यहां नवीन की लंबाई का कर दिया गया है। ईरा की बच्ची फिल्म में नहीं है। उसका व्यक्तित्व मुंबईया दिखाया गया है। नवीन को एड फिल्म का डिरेक्टर दिखाया गया है। फिर भी सब कुछ एकदम यथायोग्य है,स्वयं मनु भंडारी भी यह बात तो मानेंगे।

Deep_ 27-03-2015 08:58 PM

Re: मेरी पसंदीदा हिंदी फिल्में
 
http://4.bp.blogspot.com/-1LTLnyu0P1...ong+Lyrics.jpg

फिर भी आज मन में यह गुस्ताख सी ख्वाहिश कैसे जागी? की एक फिल्म बनाउ? मुल कहानी में बदलाव किए बिना? यही कहानी फिर से मल्टीप्लेक्स के पर्दों पर दिखे तो? लेकिन विध्या सिंन्हा की जगह कौन ले सकता है? और अमोल की जगह किसी की कल्पना की जा सकती है? आज कल एक्सरिमेन्टल फिल्में भी चल रही है। क्या खयाल है?


All times are GMT +5. The time now is 09:46 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.