My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=6844)

rajnish manga 19-02-2013 01:53 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by Dark Saint Alaick (Post 234310)
रजनीशजी, क्षमा करें कि मुझे प्रश्न संख्या तीन गलत लगता है, क्योंकि कंस के राज्य का नाम 'वृष्णि' था, जिसकी मथुरा राजधानी थी। :think:

Quote:

Originally Posted by Dark Saint Alaick (Post 234311)
कंस की मां का शुभ नाम पद्मावती था।

:hello:

नमस्कार, अलैक जी. इस प्रश्नोत्तरी में सुधीजनों की रूचि से मैं बहुत प्रसन्न व उत्साहित हूँ. आपकी दोनों आपत्तियों के बारे में मैं निवेदन करना चाहता हूँ कि उक्त क्विज के प्रश्नोत्तर मुख्य रूप से श्री भास्कर पसरीचा और सुरेश बलवंत राय द्वारा संकलित जानकारी पर आधारित हैं जो 'इलैस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इण्डिया' में 12 जुलाई 1989 के अंक में प्रकाशित हुए थे:

1. डॉ. देवदत्त पट्नायिक की पुस्तक 'Myth = Mithya, A Handbook of Hindu Mythology' के अनुसार कंस को मथुरा का निरंकुश शासक (dictator) बताया गया है (पृष्ठ 135).

2. उपरोक्त विवरण (IWOI लेख) के अनुसार मधुपुर नामक स्थान को ही कंस की राजधानी बताया गया है.

आपकी सूचना को भी मैं अनुचित नहीं कह सकता किन्तु कुछ और सन्दर्भ देख लेना उचित होगा.

Dark Saint Alaick 19-02-2013 02:27 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
आपका कथन शत-प्रतिशत उचित है, मित्र रजनीशजी। इतिहास अथवा पौराणिक सन्दर्भों में विद्वजन में हमेशा मतभेद रहा है और सभी अपनी दृष्टि से तर्क प्रस्तुत करते हैं। मेरी दोनों प्रविष्ठियां महाभारत के आधार पर थीं, किन्तु आपने क्विज का जो आधार बनाया/बताया, वह भी अपनी जगह उचित है। धन्यवाद।

rajnish manga 06-02-2018 04:38 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
यदि सुधिजन इसमें रूचि रखते हों तो इस क्विज को और भी आगे बढ़ाया जा सकता है.
आशा हैं पाठकों / सदस्यों की प्रतिक्रिया प्राप्त होगी. धन्यवाद.

rajnish manga 07-02-2018 06:24 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Q. 1/7 feb

कृपया उस राक्षस का नाम बतायें जिसने कृष्ण को उठा कर हवा के भीषण बवंडर में फंसा दिया था लेकिन अंततः कृष्ण के हाथों मारा गया?

Q. 2/7 feb

उस विकराल विषधर नाग का नाम बतायें जो कृष्ण को मारना चाहता था लेकिन जिसे कृष्ण ने वृन्दावन के निकट तालाब से बाहर निकाल कर बेदम किया और उसका वध कर दिया?

Q. 3/7 feb

घोड़े की शक्ल में हमला करने वाले उस दैत्य का नाम बताएं जिसे कृष्ण ने जान से मार दिया था?

rajnish manga 10-02-2018 08:49 AM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
उत्तर
Q. 1/7 feb


कृपया उस राक्षस का नाम बतायें जिसने कृष्ण को उठा कर हवा के भीषण बवंडर में फंसा दिया था लेकिन अंततः कृष्ण के हाथों मारा गया? (तृणावर्त)

Q. 2/7 feb

उस विकराल विषधर नाग का नाम बतायें जो कृष्ण को मारना चाहता था लेकिन जिसे कृष्ण ने वृन्दावन के निकट तालाब से बाहर निकाल कर बेदम किया और उसका वध कर दिया?(कालिया)

Q. 3/7 feb

घोड़े की शक्ल में हमला करने वाले उस दैत्य का नाम बताएं जिसे कृष्ण ने जान से मार दिया था? (केशिन)

rajnish manga 10-02-2018 10:11 AM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Q. 1/10 feb: राधा के जन्म के संबंध में बहुत भ्रांतियां व्याप्त हैं तथा कई जगह पर मिलने वाली जानकारियों में परस्पर विरोधाभास भी देखने को मिलता है. कृपया कृष्ण के जीवन से जुड़े उस ग्रन्थ का नाम बताएं जिसमें राधा का कोई वर्णन नहीं मिलता?

Q. 2/10 feb: ऐसा माना जाता है कि राधा का विवाह गोकुल के ही एक व्यक्ति से हुआ था किन्तु यह संबंध नाममात्र का ही रहा. राधा के पति का नाम बतायें?

Q. 3/10 feb: चंद्रावली तथा राधा दोनों रिश्ते की बहने थीं. उन दोनों में कौन सा गुण एक जैसा था?

rajnish manga 21-03-2018 02:00 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 562864)
Q. 1/10 feb: राधा के जन्म के संबंध में बहुत भ्रांतियां व्याप्त हैं तथा कई जगह पर मिलने वाली जानकारियों में परस्पर विरोधाभास भी देखने को मिलता है. कृपया कृष्ण के जीवन से जुड़े उस ग्रन्थ का नाम बताएं जिसमें राधा का कोई वर्णन नहीं मिलता?

Q. 2/10 feb: ऐसा माना जाता है कि राधा का विवाह गोकुल के ही एक व्यक्ति से हुआ था किन्तु यह संबंध नाममात्र का ही रहा. राधा के पति का नाम बतायें?

Q. 3/10 feb: चंद्रावली तथा राधा दोनों रिश्ते की बहने थीं. उन दोनों में कौन सा गुण एक जैसा था?

Q. 1/10 feb: उत्तर > भागवत पुराण

Q. 2/10 feb: उत्तर > चन्द्रसेन या आयण

Q. 3/10 feb: उत्तर > दोनों कृष्ण को बहुत चाहती थीं

rajnish manga 21-03-2018 02:11 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Q. 1/21 Mar: उस मुनि का नाम बतायें जिसने राधा व कृष्ण को मिलवाया?

Q. 2/21 Mar: जयदेव की पुस्तक गीत गोविंद में प्रेमगीत हैं जो बहुत प्रसिद्ध हैं. संस्कृत में लिखे गए इन गीतों का विषय क्या है?

Q. 3/21 Mar: राधा की आठ सखियाँ सदा उसके साथ रहती थीं जो उसे कृष्ण से मिलवाने में सहायक होती थीं. इनमे से दो प्रमुख सखियों का नाम बताएं?

rajnish manga 01-04-2018 07:09 PM

Re: क्विज़ टाइम / श्री कृष्ण
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 563122)
Q. 1/21 Mar: उस मुनि का नाम बतायें जिसने राधा व कृष्ण को मिलवाया?

Q. 2/21 Mar: जयदेव की पुस्तक गीत गोविंद में प्रेमगीत हैं जो बहुत प्रसिद्ध हैं. संस्कृत में लिखे गए इन गीतों का विषय क्या है?

Q. 3/21 Mar: राधा की आठ सखियाँ सदा उसके साथ रहती थीं जो उसे कृष्ण से मिलवाने में सहायक होती थीं. इनमे से दो प्रमुख सखियों का नाम बताएं?

Q. 1/21 Mar: उत्तर: पूर्णमासी

Q. 2/21 Mar: उत्तर: प्रेम का विरह पक्ष

Q. 3/21 Mar: उत्तर: ललिता और विशाखा


All times are GMT +5. The time now is 03:30 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.