My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1000)

aspundir 08-02-2018 06:07 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
मर्द तो शादी के बाद भी स्टूडेंट ही रहता है...
.
.
.
बीवी को लगता है कि मां सीखा रही है और मां को लगता है कि बीवी सीखा रही है।

aspundir 08-02-2018 06:13 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
पार्टी में पति को एक लड़की से हंस-हंसकर बातें करता देख...

पत्नी: घर चलिए,
मैं आपकी चोट पर मूव लगा दूंगी।

पति: ...लेकिन मुझे चोट कहां लगी है?

पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं!

aspundir 08-02-2018 06:14 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक बच्चे ने अपनी साइकल vip एरिया में खड़ी कर दी।

पुलिस: तुम्हें मालूम नहीं, यह vip एरिया है। यहां से कई सांसद, मंत्री और नेता गुजरते हैं।

बच्चा: कोई बात नहीं, मैंने साइकल को ताला लगा दिया है

aspundir 10-02-2018 06:19 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
डॉक्टर: पत्नी की तबीयत कैसी है?
पति: अब ठीक है, सुबह तो लड़ी भी थी।

aspundir 10-02-2018 06:19 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
रोहन: यार, शादी का क्या मतलब होता है?
सोहन: धूमधाम से खुद की सुपारी देना!

aspundir 11-02-2018 05:46 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
सबसे मीठा चुम्मन: सर पर;
सबसे प्यारा चुम्मन: गालों पर;
सबसे रोमांटिक चुम्मन: होंठों पर;
और गरमा-गर्म चुम्मन: बाइक के साइलेंसर पर।
कोशिश करो।
“डर के आगे जीत है”
Happy Kiss Day

aspundir 11-02-2018 05:47 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
एक लड़की ने छोटे बच्चे के गाल पर किस की।
गर्ल : सॉरी, तुम्हारे गाल लिपस्टिक लग गई।
बच्चा : कुछ अच्छा करने से अगर दाग लगते है तो दाग अच्छे हैं।

aspundir 11-02-2018 06:32 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
औरत : डॉक्टर मेरे होंठों पर इंफेक्शन हो गया है।
डॉक्टर : ‘किस’ कितनी बार करती हो ?
औरत : साल में एक बार
डॉक्टर : अरे बावली इंफेक्शन नहीं जंग लग गया है।

aspundir 11-02-2018 06:34 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
इंटरव्यूअर: तुम्हारी क्वॉलिफिकेशनक्या है?

पप्पू: नेत्र नेत्र चाय।

इंटरव्यूअर: क्या मतलब?

पप्पू: आई. आई. टी.

aspundir 11-02-2018 06:35 PM

Re: गुदगुदाते, चुटीले और मजेदार चुटकुले (Jokes)
 
हम भारतीयों में तो बहुत टैलंट है।हमारे यहां महिलाएं तो...


.
.
डिब्बा बजाकर बता देती हैं कि इसमें राई है या जीरा।


All times are GMT +5. The time now is 11:39 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.