My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   दुनिया की अद्भुत रहस्य, रोमांचक घटनाएँ (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2781)

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 02:47 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
धन्यवाद दोस्तों आपने यहाँ आकर मुझे हिम्मत दी और अपने विचर दिए आगे भी आप मुझे अपना सहयोग देते रहें.....
पोस्ट पसंद आये तो रेप पोइंट देकर मेरा होसला बढ़ाये ताकि आगे और भी अच्छी जानकारी पोस्ट कर सकूँ धन्यवाद

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:03 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
चीन के 23 वर्षीय बाइ डैंगचुन को अपनी अनोखी कला के लिए चाइना गॉट टैलेंट प्रतियोगिता में स्थान मिला है। डैंगचुंग बिजली की रफ्तार से प्लास्टिक से बने ताश के पत्ते फेंककर फल, अंडे और सब्जियां काट देते हैं।



देखने में वे इतने ताकतवर नजर नहीं आते, फिर भी उनके पास जो कला है वो किसी मार्शल आर्टिस्ट के पास भी नहीं होती। इस तस्वीर में नजर आ रहे खीरे को उन्होंने दो मीटर दूर से काटा है।



डैंगचुन पिछले छह सालों से इस कला की प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनकी कला में लगातार निखार आ रहा है। अब वे तरबूज भी ताश फेंककर काट लेते हैं। बेशक वे चाइना गॉट टैलेंट प्रतियोगिता के विजेता नहीं हैं। फिर भी यहां से उन्हें एक मंच मिल गया है। लोगों को लगता है कि वे इस तरह इंसान की जान भी ले सकते हैं।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:05 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
दोस्तों में यहाँ फोटो अपलोड नही कर पा रहा हूं मुझे रास्ता बताये

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:08 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
अब हिममानवों के रहस्यों से पर्दा उठाएगा चीन

चीन में अबतक महामानव के मौजूदगी की 400 रिपोर्ट मिल चुकी है। अब चीन के एक रिसर्च संस्था ने येती के रहस्यों से पर्दा उठाने की ठान ली है। चीनी मीडिया में एक विशालकाय मानव के विडियो ने सनसनी मचा दी है। जिसे दुनिया भर के वैज्ञानिक येति या हिममानव बुलाते हैं। इस वीडियो में हिममानव को साफ देखा जा सकता है। एक बार फिर इस वीडियो ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों में खलबली मचा दी है कि क्या हिममानव का अस्तित्व है। क्या हिममानव बर्फीले पहाड़ों में रहते हैं।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:11 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
चीन के एक रिसर्च संस्था ने फैसला किया है कि येति यानी महामानव के रहस्यों से पर्दा उठाने का समय आ गया है। इसके लिए ये संस्था वैज्ञानिकों की एक टीम बनाने जा रही है जो येति का पूरा सच दुनिया के सामने लाएंगे। हाल ही में चीन के हुबेई प्रांत में हेती के पैरों के निशान देखे जाने की खबर आई थी। उसी के बाद हुबेई वाइल्ड मैन रिसर्च एसोशिएशन ने ये फैसला किया कि वो इस बार पूरी तैयारी के साथ येति की खोज करेंगे। पहले भी चीन और तिब्ब्त से सटे हिमालय के पहाड़ियों में येती के देखे जाने की खबरें आईं थी। जिसके बाद ही वैज्ञानिकों की टीम उनकी तलाश में एक सर्च ऑपरेशन में जुट गई थीं। लेकिन उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा था। लेकिन उसके बाद भी हिम मानव को देखे जाने की खबरें आईं। अब वाइल्ड मैन रिसर्च संस्था इस बार नई तकनीक के साथ हिममानव के खोज में लग गई है। इसके लिए 5 टीमों का गठन किया जाएगा और पूरे इलाके में कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। वैसे जानकारों की मानें तो महामानव का अस्तित्व संभव है।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:14 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
इस खोज में तकरीबन एक मिलियन डॉलर की लागत लगेगी और इस संस्था ने ये पैसे भी जुगाड़ लिए हैं। संस्था की मानें तो 70 और 80 के दशक में महामानव के खोज अभियान में कई खामियां थीं। लेकिन इस बार इस टीम में दुनिया भर के बेहतरीन वैज्ञानिक होंगे। जो चीन के साथ साथ नार्थ अमेरिका के बिग फुट के रहस्यों का पता लगाएंगे। पहले की खोज में मिले सबूतों जैसे कि महामानव के पैरों के निशान, उनके बालों के नमूने के आधार पर ये खोजी अभियान शुरू होगा।

ये महामानव अभी तक हमारे लिए एक रहस्य बना हुआ है। पहली बार पूरी तैयारी के साथ वैज्ञानिक इस खोज में जुटेंगे। हो सकता है कि इनका वजूद ही न हो और ये सिर्फ किस्से कहानियों का एक हिस्सा बनकर रह जाए। लेकिन अगर महामानव के वजूद की पुष्टि हो जाती है तो ये तो ये 1930 के बाद से जीव विज्ञान की सबसे बड़ी खोज होगी।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:16 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
पल भर दिखने के बाद कहां गायब हो जाता है हिममानव

इस रहस्मयी जीव को हिममानव भी कहा जाता है। हिममानव इसलिए क्योंकि ये ज्यादातर बर्फिले इलाके में ही लोगों को दिखता है। तिब्बत और नेपाल के लोग दो तरह के येति के बारे में बाताते हैं। जिसमें एक इंसान और बंदर के हाईब्रिड की तरह दिखता है। ये रहस्यमयी हिममानव दो मीटर लंबा और भूरे वालों वाला होता है और इसका वजन 200 किलो तक होताहै । जबकि दूसरे किस्म का येति समान्य इंसान से छोटे कद का दिखता है। इसके बाल लाल और भूरे रंग के होते हैं।

दोनों ही हिममानवों में एक बात सामान्य है कि ये दोनों ही इंसानों की तरह खड़े होकर चलते है और इंसानों को चकमा देने में माहिर होते है। ये रात में शिकार करते है और दिन में सोते है

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:36 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
दुनियाभर में अलग नामों से जाना जाता है हिममानव


ऐसा नहीं है कि हिमामानव का अस्तित्व सिर्फ एशिया में है। दुनिया भर में हिममानव को सैकड़ों साल से लोग देखने का दावा करते आ रहे हैं। इस रहस्यमयी प्राणी को दुनिया भर के कई इलाके में अलग अलग नामों से जाना जाता है। दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में हिममानव को बड़े पैरों वाला प्राणी यानि बिगफुट कहा जाता है जबकि कनाडा में सास्कयूआच अमेजन में मपिंगुअरी और एशिया में येति के नाम से जाना जाता है।

अगर येति का सिर्फ बर्फ में ठिकाना है तो हो सकता है कि येति पहाड़ के किसी गुफा में रहता हो या फिर येति बर्फ में छिपने में माहिर हो तभी तो थोड़ी देर दिखने के बाद वो गायब हो जाता है। येति के अस्तित्व को लेकर तमाम तरह की बातें कही जाती है। ऐसे में पूरी दुनिया में दिखाई देने वाले इस जादुई प्राणी के अस्तित्व से इंकार नहीं किया जा सकता।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:47 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
हो सकता है कि येति इंसान के ही किसी विकास की कड़ी हो लेकिन तमाम तरह के अत्याधुनिक साधन होने के बाद भी ये प्राणी आज भी इंसान की पहुंच से दूर है। दुनिया भर के वैज्ञानिक रिसर्च में जुटे हैं लेकिन हिममानव के अस्तित्व के बारे में कोई भी पुख्ता सबूत मौजूद नहीं हैं।

The ROYAL "JAAT'' 13-05-2011 03:50 PM

Re: दुनिया की अद्भुत रहस्य,रोमांचक घटनाएँ
 
अब तक कहां कहां दिखा है महामानव

हिममानव को येति के नाम से भी जाना जाता है। कई बार वैज्ञानिकों ने उसे देखने का दावा किया है। लेकिन बर्फिले इलाके में वो कहां रहता है और कहां गायब हो जाता है इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। हिममानव के बारे में 1832 में पहली बार बंगाल के एशियाटिक सोसाइटी के एक पर्वतारोही ने कुछ जानकारी दी। पर्वतारोही ने दावा किया कि उत्तरी नेपाल में ट्रैकिंग के दौरान उसके स्थानीय गाइड ने एक ऐसे प्राणी को देखा जो इंसान की तरह दो पैरों पर चल रहा था। उसके शरीर पर घने बाल थे। इसके बाद 1889 में पर्वतारोहियों ने एक समूह से बर्फ में ऐसे किसी प्राणी का फुटप्रिंट देखा जो इंसान की तुलना में काफी बड़ा था।


All times are GMT +5. The time now is 05:58 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.