My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   क्या आप जानते हैं !!!!! (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14389)

DevRaj80 27-12-2014 02:40 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न20:-कैसे भर जाते हैं जख्म?

उत्तर:- जैसे ही त्वजा पर कोई कट लगता है, कटी हुई रक्त वाहिनी से रक्त बाहर आने लगता है तथा रक्त में मौजूद फिबरिन नामक प्रोटीन लम्बे तन्तु बनाने लगती है। जो आपस में मिलकर थक्का बुन लेते है। थक्का घाव को ढककर रक्त प्रवाह को बंद कर देता है। रक्त का थक्का बनने के साथ-साथ श्वेत रुधिर कणिकाएं भी घाव में आ जाती है तथा अन्दर प्रवेश करने वाले जीवाणु पर आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर देती है। थक्के के नीचे कट के किनारों पर कोशिकायें शीघ्रता से विभाजित होने लगती है तथा कटके ऊपर आवरण बनाने लगती है। चार पाँच दिन में यह आवरण मोटा होकर त्वजा की नई परत बना देता है तथा घाव भरने की क्रिया पूरा होने के बाद एक शुष्क पपड़ी उतर जाती है।

DevRaj80 27-12-2014 02:40 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 

प्रश्न21:- वर्षा ऋतु में कपड़े देर से क्यों सूखते हैं?


उत्तर:-वर्षा ऋतु में कपड़े देर से सूखते हैं क्योंकि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से वाष्पीकरण की दर धीमी हो जाती है जिससे कपड़े देर से सूखते हैं।

DevRaj80 27-12-2014 02:40 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न22:- गर्म हवा ऊपर क्यों उठती है?

उत्तर:- गर्म हवा का घनत्व कम होने से हल्की होती है। हल्की होने से वह ऊपर उठती है।

DevRaj80 27-12-2014 02:41 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न23:-त्वचा द्वारा हमें स्पर्श का ज्ञान कैसे होता है?

उत्तर:- त्वजा में संवेदी कोशिकायें होती है, जो तंत्रिकाओं से जुडी होती है। विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों को ग्रहण करने के लिये विभिन्न प्रकार की संवेदी कोशिकायें होती है। स्पर्श की संवेदी कोशिकाओं द्वारा ग्रहण की गई सूचना तंत्रिकाओं द्वारा मस्तिष्क को पहुँचाती है तथा हमें स्पर्श का ज्ञान होता है।

DevRaj80 27-12-2014 02:41 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न24:- समुद्र नीला क्यों दिखाई देता है?

उत्तर:- समुद्र के पानी का रंग भी वास्तव में उपलब्ध पानी के रंग की तरह कोई रंग नहीं होता फिर भी यह नीला दिखाई देता है क्योंकि जब सूर्य के प्रकाश की किरणें समुद्र पर गिरती है, विशेषकर उस जगह पर जहाँ इसका जल गहरा और स्वच्छ होता है तो वहाँ से परावर्तित होने के बाद इस प्रकाश में मौजूद सात रंगों में से केवल नीला रंग ही हमारी आँखों तक पहुँचता है यही कारण है कि समुद्र हमें नीला दिखाई देता है।

DevRaj80 27-12-2014 02:41 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
प्रश्न25:- मोमबत्ती जब जलती है तो मोम पिघल कर बहने क्यों लगता है?

उत्तर:- जब मोमबत्ती को जलाया जाता है तो उष्मा पाकर मोम के अणु दूर-दूर हो जाते है क्योंकि उष्मा अणुओ के मध्य लगने वाले आकर्षण बल को कमजोर कर देता है जिससे अणु गति करने के लिये स्वतन्त्र हो जाते है तथा वह द्रव अवस्था में आ जाने से पिघलकर बहने लगती है।

DevRaj80 27-12-2014 03:03 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 


प्रश्न २६ : प्रति पदार्थ और ऋणात्मक पदार्थ मेँ क्या अन्तर है?



उत्तर : प्रति पदार्थ गुरुतवाकर्षण से आकर्षित होता है लेकिन ऋणात्मक पदार्थ प्रतिकर्षित होगा। प्रति पदार्थ का अस्तित्व है लेकिन ऋणात्मक पदार्थ का अस्तित्व अभी तक प्रमाणित नहीं हुआ है।

Arvind Shah 27-12-2014 03:09 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
बढीया और रोचक जानकरीया!

बहुत ही बढीया प्रयास है विज्ञान को जानने और समझने का !

DevRaj80 27-12-2014 03:21 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
Quote:

Originally Posted by arvind shah (Post 544486)
बढीया और रोचक जानकरीया!

बहुत ही बढीया प्रयास है विज्ञान को जानने और समझने का !




धन्यवाद अरविन्द भाई

DevRaj80 27-12-2014 03:24 PM

Re: क्या आप जानते हैं !!!!!
 
विज्ञान प्रश्नोत्तरी


कुछ खास एक लाइन के प्रश्न


All times are GMT +5. The time now is 12:25 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.