My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   खेल और खिलाडी (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=5774)

bindujain 06-01-2013 03:16 PM

खेल और खिलाडी
 
छाया सानिया का जलवा

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../06/7532_1.jpg

ब्रिस्बेन. भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने नए साल की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने बेथानी माटेक सैंड्स को पार्टनर बनाकर डब्ल्यूटीए ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिताब जीत लिया है।

दूसरी वरीयता प्राप्त सानिया-बेथानी ने चौथी वरीयता प्राप्त अन्ना लीना ग्रोएनफेल्ड (जर्मनी) और क्वेता पेशके (चेक रिपब्लिक) को 4-6, 6-4,10-7 से हराया। सानिया के कॅरियर का यह 15वां खिताब है। विजेता जोड़ी को 51 हजार डॉलर इनाम में मिले।

bindujain 06-01-2013 03:21 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
...जब मैरीकॉम ने फिकरा कसने पर की रिक्शेवाले की धुनाई

http://drop.ndtv.com/khabar/images/5...marykom295.jpg

दार्जिलिंग: ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का मानना है कि महिलाओं को दिल्ली गैंगरेप जैसी घटनाओं से बचने के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहिए। उन्होंने एक रिक्शावाले का उदाहरण दिया, जिसे फिकरा कसने पर उन्होंने कड़ी सीख दी।

मैरीकॉम ने कहा, मार्शल आर्ट को सिर्फ खेल की तरह नहीं लेना चाहिए। मैं सभी महिलाओं से मार्शल आर्ट सीखने का अनुरोध करूंगी, ताकि वे अपना बचाव कर सकें। उन्होंने कहा, यदि मैं मुक्केबाजी कर सकती हूं, तो बाकी महिलाएं क्यों नहीं।

उन्होंने कहा, मैंने कुछ समय पहले एक रिक्शावाले को पीटा था, जिसने अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना शुरू किया, तो मेरा पारा चढ़ गया। वह दार्जिलिंग चाय और पर्यटन महोत्सव के मौके पर बोल रही थीं।

bindujain 06-01-2013 03:30 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../04/0760_5.jpg

bindujain 06-01-2013 03:31 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnai.../04/1510_8.jpg

bindujain 06-01-2013 03:42 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../04/0760_5.jpg

bindujain 06-01-2013 07:41 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai.../06/1588_7.jpg

नई दिल्ली. फिरोजशाह कोटला के ऐतिहासिक मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को 10 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही धोनी एंड कंपनी ने क्लीन स्वीप को टाल दिया। पाकिस्तान ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

दूसरी तरफ सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है। वीरेंद्र सहवाग की जगह चेतेश्वर पुजारा को शामिल किया गया है। फ्लॉपस्टार रोहित शर्मा टीम में बरकरार हैं।

कप्तान धोनी को जुझारू 36 रन की पारी और बेहतरीन विकेटकीपिंग करने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। पाकिस्तान के स्टार ओपनर नासिर जमशेद को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला।

टीम इंडिया की नए साल में यह पहली जीत है। भारत द्वारा दिए 168 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 48.5 ओवरों में ऑल आउट हो गई। भारत के डेब्यू ब्वॉय शामी अहमद ने 23 रन देकर 1 विकेट लिया। इशांत शर्मा को 3 और भुवनेश्वर कुमार को 2 विकेट मिले।

पाकिस्तान के लिए कप्तान मिस्बाह उल हक ने 39 और ओपनर नासिर जमशेद ने 34 रन बनाए।

भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के बाद लग रहा था पाकिस्तान यहां पर बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज में मेजबान का सूपड़ा साफ कर देगा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई बॉलिंग कर मैच का पासा पलट दिया।

भुवनेश्वर कुमार और डेब्यू करने वाले अमरोहा के शामी अहमद ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। एक छोर से शामी दबाव बना रहे थे, तो दूसरे छोर से भुवनेश्वर विकेट निकाल रहे थे। भुवनेश्वर ने ओपनर कामरान अकमल और यूनिस खान को सस्ते में आउट कर टीम को अच्छा आगाज दिया।

मिस्बाह उल हक और नासिर जमशेद के क्रीज पर जमने के बाद मैच भारत के हाथों से निकलता दिख रहा था, लेकिन मेजबान टीम के स्पिनर्स ने मैच में वापसी करवाते हुए इन दोनों को चलता किया। अश्विन ने दोनों बल्लेबाजों को आउट किया।

bindujain 06-01-2013 07:43 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../06/4532_1.jpg

इशांत की बेहतरीन बॉलिंग

दिल्ली के बॉलर इशांत शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद हफीज, उमर गुल और शोएब मलिक के कीमती विकेट झटके।

इशांत के ही ओवर में भारत को हफीज का विनिंग विकेट मिला। उन्होंने 9.5 ओवरों की गेंदबाजी में कुल 36 रन दिए।

शामी का शानदार डेब्यू

अमरोहा, यूपी के युवा गेंदबाज शामी अहमद ने दिल्ली में करियर का आगाज किया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कातिलाना प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने वाले शामी ने अपनी लाइन और लेंथ से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रनों के लिए तरसा दिया। मेहमान टीम को 168 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन शमी ने अपनी 9 ओवर की गेंदबाजी में 4 ओवर मेडन डाल कर मुश्किल में डाल दिया।

भारत के लिए पदार्पण वनडे में 4 मेडन ओवर डालने वाले वे पहले बॉलर हैं। उन्होंने 23 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

फिर से हिट रहे मेरठ के भुवन

भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर अपनी सटीक लाइन और लेंथ से सबका दिल जीता। भुवन ने कुल 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने दूसरे ही ओवर में कामरान अकमल को 0 पर पगबाधा आउट किया। इसके बाद उन्होंने यूनिस खान को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान का स्कोर 14 रन पर 2 विकेट कर दिया।

bindujain 06-01-2013 07:44 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैचhttp://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../06/5979_2.jpg

bindujain 06-01-2013 07:46 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai...06/1599_13.jpg

bindujain 06-01-2013 07:47 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच

http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai.../06/1572_9.jpg

bindujain 06-01-2013 07:48 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
आखिरी वनडे 10 रन से जीती टीम इंडिया, कप्तान धोनी मैन ऑफ द मैच

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../06/1399_8.jpg

bindujain 06-01-2013 07:54 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
इग्लैंड के खिलाफ टीम का ऐलान, सहवाग का पत्ता कटा, पुजारा को मौका

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...z_14428072.jpg

टीम इस प्रकार से है-

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, शामी अहमद, इशांत शर्मा, आर अश्विन, अशोक डिंडा, अमित मिश्रा।

bindujain 06-01-2013 07:56 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
इग्लैंड के खिलाफ टीम का ऐलान, सहवाग का पत्ता कटा, पुजारा को मौका

http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...06/3822_17.jpg

टीम इस प्रकार से है-

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर, सुरेश रैना, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, शामी अहमद, इशांत शर्मा, आर अश्विन, अशोक डिंडा, अमित मिश्रा।

bindujain 07-01-2013 03:30 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
175 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड टीम, 53 रन से जीती 'टीम इंडिया'

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../06/8314_1.jpg

नई दिल्ली. कप्तान अभिनव मुकुंद (57), मुरली विजय (76) और केदार जाधव (52) के शानदार अर्धशतकों से भारत-ए
ने इंग्लैंड को एकदिवसीय अभ्यास मैच में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 53 रन से पीट दिया।

भारत-ए ने पालम मैदान में 39 ओवरों में चार विकेट पर 224 रन बनाए। इंग्लैंड को 39 ओवर में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 229 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन इंग्लैंड की टीम 36 ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई।

इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इस हार से झटका लगा जबकि भारत-ए के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से मैदान में मौजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव संजय जगदाले और राष्ट्रीय चयनकर्ता राजेन्द्र सिंह हंस को प्रभावित किया।

मैच में खराब रोशनी के कारण बाधा पड़ी जिससे ओवरों की संख्या घटा कर 39 की गई। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्नरक्षण करने का फैसला किया।

मुकुंद और विजय ने ओपनिंग साझेदारी में 23 ओवर में 118 रन जोड़े। मुकुंद ने 81 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 57 रन बनाए जबकि विजय ने 75 गेंदों में 76 रन में आठ चौके और दो छक्के मारे।

जाधव ने 50 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी में छह चौके लगाए। अशोक मिनारिया 17 और जलज सक्सेना दो रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैड की तरफ से जेड डर्नबैक ने 23 रन पर दो विकेट लिए जबकि जेम्स ट्रेडवेल और समित पटेल को एक-एक विकेट मिला।

bindujain 07-01-2013 03:32 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
536 गेंदें झेलने के बाद आखिरकार आउट हुए कप्तान धोनी

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...15_2nd-pic.jpg

टीम इंडिया के बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। 100 रन तो दूर की बात, कोई भी बल्लेबाज 50 का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका। एकमात्र बैट्समैन जिसने थोड़ी बहुत इज्जत रखी वह थे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। वैसे तो बल्लेबाजी के मामले में चारों ओर युवा सनसनी विराट कोहली के चर्चे रहे, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कारनामे पर कम ही लोग ध्यान दे सके। धोनी 30 मार्च 2011 के बाद पहली बार दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर आउट हुए। इस दौरान घरेलू मैदानों पर खेले 8 वनडे मैचों में उन्होंने 506 रन बनाए।

bindujain 07-01-2013 03:37 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
साइना की पॉपुलारिटी से जलते हैं अपने युवराज!


http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../29/8592_8.jpg

कैंसर की जंग जीत कर क्रिकेट के मैदान में शानदार वापसी करने वाले टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा है कि देश के लिए खेलने का जज्बा सबसे बड़ा है और इसके सामने कोई भी दर्द या चोट बहुत छोटी चीज है।

युवराज ने बुधवार रात यहां बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की किताब 'प्लेइंग टू विन' का विमोचन करने के बाद से कहा, "मैं नहीं चाहता हूं कि कोई भी उस दौर से गुजरे जिस दौर से मैं गुजरा हूं। लेकिन देश के लिए खेलने का जज्बा इतना बड़ा होता है कि उसके सामने कोई दर्द या बीमारी टिक नहीं सकती है।"

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उनकी योजना सक्रिय क्रिकेट से अलग होने के बाद इस खेल के लिए अपनी तरफ से कुछ योगदान देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, "मैं आज जो कुछ भी हूं वह सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट की वजह से हूं और चाहता कि युवाओं को तराशने में कुछ मदद करूं। मेरी कुछ अकादमियां चल रही हैं और आगे भी इस बारे में काम चल रहा है। साथ ही मैं 'युवीकैन' की मदद से कैंसर रोगियों की भी मदद कर रहा हूं।"

साइना नेहवाल के बारे में युवराज ने कहा, "मेरे लिए वह हमेशा विश्व की टॉप खिलाडी हैं। उन्होंने देश के लिए कई उपलब्धियां अर्जित की हैं और मुझे उम्मीद है कि वह देश के लिए आगे भी सफलताएं हासिल करती रहेंगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि साइना अगले ओलिंपिक में स्वर्ण जीतने का अपना सपना जरूर पूरा करेंगी।"

युवराज ने मजाकिया लहजे में कहा कि साइना ने क्रिकेटरों की लोकप्रियता में सेंध लगायी है। उन्होंने कहा कि देश को हर खेल में साइना जैसी चैंपियन पैदा करना होगी, तभी युवा पीढ़ी को खेलों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

bindujain 07-01-2013 03:39 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../10/9881_1.jpg

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा

bindujain 07-01-2013 03:42 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../16/0366_1.jpg
लुसियाना अयमार

bindujain 07-01-2013 03:44 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../16/0417_2.jpg

लुसियाना अयमार

अर्जेंटीना की इस स्टार फील्ड हॉकी प्लेयर की तुलना महान फुटबॉलर डिएगो मेराडोना से की जाती है। इस हसीना ने इसी साल अपने शानदार खेल से अर्जेंटीना को सिल्वर मेडल जितवाया।

bindujain 07-01-2013 03:45 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../16/0379_4.jpg

अर्जेंटीना के रोसारियो में जन्मी लुसियाना ने महज सात साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया था।

bindujain 07-01-2013 03:47 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai.../16/0393_8.jpg

एलेन हूग ने इस साल लंदन में हुए ओलिंपिक खेलों में एक अनोखा कारनामा किया था। खेल के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी खिलाड़ी ने पेनल्टी शूट आउट के जरिए अपनी टीम को जीत दिलवाई। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने विनिंग शॉट लगाया था।

bindujain 07-01-2013 03:49 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai.../16/0396_9.jpg

हूग ने अपने करियर में 127 मैचों में शिरकत करते हुए 32 गोल दागे हैं।

bindujain 07-01-2013 03:51 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai...16/0480_19.jpg

फातिमा मॉरीरा डि मेलो

हॉकी खेलने के अलावा उन्होंने लॉ की पढ़ाई भी की है।

bindujain 07-01-2013 03:53 AM

Re: खेल और खिलाडी
 
ये हैं दनिया की सबसे HOT महिला हॉकी खिलाड़ी

http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...16/0429_18.jpg

फातिमा मॉरीरा डि मेलो

इस डच ब्यूटी ने अपने हुस्न और खेल से दुनिया को दीवाना बना रखा है।

bindujain 07-01-2013 05:48 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
Indian Women Power
@London Olympics

http://znn.india.com/sports/2012/7/1...18jl-ab-01.jpg

Sania Mirza

bindujain 07-01-2013 05:50 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
Indian Women Power
@London Olympics

http://znn.india.com/sports/2012/7/1...18jl-ab-02.jpg

Jwala Gutta

bindujain 07-01-2013 05:52 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
Indian Women Power
@London Olympics

http://znn.india.com/sports/2012/7/1...18jl-ab-03.jpg

Saina Nehwal

bindujain 07-01-2013 05:54 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
Indian Women Power
@London Olympics

http://znn.india.com/sports/2012/7/1...18jl-ab-04.jpg

Ashwini Ponnappa

bindujain 07-01-2013 05:57 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
[QUOTE=bindujain;205978]Indian Women Power
@London Olympics
http://znn.india.com/sports/2012/7/1...18jl-ab-05.jpg
Heena Sindhu

bindujain 07-01-2013 05:59 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
Indian Women Power
@London Olympics
http://znn.india.com/sports/2012/7/1...18jl-ab-06.jpg
Chekrovolu Swuro, an archer from Nagaland,

bindujain 07-01-2013 06:03 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
फिक्*स था भारत-पाकिस्*तान का आखिरी मुकाबला?

http://i2.dainikbhaskar.com/thumbnai...762_cric_4.jpg

नई दिल्*ली. कडाके की सर्दी में रविवार को दिल्*ली में हुए पाकिस्*तान के खिलाफ आखिरी वनडे मुकाबले में भारत की 10 रन से जीत पर सवाल उठने लगे हैं। इंग्*लैंड के पूर्व विकेटकीपर पॉल निक्*सन ने आशंका जताई है कि कोटला में खेला गया मैच 'फिक्*स' हो सकता है।

इंग्*लैंड के लिए 19 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके निक्*सन ने कहा कि चूंकि पाकिस्*तान यह सीरीज पहले ही जीत चुकी है, ऐसे में आखिरी मैच हारने में उसे कोई दिक्*कत नहीं होगी।

इंग्*लैंड की तरफ से वर्ल्*ड कप खेलने वाली टीम का हिस्*सा रह चुके निक्*सन ने जून 2012 में अपनी किताब Keeping Quiet - Paul Nixon: The Autobiography में सनसनीखेज खुलासा किया था कि भारत के एक सटोरिये ने घरेलू टी-20 हारने के लिए 5 मिलियन डॉलर देने की पेशकश की थी।

bindujain 07-01-2013 06:06 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
दो साल में पहली बार आउट हुए धोनी, 200 कैच पूरे
http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...668_cric_9.jpg

यह सुनकर थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह सच्चाई है कि महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे मैचों में पिछले लगभग दो साल में पहली बार भारतीय सरजमीं पर अपना विकेट गंवाया। संयोग से धोनी इससे पहले आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में खेले गए विश्वकप सेमीफाइनल में आउट हुए थे। इसके बाद वह लगातार आठ पारियों
में नाबाद रहे। धोनी ने इस तरह से भारत में पिछली नौ पारियों में 506 रन बनाए। स्वाभाविक है कि उनका औसत भी 506 है। धोनी ने इस बीच एक शतक और चार अर्धशतक लगाए।

धोनी ने वनडे में विकेट के पीछे 200 कैच पूरे कर लिए। धोनी ने तेज गेंदबाज शमी अहमद की गेंद पर सईद अजमल का कैच लपका जो उनका वनडे में 200वां कैच था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले यह दुनिया के छठे विकेटकीपर बन गए। धोनी ने अब तक 214 मैचों में कुल 268 शिकार किए हैं जिनमें 68 स्टंपिंग शामिल हैं। वनडे में विकेट के पीछे कैच करने में धोनी से आगे 6 विकेटकीपर हैं।

bindujain 07-01-2013 06:19 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - धोनी रहे HERO, विराट बने ZERO

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai.../07/0328_7.jpg

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज पर मेहमान टीम ने कब्जा जमाया। चेन्नई और कोलकाता में मिली लगातार मैचों में शिकस्त ने खेल प्रेमियों के दिल तोड़ दिए, लेकिन दिल्ली में रोमांचक जीतने एक बार फिर क्रिकेट के मजा लौटा दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की सदियों पुरानी खामी, जो कि वर्ल्ड कप जीत के जोश में छुप गई थी, फिर से सामने आ गई।

बल्लेबाजी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार व इशांत शर्मा के अलावा कोई भी असरदार नहीं रहा।

वहीं दूसरी ओर फिक्सिंग के लिए बदनाम पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीता। नासिर जमशेद ने जहां अपनी ठोस बल्लेबाजी से धमाल मचाया, तो वहीं जुनैद खान और मोहम्मद इरफान ने रफ्तार के साथ सटीक लाइन व लेंथ का कॉकटेल मेजबान टीम के बल्लेबाजों को चखाया।

bindujain 07-01-2013 06:21 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - धोनी रहे HERO

http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../07/8539_1.jpg

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सीरीज के सबसे बड़े हीरो के तौर पर उभरे। धोनी का जलवा पहले ही मैच में दिख गया था।

चेन्नई की गर्मी में जब भारत ने 29 रन के योग पर टॉप 5 विकेट गंवा दिए थे, ऐसे में कप्तान धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 113 रन बनाए। इस पारी के दौरान धोनी को क्रेम्प आ रहे थे, उन्हें बुखार भी था, लेकिन इसके बावजूद वे डटे रहे और रन बनाते रहे।

उन्होंने अपनी 113 रन की पारी में 67 रन दौड़ कर लिए। हालत कुछ ऐसी थी कि बल्लेबाजी के बाद जब धोनी विकेटकीपिंग के लिए आए, तो फिजियो को बीच में आ कर उनका तापमान चैक करना पड़ा।

धोनी ने तीन मैचों की सीरीज में 203.00 के एवरेज से 203 रन बनाए। इसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहे। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में यह किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा हासिल किया बेस्ट बैटिंग एवरेज है।

कप्तानी के मामले में भी उनके फैसले, फील्ड अरेंजमेंट काबिल-ए-तारीफ रहे। हालांकि, उनका बैटिंग ऑर्डर में नीचे आना चर्चा का विषय रहा, लेकिन ओवर ऑल उनका प्रदर्शन औरों से बेहतर रहा। उन्होंने पाकिस्तानी टीम के दिलों में भी खास जगह बना
ई।

bindujain 07-01-2013 06:23 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - भुवनेश्वर कुमार HERO

http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai.../07/8546_2.jpg

मेरठ के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के लिए एकमात्र पॉजिटिव फैक्टर रहे। उन्होंने अपनी लाइन-लेंथ के साथ स्विंग पर कंट्रोल से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को परेशान किया। वे एकमात्र भारतीय गेंदबाज थे जो मेहमान टीम के बैट्समैनों के लिए परेशानी खड़ी कर पा रहे थे। तकनीक में सॉलिड मोहम्मद हफीज तक उनके आगे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।

bindujain 07-01-2013 06:26 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - विराट बने ZERO

http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...07/0264_10.jpg

पिछले साल टीम के लिए हर फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली के लिए नया साल खास नहीं रहा। तीनों वनडे मैचों में वे 4.33 की बेहद खराब औसत से कुल 13 रन बना सके।

पिछले साल महज 89 पारियों में 13 शतक लगाने वाले कोहली पाकिस्तान की स्विंग गेंदबाजी के आगे किसी बच्चे की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी तकनीक पाकिस्तानी बॉलर्स के आगे फेल हो गई। पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आ कर पारी संवारने की जिम्मेदारी कोहली के कंधों पर होती है, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे।

bindujain 07-01-2013 06:27 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - गौतम गंभीर ZERO
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...07/0254_12.jpg


ओपनर गौतम गंभीर का फेल होना भारत के लिए इस सीरीज में सबसे बड़ा ड्रॉबैक रहा। गंभीर न तो सहवाग के साथ टीम को अच्छी शुरुआत दे पाए, ना ही वे अजिंक्य रहाणे के साथ जोड़ी जमा सके।

गंभीर ने तीन पारियों में 11.33 की घटिया औसत से कुल 34 रन बनाए। सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी को नीचा दिखाने में उनका बड़ा हाथ रहा।

bindujain 07-01-2013 06:30 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - वीरेंद्र सहवाग ZERO

http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai.../07/8641_8.jpg



पाकिस्तान के सामने वीरेंद्र सहवाग का विस्फोट फुस्स रहा। वे एक पारी में 31 रन से ज्यादा रन नहीं बना सके। दो मैचों में 17.50 की तुच्छ औसत के साथ 35 रन बना कर आखिरी मैच से अपना पत्ता खुद ही साफ करवा लिया।

ओपनर्स के फ्लॉप होने के बाद मध्यक्रम पर ज्यादा प्रेशर पड़ा, जिस कारण पाकिस्तान के सामने टीम की अच्छी-खासी फजीहत हुई।

bindujain 07-01-2013 06:33 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - युवराज सिंह ZERO

http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../07/8648_9.jpg

टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज पाकिस्तान के खिलाफ हीरो से जीरो बन गए। उन्होंने तीन मैचों में 11.33 की औसत से कुल 34 रन बनाए। बल्लेबाजी तो फ्लॉप हुई ही, साथ ही युवी विकेट निकालने में भी नाकाम रहे।

युवराज ने कोलकाता में नासिर जमशेद का कैच टपका कर खुद को सीरीज का बड़ा विलेन साबित कर दिया।

bindujain 07-01-2013 06:35 PM

Re: खेल और खिलाडी
 
ODI का रिपोर्ट कार्ड - आर अश्विन बने ZERO

http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai...07/0108_11.jpg

स्टार स्पिनर आर अश्विन पाकिस्तानी बल्लेबाजी के आगे बेअसर रहे। अपने होम ग्राउंड चेन्नई तक में वे विकेट नहीं निकाल पाए। अश्विन ने तीन मैचों में 43.33 की औसत से कुल 3 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 47 रन देकर 2 विकेट लेने का रहा।

अश्विन से कप्तान धोनी को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वे रन रोकने में भी नाकाम रहे। हर विकेट को चटकाने में उन्होंने 60 गेंदों का इंतजार किया।


All times are GMT +5. The time now is 09:44 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.