My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Debates (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=29)
-   -   बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1351)

arvind 24-11-2010 05:21 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Quote:

Originally Posted by khalid1741 (Post 18594)
अरविन्द भाई आप हमारे तरफ कभी आए
विकास हैँ कहाँ हैँ हमारे तरफ तो नहीँ हैँ
बाजीगर के तरह सिर्फ घौसना करने से कुछ नहीँ होता
अगर कोई बिमार होगया तो शहर लाना परेगा
शहर लाने के लिए बाईक का सहारा है गाडी के भरोसे रहे तो आपको पता हैँ भारतीय रेल का तो पता हैँ आपलोगो को अगर जनेटर ना चले तो लालटेन तो जलता हैँ मगर मोबाईल कहाँ से चार्ज करुँगा
एपीयल मे गरीब का नाम हैँ बीपीएल मेँ अमीर का नाम हैँ बैँक से लोन अगर लेना हो तो 15 से 20 प्रतीसत देने होगे क्रमसः

खालिद भाई, मै एक बात आपको बताना चाहूँगा कि आनुवांशिक रूप से मै भी बिहारी हूँ, मै रोहतास जिले का रहने वाला हूँ और वहा पर हमारा जमीन-जायदाद भी है। मै साल मे एक-दो बार उधर के चक्कर जरूर लगाता हूँ, और काम-काज के चक्कर मे पटना, मुजजफरपूर आदि भी आना-जाना होता रहता है। हाँ, आपके इलाके, यानि "कटिहार" क्षेत्र मे कभी नहीं गया हूँ।

और जहा-जहा मै गया हूँ वहा पर मैंने स्पष्ट परिवर्तन देखा है। सड़कों कि स्थिति आज बहुत ही अच्छी है, कुछ अपवाद भी है। एक समय मे अपहरण "उद्योग" था, आज उस पर पूर्णत: तो नहीं, लेकिन उल्लेखनीय कमी आई है। अपराध काफी कम है। बड़े घोटालो कि कही कोई चर्चा सुनाई नहीं दे रही है। छोटे-छोटे कस्बे भी दस बजे रात तक गुलजार रहते है।

खालिद भाई, एक बात कहना चाहूँगा, कि जो 58 साल तक गर्त मे रहा है, उसको सुधारने मे समय तो कुछ लगेगा ही। आपने सुना भी होगा कि रोम एक दिन मे नहीं बना था। अभी यह टीम अच्छा कर रही है, इन्हे मैदान से हटाने पर बिहार का भविष्य फिर अनिश्चित हो जाएगा।

khalid 24-11-2010 05:44 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
आप यह ना समझे की मैँ बसस कर रहा हुँ
मैँ सिर्फ जानकारी के लिए
कर रहा हुँ
आपको पता हैँ कोशी जोन के लडके बाहर कमाने क्योँ जाते हैँ
एक तरफ हमारे कटिहार के तरफ गँगा मैँया हैँ दुसरे तरफ महानन्दा नदी तीसे तरफ कोशी हैँ
क्या आपको नहीँ लगता कोशी मे बाढ आने के कई कारण मेँ अपने नितीश जी भी हैँ
भाई मेरे एक फसल मेँ मेहनत और धन ज्यादा हैँ
दुसरे मेँ मेहनत और धन कम लगता हैँ बाढ आके सब चौपट कर जाता हैँ

arvind 24-11-2010 05:54 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Quote:

Originally Posted by khalid1741 (Post 18600)
आप यह ना समझे की मैँ बसस कर रहा हुँ
मैँ सिर्फ जानकारी के लिए
कर रहा हुँ
आपको पता हैँ कोशी जोन के लडके बाहर कमाने क्योँ जाते हैँ
एक तरफ हमारे कटिहार के तरफ गँगा मैँया हैँ दुसरे तरफ महानन्दा नदी तीसे तरफ कोशी हैँ
क्या आपको नहीँ लगता कोशी मे बाढ आने के कई कारण मेँ अपने नितीश जी भी हैँ
भाई मेरे एक फसल मेँ मेहनत और धन ज्यादा हैँ
दुसरे मेँ मेहनत और धन कम लगता हैँ बाढ आके सब चौपट कर जाता हैँ

मै आपके इस बात से पूर्णत: सहमत हूँ। हमलोगो ने स्कूल मे पढ़ा था कि कोशी नदी को "बिहार का शोक" कहते है।

शायद आप बात समझा नहीं पा रहे है या मै समझ नहीं पा रहा हूँ, क्योंकि पहले आपने बहुमत का जिक्र किया, फिर आपने शिक्षा मित्र का जिक्र किया, अब कोशी क्षेत्र का।

:confused: :confused: :confused: :confused:

khalid 24-11-2010 06:07 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Quote:

Originally Posted by arvind (Post 18601)
मै आपके इस बात से पूर्णत: सहमत हूँ। हमलोगो ने स्कूल मे पढ़ा था कि कोशी नदी को "बिहार का शोक" कहते है।

शायद आप बात समझा नहीं पा रहे है या मै समझ नहीं पा रहा हूँ, क्योंकि पहले आपने बहुमत का जिक्र किया, फिर आपने शिक्षा मित्र का जिक्र किया, अब कोशी क्षेत्र का।

:confused: :confused: :confused: :confused:

हा हा हा
अरविन्द भाई एक तो मैँ मोबाईल से हुँ
दुसरा मै सिर्फ इतना कहना चाहता था कि
हमेँ राजस्थान से कुछ सीखना चाहिए
हर बार अलग सरकार
और अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेहनत ज्यादा करते

malethia 24-11-2010 06:43 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Quote:

Originally Posted by khalid1741 (Post 18604)
हा हा हा
अरविन्द भाई एक तो मैँ मोबाईल से हुँ
दुसरा मै सिर्फ इतना कहना चाहता था कि
हमेँ राजस्थान से कुछ सीखना चाहिए
हर बार अलग सरकार
और अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेहनत ज्यादा करते

मित्र आप राजस्थान के बारे में शायद ज्यादा नहीं जानते
यहाँ पर पहले की सरकार ने खूब काम करवाया ,वसुंधरा के समय
में बिजली पानी किसी तरह की परेशानी नहीं थी,जब से यहाँ सरकार
बदली है सब राम भरोसे हो गया है, सडकों का हाल बेहाल हो गया है,
भ्रष्टाचार तो हर जगह है ,लेकिन काम भी तो होना चाहिए,
यदि आप अखबार पढ़ते है तो रोजाना देखते है की कितने बड़े बड़े
घोटाले देश में हो रहे है ,लेकिन हमारी केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी
देख रही है,
जहां तक मैं बिहार के लोगो से मिला हूँ व जितना वहां के बारे में सुना है
जी लालू की सरकार से यह सरकार लाख गुना अच्छी है........

arvind 24-11-2010 06:47 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Quote:

Originally Posted by malethia (Post 18617)
मित्र आप राजस्थान के बारे में शायद ज्यादा नहीं जानते
यहाँ पर पहले की सरकार ने खूब काम करवाया ,वसुंधरा के समय
में बिजली पानी किसी तरह की परेशानी नहीं थी,जब से यहाँ सरकार
बदली है सब राम भरोसे हो गया है, सडकों का हाल बेहाल हो गया है,
भ्रष्टाचार तो हर जगह है ,लेकिन काम भी तो होना चाहिए,
यदि आप अखबार पढ़ते है तो रोजाना देखते है की कितने बड़े बड़े
घोटाले देश में हो रहे है ,लेकिन हमारी केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी
देख रही है,
जहां तक मैं बिहार के लोगो से मिला हूँ व जितना वहां के बारे में सुना है
जी लालू की सरकार से यह सरकार लाख गुना अच्छी है........

तभी तो बिहार की जनता ने उन्हे सर-आंखो पर बैठाया है।

khalid 24-11-2010 07:12 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
तारा भाई
आगली बार उसी का नम्बर हैँ
मैँ तो ज्यादा तो नहीँ जानता
लेकिन मैँ पिछले सरकार के टाईम गया था अजमेर और फौजी भाई कहीँ मिलते हैँ तो पुछता रहता हुँ
और पिछले पन्द्रह सालोँ से सबसे ज्यादा तरक्की करने वाले राज्योँ मेँ राजस्थान भी का नाम भी आता हैँ

khalid 24-11-2010 07:21 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Quote:

Originally Posted by arvind (Post 18621)
तभी तो बिहार की जनता ने उन्हे सर-आंखो पर बैठाया है।

सत्य तो यह हैँ अरविन्द भाई हमलोग भी जदयु के कैटर हैँ और वोट भी हमलोग के खानदान ने उन्हेँ दिया हैँ
लेकिन नितीश जी के कई काम मेरे समझ से बहुत बाहर हैँ
एक हमारे एम पी साहब पिछले पन्द्रह साल से हैँ लेकिन एक पुल नहीँ बनवाया पाऐँ हैँ
आप यकिन करे हमलोग इतने दिन से चचरी पुल का इस्तेमाल कर रहेँ हैँ
क्या ऍसे होता हैँ विकास

amol 24-11-2010 07:30 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
Central Statistical Organisation (CSO) के अनुसार २००८-२००९ में बिहार का growth रेट 11.४४ परसेंट था जो की भारत में सभी राज्यों से ज्यादा है| इसका पूरा श्रेय नितीश कुमार की सरकार को जाता है| और जब राबरी देवी मुख्यमंत्री थी तब बिहार का negative में growth रेट था|

और एक मजे की बात राबरी देवी तो हाई स्कूल भी पास नहीं थी और नितीश कुमार तो सिविल इंजीनियरिंग graduate है. :gm::gm::gm:

अभी बिहार को एक नया renaissance की जरुरत है.. जो कदाचित केवल नितीश कुमार की सरकार ही दे सकती है|

बिहार ने सन २००५ में करवट बदला था जब लालू राज का अंत हुआ था| और इस बार भी जनता ने दिखा दिया है की उन्हें अब जाति की राजनीती करने वालो से कोई लगाव नहीं रह गया है..

amit_tiwari 24-11-2010 07:47 PM

Re: बिहारी सदस्यों और असदस्य भाइयों को बधाई
 
मुझे व्यक्तिगत रूप से बिहार जाने या जानने का अवसर नहीं मिला | अभी तक मात्र २ घंटे के लिए ही जाने का अवसर मिला है किन्तु आज के ज़माने में खबरे छुपती कहाँ हैं |
लालू-राबड़ी लूट कांड के लिए कुछ कहने की आवश्यकता ही नहीं है किन्तु नीतीश कुमार ने जिस प्रकार स्वयं में और प्रदेश में जिस विश्वास का संचार किया है वो अच्छा ही नहीं अद्भुत है |
यह नीतीश कुमार की ही दृढ इच्छा शक्ति थी जो स्वयं अपने पक्ष के भाजपा के विवादित नेताओं को बिहार में unhone bulana uchit नहीं samjha |

खालिद भाई की इस बात से मैं सहमत हूँ की काफी सारे क्षेत्रों में अभी सुधार होना बाकी होगा किन्तु शून्य से प्रारंभ करने पर समय लग्न स्वाभाविक है |

मेरा बधाई देने का प्रमुख कारण था सारे जनमत का एक नेतृत्व में विश्वास जताना | जिस क्षेत्रीय राजनीति ने दिल्ली का बंटाधार किया कम से कम वैसी हालत बिहार की नहीं होने पायेगी | इस कारण से बिहार की जनता धन्यवाद की पात्र अवश्य है और संभवतः बाकी सारे प्रदेशों को भी शिक्षा लेने की आवश्यकता है |

Quote:

Originally Posted by amol (Post 18640)
Central Statistical Organisation (CSO) के अनुसार २००८-२००९ में बिहार का growth रेट 11.४४ परसेंट था जो की भारत में सभी राज्यों से ज्यादा है|

:cheers::cheers:
सिर्फ इस एक लाइन के लिए अमोल बंधू आपका हार्दिक धन्यवाद | बड़ी प्रसन्नता मिलती है जब कोई उत्तर में कुछ तथ्य लेकर आता है |
यही तेवर, दिशा और दशा बरकरार रखें |

-अमित


All times are GMT +5. The time now is 01:58 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.