My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   आज का इतिहास (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=4171)

Dark Saint Alaick 18-03-2013 02:02 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
16 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363554115

1827-अश्वेत अमेरिकन्स के पहले अखबार फ्रीडम जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1830-लंदन पुलिस 'स्काटलैड यार्ड' का गठन हुआ।
1846-अमृतसर समझौते के मुताबिक जम्मू के हिन्दू शासक राजा गुलाब सिंह को कश्मीर का अधिपत्य सौपा गया गया।
1860-प्लेग वैक्सीन की खोज करने वाले डॉक्टर डब्ल्यू एम हाफकिन का जन्म।
1939-जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और इराक ने आर्थिक और तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1968-वियतनाम युद्ध के दौरान माई लेई नरसंहार में करीब 450 लोग मारे गए ।
1970-नई अंग्रेजी बाइबिल का प्रकाशन हुआ।
1978-अंतरिक्ष यान सोयूज-26 पृथ्वी पर लौटा।
1978-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2012-अफगानिस्तान के काबुल में एक मकान पर नाटो हेलिकाप्टर ध्वस्त, 10 मरे।
2012-मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 02:11 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
17 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363554645

1527-आगरा के समीप खानवा में मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह और बाबर के बीच युद्ध हुआ, जिसमें राणा की हार हुई। राणा ने जीत हासिल किए बिना चित्तौड़गढ़ नहीं लौटने का प्रण किया।
1672-इंग्लैड ने नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1782-मराठा प्रमुखों की ओर से सिंधिया और ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से एंडरसन ने साल्बी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1800-इंग्लैड के क्वीन शेरलोट जहाज में आग लगने से करीब 700 लोगों की मौत हुई।
1932-जर्मनी में पुलिस ने हिटलर के मुख्यालय पर छापा मारा।
1955-भारतीय मानक अधिनियम अस्तित्व में आया।
1955-गुजरात में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम बंद हुआ।
1959-दलाई लामा तिब्बत छोड़ने के बाद भारत पहुंचे।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और आस्ट्रेलिया के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1976-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987-भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया।
1993-कलकत्ता (अब कोलकाता) में बम विस्फोट में 86 लोगों की मौत हुई।
1996-श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर किक्रेट विश्वकप जीता।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 02:21 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
18 मार्च

1801-भारत में पहला आयुध कारखाना स्थापित हुआ।
1915-फ्रांस के युद्धपोत 'बुवे' में विस्फोट से 640 लोगों की मौत हुई।
1919-भारतीय रक्षा अधिनियम 1915 के स्थान पर नया रॉलेट अधिनियम पारित हुआ तथा भारत के नागरिक और राजनीतिक स्वतंत्रता आन्दोलन के दमन की शुरूआत हुई।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363555256

1922-अंग्रेज मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी को अवज्ञा के लिए छह वर्ष की सजा सुनाई।
1937-न्यू लंदन के टैक्सास स्थित एक स्कूल में गैस विस्फोट से 294 लोग मरे।
1944-नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
1945-अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने बर्लिन पर हमला किया।
1949-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन को मंजूरी मिली।
1953-पश्चिमी तुर्की में भूकंप से 250 लोग मरे।
1972-नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उदघाटन हुआ।
1978-पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा सुनाई गई।
1994-अंतरिक्ष यान एसटीएस-62 कोलंबिया पृथ्वी पर लौटा।
1996-फिलिपींस के क्यूजोन शहर स्थित एक नाइट क्लब में आग से जलकर 162 लोगों की मौत हुई।
1997-रूस का एएन-24 विमान तुर्की में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब 50 लोग मरे।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 11:30 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
19 मार्च


1571-स्पेन के सैनिकों ने मनीला पर कब्जा किया।
1775-इटली में हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबे चार लोगों को 37 दिन बाद बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन जिंदा बचे।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363631405

1944-आजाद हिन्द फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1965-इंडोनेशिया ने तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972-भारत और बंगलादेश ने 25 साल के लिए शांति एवं मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1977-फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1990-कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हाकी प्रतियोगिता आायोजित हुई।
1994-जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996-अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला और उनकी पत्नी विनी मंडेला मे विवाह के 38 वर्ष के बाद तलाक हुआ।
1998-अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1998-भारत के पहले कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री एवं माकपा नेता एम. एस. नम्बूदरीपाद का निधन।

rajnish manga 19-03-2013 12:00 AM

Re: आज का इतिहास
 
अलैक जी, मैं तहे दिल से आपका आभार प्रकट करता हूँ कि आपने इस नाचीज़ की गुज़ारिश पर गौर किया और इस बेमिसाल सूत्र को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. इस सूत्र का कोई सानी नहीं हो सकता. पुनः धन्यवाद.

Dark Saint Alaick 20-03-2013 08:28 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
20 मार्च

1351-मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सिंध में निधन।
1602-हॉलैंड की यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1886-अमेरिका में पहले वातानूकुलित पावर प्लांट का संचालन शुरू।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363793259

1904-भारत की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले तथा महात्मा गांधी के मित्र ब्रिटिश पादरी सी एफ. एंड्रयूज का भारत आगमन।
1920-लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली हवाई उड़ान।
1954-अमेरिका के कोलंबिया में पहली बार अखबार की बिक्री के लिए मशीन का इस्तेमाल हुआ।
1956-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1963-पहली पॉप कला प्रदर्शनी का आयोजन।
1982-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

abhisays 20-03-2013 10:40 PM

Re: आज का इतिहास
 
जानकारियों का पूरा खजाना भरा है इस सूत्र में, अलैक जी, इस शानदार सूत्र के लिए बधाई स्वीकार करे :bravo::bravo::bravo:

Dark Saint Alaick 21-03-2013 02:08 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
21 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363813717

1413-हेनरी पंचम इंग्लैड के किंग बने ।
1791-ब्रिटिश सेना ने टीपू सुल्तान से छीनकर बेंगलूर पर कब्जा किया।
1836-जे. एच. स्टोक्यूलर ने कलकत्ता में देश की पहली पब्लिक लाइब्रेरी खोली।
1858-प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बागी सिपाहियों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887-बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।
1919-बेला कुन द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1916-शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।
1977-देश में 25 जून 1975 से लागू आपातकाल को वापस लिया गया।
1978-वालीबुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।

Dark Saint Alaick 22-03-2013 01:27 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
22 मार्च


1739-आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1890-रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893-चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1923-पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1947-आखिरी वायसराय लार्ड माउंटबेटन भारत पहुंचे।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363897660

1957-शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1964-पुरानी कारों की पहली रैली कोलकाता में आयोजित।
1969=इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1982-नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
2000-फ्रेंच गुआना के कोरु से इनसेट 3 बी का प्रक्षेपण।

Dark Saint Alaick 23-03-2013 12:21 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
23 मार्च


1351 - मोहम्मद तुगलक के निधन के बाद उसका भतीजा फिरोजशाह तुगलक तृतीय गद्दी पर बैठा।
1889 - मिर्जा गुलाम अहमद ने मुस्लिम समुदाय 'अहमदिया' की स्थापना की।
1910 - प्रख्यात चिंतक एवं नेता राममनोहर लोहिया का जन्म।
1919 - इटली के मिलान से मुसोलीनी ने फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364023266

1931 - स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई।
1940 - मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को अंगीकृत किया।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापनी फौज ने अंडमान द्वीप समूह पर कब्जा किया।
1956 - पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965 - नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
1986 - केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।


All times are GMT +5. The time now is 04:15 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.