My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   आज का इतिहास (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=4171)

Dark Saint Alaick 01-03-2012 02:15 PM

आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
दोस्तो ! मेरा यह नया सूत्र आपको प्रतिदिन 'आज का इतिहास' बताएगा अर्थात यह जानकारी देगा कि उस दिन अतीत में संसार भर में क्या कुछ ऐसा घटित हुआ, जो आपको जानना चाहिए ! मुझे उम्मीद है कि मेरा यह सूत्र इतिहास के विद्यार्थियों के अलावा उन लोगों के लिए भी रुचिकर रहेगा, जो किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अपना ज्ञान-कोष बढ़ाना चाहते हैं ! आइए, शुरू करते हैं यह इतिहास-यात्रा !

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330596905

Dark Saint Alaick 01-03-2012 02:17 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
1 मार्च

1640 - अंग्रेजों को मद्रास में व्यापारिक केन्द्र खोलने की अनुमति मिली।
1775 - मराठा नेता नाना फड्नवीस और अंग्रेजों के बीच पुरंधर की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1908 - टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी की स्थापना।
1919 - महात्मा गांधी ने रौलेट कानून के खिलाफ सत्याग्रह शुरू करने की इच्छा जाहिर की।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330597012

1941 - जर्मन सैनिको ने बुल्गारिया पर हमला किया।
1955 - इजरायल ने गाजा पर हमला किया 48 की मौत।
1963 - फ्रांस में दो लाख खननकर्मी हडताल पर गये।
1969 - पहली सुपरफास्ट ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नयी दिल्ली और कलकत्ता के बीच संचालित।
1985 - एस्टेट डयूटी को वापस लिया गया।
1998 - नौंवी पंचवर्षीय योजना का प्रारूप जारी।

Sikandar_Khan 01-03-2012 08:41 PM

Re: आज का इतिहास
 
बहुत ही रोचक ,ज्ञानवर्धक सूत्र के लिए आलैक जी को बधाईयाँ |

abhisays 02-03-2012 06:57 AM

Re: आज का इतिहास
 
इस सूत्र से काफी नयी नयी जानकारियाँ मिलेगी. :fantastic:

Dark Saint Alaick 02-03-2012 06:57 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
2 मार्च

1498 - वास्को डि गामा का जहाजी बेड़ा मोजाम्बिक पहुंचा।
1855 - अलेक्सांद्र रोमानोव रूस के जार बने।
1700 - मराठा शासक राजा राम का सिंघगढ में निधन।
1923 - लोकप्रिय पत्रिका 'टाइम' का प्रकाशन शुरू।
1937 - मेक्सिको में तेल का राष्ट्रीयकरण।
1940 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सोवियत सेनाओं ने फिनलैंड के तुपुरा द्वीप पर कब्जा किया।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330700238

1946 - हो चि मिन्ह उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1949 - भारत-कोकिला सरोजनी नायडू का निधन।
1952 - सिंदरी में खाद कारखाने की शुरूआत।
1956 - मोरक्को ने फ्रांस की दासता से मुक्ति की घोषणा की।
1958 - यमन की संयुक्त अरब अमीरात में शामिल होने की घोषणा।
1977 - लीबिया में संविधान में संशोधन।
1982 - पटना में गंगा नदी पर बने दुनिया के सबसे लंबे पुलों में से एक 'महात्मा गांधी सेतु' का उद्घाटन।
1992 - पूर्व सोवियत गणराज्य मोल्दोवा ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
2002 - अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना का 'आपरेशन अनाकोंडा' शुरू।
2004 - इराक में आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की।

Dark Saint Alaick 03-03-2012 11:17 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
3 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330759049

1839 - टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन. टाटा का जन्म।
1900 - अमेरिकी इस्पात निगम का गठन।
1919 - जाने माने मराठी लेखक हरिनारायण आप्टे का निधन।
1919 - जर्मनी में कम्युनिस्ट पार्टी ने आम हड़ताल की घोषणा की।
1924 - जर्मनी और तुर्की ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1956 - मोरक्को को फ्रांस से आजादी मिली।
1963 - सेनेगल ने संविधान अपनाया।
1965 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1974 - तुर्की विमान डीसी-10 के फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुर्घटनाग्रस्त होने से 346 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick 03-03-2012 11:04 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
4 मार्च

1665 - इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय की हालैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1699 - जर्मनी के लुबेक से यहूदियों को निकाला गया।
1788 - कलकत्ता गजट का पहली बार प्रकाशन।
1858 - प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के 200 बागियों को अंडमान भेजा गया।
1879 - देश के पहले महिला कालेज की स्थापना।
1945 - फिनलैंड ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330801441

1951 - पहले एशियाई खेल नई दिल्ली में शुरू।
1961 - देश के पहले विमानवाही पोत आईएनएस विक्रांत का जलावतरण।
1972 - लीबिया और सोवियत संघ के बीच सहयोग संधि।
1977 - रोमानिया में भूकंप में 1541 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick 06-03-2012 01:32 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
5 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330983137

1699 - महाराजा जय सिंह द्वितीय आमेर (जयपुर रियासत का पुराना नाम) की राजगद्दी पर बैठे।
1795 - बेसल की संधि से प्रशिया और फ्रांस के साथ युद्ध समाप्त।
1851 - भारतीय भू सर्वेक्षण विभाग की स्थापना।
1927 - अमेरिकी संपत्ति को बचाने के लिए 1000 अमेरिकी सैनिक चीन पहुंचे।
1931 - गांधी और इरविन के बीच समझौता।
1943 - ब्रिटेन की शाही वायुसेना ने जर्मनी के एसन पर बमबारी की।
1959 - ईरान और अमेरिका के बीच आर्थिक और सैन्य समझौता।

Dark Saint Alaick 06-03-2012 01:40 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
6 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1330983625

1508 - मुगल शासक हुमायूं का काबुल में जन्म।
1775 - रघुनाथ राव और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
1915 - महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर की शांतिनिकेतन में पहली बार मुलाकात हुई।
1961 - 'द टाइम्स आफ इंडिया' समूह ने पहले आर्थिक दैनिक समाचार पत्र 'द इकोनामिक टाइम्स' का मुंबई से प्रकाशन शुरू किया।
1991 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह ने इस्तीफा दिया।

Dark Saint Alaick 07-03-2012 01:19 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
7 मार्च

1835 - अंग्रेज़ी साहित्य और विज्ञान का भारत में प्रसार का निर्णय।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1331111951

1876 - अलेक्जेंडर ग्राहम बैल ने टेलीफोन का पेटेंट कराया।
1911 - हिन्दी साहित्य की बहुआयामी प्रतिभा सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म।
1941 - ब्रिटिश सेनाएं यूनान पहुंची।
1941 - ब्रिटिश सेनाओं ने इथियोपिया पर हमला किया।
1961 - प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के पहले गृहमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का निधन।
1971 - मिस्र ने स्वेज नहर के संघर्षविराम का नवीनीकरण करने से इंकार किया।
1973 - बांग्लादेश में शेख मुजीब उर रहमान की पार्टी अवामी लीग ने चुनावों में जीत हासिल की।
1987 - महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर में टेस्ट मैचों में सर्वप्रथम दस हजार रन बनाने का दुर्लभ सम्मान हासिल किया।
1994 - लाइबेरिया के राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर का इस्तीफा।

Dark Saint Alaick 12-03-2012 09:35 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
8 मार्च

1534 - गुजरात के शासक बहादुर शाह ने चित्तौडगढ़ पर हमला किया।
1722 - अफगान शासक मीर मुहम्मद ने ईरान पर कब्जा किया।
1864 - मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म।
1911 - पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1331526924

1917 - रूसी क्रान्ति की शुरूआत।
1930 - सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरूआत।
1942 - रंगून (अब यांगून-मयांमा) पर जापान का कब्जा।
1948 - एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना।

rajnish manga 12-03-2013 01:48 PM

Re: आज का इतिहास
 
मित्रो, यह खोया हुआ सूत्र मेरे हाथ में अकस्मात् आ गया. फोरम के नए सदस्य गायत्री जी का प्रोफाइल देख रहा था कि छपा संकेत मिला कि वो उस समय यही सूत्र यानि 'आज का इतिहास' देख रहे थे. सो आज ही इस सूत्र का मुझे ज्ञान हुआ और विज़िट कर पाया हूँ. अलैक जी की खोजी दृष्टि ऐसे ही नायाब और सार्वकालिक विषयों पर पहुँचती है जिसके लिए मुझ जैसे सदस्य उनके कृतज्ञ रहेंगे. आश्चर्य इस बात का है कि इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सूत्र में आठ दिनों का विवरण आ पाया है. मेरा अलैक जी से अनुरोध है कि इस सूत्र का उद्धार करें और साल के सभी दिनों की ज्ञानवर्धक जानकारी प्रस्तुत करें. धन्यवाद

aspundir 12-03-2013 10:55 PM

Re: आज का इतिहास
 
9 मार्च वर्ष 1564 को इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंग्लो का 89 वर्ष की आयु में निधन हुआ। यह प्रसिद्ध इतालवी शायर वर्ष 1475 में जन्मे थे। माइकल एंग्लो ने अपने पिता के विरोध के बावजूद चित्रकारी, मूर्तिकारी में रूचि लेना आरंभ कर दिया और इन दोनों कलाओं में बहुत जल्दी ही ख्याति प्राप्त कर ली। यह इतालवी कलाकार वास्तुकला में भी निपुण हो गया। हज़रत मूसा और हज़रत ईसा अलैहमस्सलाम की मूर्ति, सेंट पीटर के चर्च के शिलालेख और प्रलय के दिन नामक पेंटिंग माइकल एंग्लो के प्रसिद्ध कलाओं के भाग हैं।
***
9 मार्च वर्ष 1915 को जीव विज्ञान के विशेषज्ञ जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करके शोध आरंभ किया। जान फ़ेबर ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
***
9 मार्च सन १४५४ ईसवी को इतालवी नाविक और खोजकर्ता अमेरिगो वेसपसी का जन्म हुआ। युवाकाल से समुद्री यात्राओं में गहरी रूचि के कारण उन्होंने समुद्री जहाज़ पर काम करना आरंभ कर दिया और उन्नति करते करते वे कप्तान बन गए। वेसपसी ने चार बार एक अज्ञात धरती की यात्रा की जिसका उस समय तक कोई नाम नहीं था और बाद में उन्हीं के नाम पर इस धरती का नाम अमेरिका रखा गया। यही कारण है कि कुछ विशेषज्ञ अमेरिको वेसपसी को अमरीका का खोजकर्ता मानते हैं। वर्ष १५१२ में उनका निधन हो गया। वर्ष १५०७ ईसवी में जर्मन भूशास्त्री मूलर ने अमेरिगो वेसपस के यात्रा वृतांत प्रकाशित किए। उन्होंने अपनी पुस्तक में यह प्रस्ताव रखा कि नए खोजे गए क्षेत्र का नाम अमेरिको वेसपसी के नाम पर अमेरिका रखा जाए।
***
9 मार्च सन १९९२ ईसवी को इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगीन की मृत्यु हुई। बेगीन का जन्म वर्ष १९१३ में बेलारूस में हुआ। उसका पिता एक चरमपंथी ज़ायोनी था जिसका बेगीन के व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। बेगीन ने १२ वर्ष की आयु में ज़ायोनी युवा गारद का गठन किया और फ़िलिस्तीन पलायन करने के दो वर्ष बाद वर्ष १९४२ में चरमपंथी आतंकवादी संगठन एयरगन का मुखिया बन गया। यह भयानक कट्टरपंथी ज़ायोनी संगठन था जिसने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार और बलपूर्वक निर्वासन में क्रूर भूमिका निभाई। आतंकवादी कार्यवाहियों का संचालना बेगीन इतनी क्रूरता से करता था कि ज़ायोनी शासन के संस्थापकों में गिने जाने वाले डेविड बिन गोरियन ने बेगीन को हिटलर की उपाधि दी। इस्राईली मंत्रीमंडल में उसे बारी बारी कई पद मिले और वर्ष १९७७ में उसे लिकूड पार्टी का पहला ज़ायोनी प्रधानमंत्री चुना गया। वर्ष १९८२ में बेगीन के आदेश पर लेबनान स्थित शबरा व शतीला शरणार्थी शिविरों में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों का बड़ी निर्दयता से जनसंहार किया गया जिसके बाद बेगीन को विवश होकर प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद बेगीन की मेलिकोलिया रोग से ग्रस्त होकर १९९२ में मौत हो गई।

aspundir 12-03-2013 10:57 PM

Re: आज का इतिहास
 
१०मार्च सन १८७६ ईसवी को अमरीकी अविष्कारक एलेग्ज़न्डर ग्राहम बेल ने टेलीफ़ोन का अविष्कार किया और आज ही के दिन ग्राहम बिल और उनके सहयोगी वाटसन के बीच पहली सफल टेलीफ़ोन वार्ता हुई। इस प्रकार संपर्क साधन के क्षेत्र में एक महान उप्लब्धि सामने आयी। बिल ने टेलीफ़ोनी बनाने में अपने से पहले के समस्त वैज्ञानिकों के शोधकार्यों और अध्ययन से लाभ उठाया था।उनके द्वारा बनाया गया टेलीफ़ोन इस समय के टेलीफ़ोन के रुप का नहीं था टेलीफ़ोन का वर्तमान रुप बाद के वैज्ञानिकों के परिश्रम का प्रतिफल है।
***

१० मार्च सन १८६१ ईसवी को कैनेडा की महिला कवि श्रीमती पोलिन जॉन्सन का जन्म हुआ। वे रेंड इंडियन जाति के उस गुट में जन्मी जिसे विवशत: अमरीका से कैनेडा पलायन करना पड़ा। सन १९३१ में पोलिन जॉलिन जॉनसन का निधन हुआ।***
१० मार्च सन १८९६ ईसवी को इटली के श्याम वर्ण के लोग जिन्होंने इथोपिया पर अधिकार ज़माने के लिए आक्रमण किया था आडवा नामक स्थान पर पराजित हुए। इटली चाह रहा था कि इथोपिया पर अधिकार करके वो पूर्वोत्तरी अफ़्रीक़ा के अपने दो उपनिवेशों एरिट्रिया और सोमालिया के बीच संपर्क स्थापित करे। इटली की सेना के आधुनिक अस्त्रों से लैस होने के बावजूद इथोपिया की सेना ने उसे हार का सामना कराया । और इटली की सेना भारी आर्थिक और जानी क्षति उठाने के बाद पीछे हटने पर विवश हो गयी।
***
१०मार्च सन १९४५ ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी युद्धक विमानों ने जापान की राजधानी टोकिया पर भीषण बम्बारी की। इस आक्रमण में अमरीकी युद्धक विमानों ने कई बार में टोकिया पर सैकड़ों बम गिराए। जिसके कारण टोकिया के लगभग १ लाख आम नागरिक मारे गये। जापान को हथियार डालने पर विवश करने के लिए अमरीका इस देश के आवासीय क्षेत्रों पर बम्बारी कर रहा था और टोकियो पर आक्रमण भी इसी क्रम में शामिल था। इसके बावजूद जापान अगस्त सन १९४५ में हीरोशीमा और नागासाकी नगरों पर अमरीका के परमाणु आक्रमण तक हथियार डालने पर तैयार नहीं हुआ।
***

aspundir 12-03-2013 10:58 PM

Re: आज का इतिहास
 
११ मार्च सन ९०४ ईसवी को माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया। सन १०९१ ईसवी तक इस द्वीप पर मुसलमानों का राज रहा माल्टा क्षेत्र कई छोटे द्वीपों पर आधारित है। इसका क्षेत्रफल ३१६ वर्ग किलोमीटर है। माल्टा द्वीप योरोपीय महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है यह ट्यूनीशिया और इटली के निकट है।११ मार्च सन १५४४ ईसवी को इटली के विख्यात शायर टोरेकवाटो टेसो का जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही शायरी से लगाव था और बाल्यकाल से ही उन्होंने कविता लिखनी आरंभ कर दी थी। टैसो का पहला पद्य संकलन जब प्रकाशित हुआ तो उस समय उनकी आयु २२ वर्ष की थी। देहात की लड़कियां आदि उनकी विख्यात रचनाए हैं १५९४ ईसवी में टैसो का निधन हुआ।
*****११ मार्च सन १९८५ ईसवी को पूर्व सोवियत संघ में चेरनेन्कोव के निधन की घोषणा के बाद नेतृत्त संकट समाप्त हुआ और कम्यूनिस्ट पार्टी के राजनैतिक कार्यालय के सबसे कम आयु वाले गोरबाचोफ़ को चेरनेन्कोव का उत्तराधिकारी बनाया गया। मिख़ाइल गोरबाचोफ़ के कम्यूनिस्ट पार्टी का नेता चुने जाने के बाद बड़े व्यापक परिवर्तन हुए और छ: वर्ष के बाद सोवियत संघ विघटित हो गया।शक्ति मिल जाने के बाद गोरबाचोफ़ ने पुनर्निर्माण के सिद्धांन्त के अंतर्गत आर्थिक परिवर्तन किया और खुला राजनैतिक वातावरण के नाम पर अपने दृष्टिगत आंतरिक नीतियां पेश कीं। इन नीतियों को लागू करने में बहुत सी रुकावटों का सामना हुआ। वे न केवल यह कि पतन की ओर बढ़े तथा सोवियत संघ के भीतरी मतभेदों और टकराव को समाप्त करने में सफल नहीं हुए बल्कि इससे अमरीका के हस्तक्षेप की भूमि और भी प्रशस्त हो गई इस प्रकार से कि सन १९९१ में होने वाले विद्रोह को कुचलने में सफल हो जाने के बावजूद गोरबाचोफ़ इसी वर्ष के दिसम्बर महीने में सत्ता से हटने पर विवश हुए।
*****

aspundir 12-03-2013 10:58 PM

Re: आज का इतिहास
 
12 मार्च वर्ष 1949 ईसवी को पाकिस्तान की संसद ने देश की व्यवस्था के संचालन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया जिसे लक्ष्य प्रस्ताव का नाम दिया गया। इस प्रस्ताव का मसौदा अल्लामा शब्बीर अहमद उस्मानी ने तैयार किया था जिसमें पाकिस्तान के संविधान का आधार और पाकिस्तान सरकार के उद्देश्य बयान किए गए थे। इस प्रस्ताव को संसद ने कुछ बदलाव के बाद पारित कर दिया और वर्ष 1985 में इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के संविधान का भाग बना दिया गया।
*****12 मार्च वर्ष 1635 ईसवी को मुग़ल बादशाह शाहजहां पहली बार तख़्ते ताऊस पर बैठा। तख़्ते ताऊस वह प्रसिद्ध शाही सिंहासन था जिसे शाहजहां ने विशेष रूप से अपने लिये बनवाया था। यह सिंहासन 3 ग़ज लंबा, ढाई गज़ चौड़ा और पांच गज़ ऊंचा था। इस के छह पाये थे जो शुद्ध सोने के थे। सिंहासन की छत को ज़मुर्रद के बारह स्तंभ थामे हुए थे। छत के ऊपर दो मोर आमने सामने खड़े थे। इन मोरों की गर्दनों में संसार के दुर्लभ और बेहतरीन मोतियों की मालाएं लटकी हुई थीं। इन्हीं मोरों के कारण इसको तख़्ते ताऊस कहा जाता है क्योंकि फ़ारसी भाषा में मोर को ताऊस कहा जाता है।
*****12 मार्च वर्ष 1854 ईसवी को फ़्रांस, ब्रिटेन और उसमानी शासन के मध्य एतिहासिक क़ुस्तुनतुनिया समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर तीनों उक्त देशों को ज़ार रूस के मुक़ाबले में बहुत सी सफलताएं मिलीं। इन देशों को करीमा युद्ध में मिलने वाली सफलता भी इसी समझौते के बाद मिली।12 मार्च वर्ष 1930 ईसवी को भारत में महात्मा गांधी के आदेश पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन आरंभ हुआ। इस आंदोलन में भारत के समस्त देश प्रेमियों और स्वतंत्रता प्रेमियों ने भाग लिया। अंग्रेज़ों की साम्राजी सरकार की ओर से नमक पर कर में वृद्धि के निर्णय के बाद यह आंदोलन आरंभ हुआ था। स्वतंत्रता आंदोलन के नेता महात्मा गांधी ने 78 हज़ार लोगों के साथ इस आंदोलन में भाग लेकर नमक एकत्रित करना आरंभ किया। अंग्रेज़ों ने हज़ारों लोगों को गिरफ़्तार करके जेल में डाल दिया और इसी कारण सरकारी कार्यालयों में बहुत काम प्रभावित हुआ।

Dark Saint Alaick 12-03-2013 11:39 PM

Re: आज का इतिहास
 
धन्यवाद, रजनीशजी। मैंने जब यह सूत्र स्थापित किया, तब कुछ दिन बाद मुझे लगा था कि मैं व्यर्थ मेहनत कर रहा हूं, इसे कोई नहीं देख रहा, इसलिए यह समय के गर्त में चला गया। अब मैं इसे नियमित करने का वादा करता हूं। योगदान के लिए आपका भी धन्यवाद मित्र पुंढीरजी।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 01:39 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
13 मार्च

1884-अमेरिका ने स्टैन्डर्ड टाइम (मानक समय) अपनाया।
1921-मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1940-फिनलैड और रूस के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1961-तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर) में भूस्खलन से 145 लोगों की मौत।
1963-इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363552759

1963-विभिन्न खेलों से जुड़ी हस्तियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने अर्जुन पुरस्कारों की घोषणा की।
1969-अंतरिक्षयान 'अपोलो 9' धरती पर वापस लौटा।
1971-देश मे पांचवे आम चुनाव संपन्न हुए।
1973-सीरिया ने संविधान अपनाया।
1992-तुर्की में विनाशकारी भूकंप से 570 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 01:47 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
14 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363553215

1883-जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री, लेखक और वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स का लंदन में निधन हुआ।
1914-सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1931-भारत की पहली सवाक् फिल्म 'आलम आरा' बम्बई (अब मुम्बई) में रिलीज हुई।
1958-अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965-इजरायली कैबिनेट ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंधों को मंजूरी दी।
1995-पहली बार अंतरिक्ष में एक साथ 13 लोग पहुंचे।
1997-कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र पाटिल का निधन।
1997-ईरानी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 80 लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 01:54 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
15 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363553676

1564-अकबर ने हिन्दुओं पर लगा जजिया कर हटाया।
1919-हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
1934-अमेरिकी सूचना सेवा की शुरूआत।
1961-दक्षिण अफ्रीका ब्रिटिश कामनवेल्थ से हटा।
1964-तत्कालीन सोवियत संघ (यूएसएसआर-अब रूस) ने परमाणु परीक्षण किया।
1968-ब्रिटिश विदेश मंत्री जार्ज ब्राउन ने इस्तीफा दिया।
1968-दक्षिण यमन में विद्रोह।
1969-चीनी-रूसी सीमा विवाद हिंसक होने से सैकडों लोगों की मौत।
1984-तंजानिया ने संविधान अपनाया।
1988-आठ राजनीतिक दलों ने आजादी के बाद पहले 'भारत बंद' का आह्वान किया।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 02:02 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
16 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363554115

1827-अश्वेत अमेरिकन्स के पहले अखबार फ्रीडम जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1830-लंदन पुलिस 'स्काटलैड यार्ड' का गठन हुआ।
1846-अमृतसर समझौते के मुताबिक जम्मू के हिन्दू शासक राजा गुलाब सिंह को कश्मीर का अधिपत्य सौपा गया गया।
1860-प्लेग वैक्सीन की खोज करने वाले डॉक्टर डब्ल्यू एम हाफकिन का जन्म।
1939-जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और इराक ने आर्थिक और तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1968-वियतनाम युद्ध के दौरान माई लेई नरसंहार में करीब 450 लोग मारे गए ।
1970-नई अंग्रेजी बाइबिल का प्रकाशन हुआ।
1978-अंतरिक्ष यान सोयूज-26 पृथ्वी पर लौटा।
1978-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
2012-अफगानिस्तान के काबुल में एक मकान पर नाटो हेलिकाप्टर ध्वस्त, 10 मरे।
2012-मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 02:11 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
17 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363554645

1527-आगरा के समीप खानवा में मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह और बाबर के बीच युद्ध हुआ, जिसमें राणा की हार हुई। राणा ने जीत हासिल किए बिना चित्तौड़गढ़ नहीं लौटने का प्रण किया।
1672-इंग्लैड ने नीदरलैंड पर हमले की घोषणा की।
1782-मराठा प्रमुखों की ओर से सिंधिया और ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से एंडरसन ने साल्बी समझौते पर हस्ताक्षर किए ।
1800-इंग्लैड के क्वीन शेरलोट जहाज में आग लगने से करीब 700 लोगों की मौत हुई।
1932-जर्मनी में पुलिस ने हिटलर के मुख्यालय पर छापा मारा।
1955-भारतीय मानक अधिनियम अस्तित्व में आया।
1955-गुजरात में वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम बंद हुआ।
1959-दलाई लामा तिब्बत छोड़ने के बाद भारत पहुंचे।
1959-तत्कालीन सोवियत संघ (अब रूस) और आस्ट्रेलिया के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1976-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1987-भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैरियर से संन्यास लिया।
1993-कलकत्ता (अब कोलकाता) में बम विस्फोट में 86 लोगों की मौत हुई।
1996-श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर किक्रेट विश्वकप जीता।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 02:21 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
18 मार्च

1801-भारत में पहला आयुध कारखाना स्थापित हुआ।
1915-फ्रांस के युद्धपोत 'बुवे' में विस्फोट से 640 लोगों की मौत हुई।
1919-भारतीय रक्षा अधिनियम 1915 के स्थान पर नया रॉलेट अधिनियम पारित हुआ तथा भारत के नागरिक और राजनीतिक स्वतंत्रता आन्दोलन के दमन की शुरूआत हुई।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363555256

1922-अंग्रेज मजिस्ट्रेट ने महात्मा गांधी को अवज्ञा के लिए छह वर्ष की सजा सुनाई।
1937-न्यू लंदन के टैक्सास स्थित एक स्कूल में गैस विस्फोट से 294 लोग मरे।
1944-नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
1945-अमेरिकी बमवर्षक विमानों ने बर्लिन पर हमला किया।
1949-उत्तर अटलांटिक संधि संगठन को मंजूरी मिली।
1953-पश्चिमी तुर्की में भूकंप से 250 लोग मरे।
1972-नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का उदघाटन हुआ।
1978-पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा सुनाई गई।
1994-अंतरिक्ष यान एसटीएस-62 कोलंबिया पृथ्वी पर लौटा।
1996-फिलिपींस के क्यूजोन शहर स्थित एक नाइट क्लब में आग से जलकर 162 लोगों की मौत हुई।
1997-रूस का एएन-24 विमान तुर्की में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से करीब 50 लोग मरे।

Dark Saint Alaick 18-03-2013 11:30 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
19 मार्च


1571-स्पेन के सैनिकों ने मनीला पर कब्जा किया।
1775-इटली में हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दबे चार लोगों को 37 दिन बाद बाहर निकाला गया, जिनमें से तीन जिंदा बचे।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363631405

1944-आजाद हिन्द फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1965-इंडोनेशिया ने तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1972-भारत और बंगलादेश ने 25 साल के लिए शांति एवं मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1977-फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
1990-कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हाकी प्रतियोगिता आायोजित हुई।
1994-जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
1996-अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला और उनकी पत्नी विनी मंडेला मे विवाह के 38 वर्ष के बाद तलाक हुआ।
1998-अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1998-भारत के पहले कम्युनिस्ट मुख्यमंत्री एवं माकपा नेता एम. एस. नम्बूदरीपाद का निधन।

rajnish manga 19-03-2013 12:00 AM

Re: आज का इतिहास
 
अलैक जी, मैं तहे दिल से आपका आभार प्रकट करता हूँ कि आपने इस नाचीज़ की गुज़ारिश पर गौर किया और इस बेमिसाल सूत्र को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. इस सूत्र का कोई सानी नहीं हो सकता. पुनः धन्यवाद.

Dark Saint Alaick 20-03-2013 08:28 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
20 मार्च

1351-मोहम्मद तुगलक शाह द्वितीय का सिंध में निधन।
1602-हॉलैंड की यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1886-अमेरिका में पहले वातानूकुलित पावर प्लांट का संचालन शुरू।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363793259

1904-भारत की आजादी की लड़ाई में भाग लेने वाले तथा महात्मा गांधी के मित्र ब्रिटिश पादरी सी एफ. एंड्रयूज का भारत आगमन।
1920-लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली हवाई उड़ान।
1954-अमेरिका के कोलंबिया में पहली बार अखबार की बिक्री के लिए मशीन का इस्तेमाल हुआ।
1956-सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1963-पहली पॉप कला प्रदर्शनी का आयोजन।
1982-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

abhisays 20-03-2013 10:40 PM

Re: आज का इतिहास
 
जानकारियों का पूरा खजाना भरा है इस सूत्र में, अलैक जी, इस शानदार सूत्र के लिए बधाई स्वीकार करे :bravo::bravo::bravo:

Dark Saint Alaick 21-03-2013 02:08 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
21 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363813717

1413-हेनरी पंचम इंग्लैड के किंग बने ।
1791-ब्रिटिश सेना ने टीपू सुल्तान से छीनकर बेंगलूर पर कब्जा किया।
1836-जे. एच. स्टोक्यूलर ने कलकत्ता में देश की पहली पब्लिक लाइब्रेरी खोली।
1858-प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बागी सिपाहियों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
1887-बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।
1919-बेला कुन द्वारा हंगेरियन सोवियत रिपब्लिक की स्थापना।
1916-शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।
1977-देश में 25 जून 1975 से लागू आपातकाल को वापस लिया गया।
1978-वालीबुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म।

Dark Saint Alaick 22-03-2013 01:27 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
22 मार्च


1739-आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
1890-रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893-चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1923-पहली बार आइस हाकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
1947-आखिरी वायसराय लार्ड माउंटबेटन भारत पहुंचे।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1363897660

1957-शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
1964-पुरानी कारों की पहली रैली कोलकाता में आयोजित।
1969=इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1982-नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
2000-फ्रेंच गुआना के कोरु से इनसेट 3 बी का प्रक्षेपण।

Dark Saint Alaick 23-03-2013 12:21 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
23 मार्च


1351 - मोहम्मद तुगलक के निधन के बाद उसका भतीजा फिरोजशाह तुगलक तृतीय गद्दी पर बैठा।
1889 - मिर्जा गुलाम अहमद ने मुस्लिम समुदाय 'अहमदिया' की स्थापना की।
1910 - प्रख्यात चिंतक एवं नेता राममनोहर लोहिया का जन्म।
1919 - इटली के मिलान से मुसोलीनी ने फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364023266

1931 - स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई।
1940 - मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान के प्रस्ताव को अंगीकृत किया।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापनी फौज ने अंडमान द्वीप समूह पर कब्जा किया।
1956 - पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965 - नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यकितयों को अंतरिक्ष में भेजा।
1986 - केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

Dark Saint Alaick 24-03-2013 10:46 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
24 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364103938

1307 - अजेय माना जाने वाले दौलताबाद के किले पर पहली बार अलाउद्दीन खिलजी के शासन के दौरान मलिक कापूंर ने कब्जा किया।
1765 - ब्रिटेन ने क्वार्टर कानून लागू किया, जिसके तहत उसके उपनिवेश देशों को ब्रिटिश सैनिकों के लिए अस्थायी क्वार्टर देने की व्यवस्था की गई ।
1801 - अलेक्जांद्र पी रोमानोव रूस के सम्राट बने।
1855 - ब्रिटिश कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।
1878 - ब्रिटिश जहाज यूरीडाइस डूबा, 300 लोगों की मौत।
1855 - पहली बार लंबी दूरी का टेलीग्राफ संदेश कलकत्ता से आगरा भेजा गया।
1883 - न्यूयार्क और शिकागो के बीच पहली बार फोन से बातचीत हुई।
1923 - यूनान गणराज्य बना ।

Dark Saint Alaick 26-03-2013 10:18 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
25 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364275098

1668 - अमेरिका में पहली बार घुड़दौड का आयोजन।
1669 - सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की जान गई ।
1788 - समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित।
1807 - इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू।
1883 - विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण।
1896 - यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 - स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को दी ब्रह्मचर्य की दीक्षा।
1901 - अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 55 लोगों की मौत।
1988 - नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1995 - विख्यात मुक्केबाज माइक टाइसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
2001 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।

Dark Saint Alaick 26-03-2013 10:47 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
26 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364276834

1552 - गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1668 - इंग्लैंड ने बाम्बे इंडिया पर नियंत्रण किया।
1799 - नेपोलियन बोनापार्ट ने जापां फिलिस्तीन पर कब्जा किया।
1812 - वेनेजुएला के काराकास में भीषण भूकंप, 20 हजार की मौत।
1971 - बांग्लादेश आजाद हुआ।
1972 - भारत के राष्ट्रपति वी वी गिरि ने पहले अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।

Dark Saint Alaick 29-03-2013 11:47 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
27 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364582824

1552 - सिखों के गुरु अंगद देव का निधन।
1794 - अमेरिका मे स्थायी नौसेना का गठन।
1841 - अमेरिका में पहली बार भाप के इंजन का परीक्षण किया गया।
1884 - पहली बार बोस्टन सिटी से न्यूयार्क के बीच लम्बी दूरी तक टेलीफोन से बातचीत हुई।
1924 - सोवियत संघ ने कनाडा को मान्यता दी।
1930 - अमेरिका में पहली बार समुद्री जहाज से रेडियो का प्रसारण हुआ।
1956 - अमेरिका सरकार ने 'डेली वर्कर' अखबार को जब्त किया।
1964 - अमेरिका के अलास्का में 8.4 तीव्रता वाले भूंकप से 118 लोगों की मौत हुई।
1970 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1977- भारत में 3 दिसंबर 1971 से जारी आपातकाल हटाया गया।
1989 - दिल्ली की टीम ने पश्चिम बंगाल को एक पारी और 210 रन से हराकर रणजी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट जीता।

Dark Saint Alaick 29-03-2013 11:57 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
28 मार्च


1845 - मेक्सिको ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
1854 - क्रीमिया की लडाई के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364583432

1914 - एस एस कोमागाटा मारू ने 372 भारतीय युवाओं को लेकर हांगकांग से वेंकूवर की यात्रा शुरू की।
1939 - हॉलैंड के हंटर विमान ने अमेरिकी बमवर्षकों को मार गिराया।
1941 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से अंग्रेजों से छिपकर निकलने के बाद बर्लिन पहुंचे।
1994 - दक्षिण अफ्रीका के जोहान्नेसबर्ग में जुलु कबीले के सशस्त्र प्रदर्शन के दौरान 53 लोगों की मौत।
2006 - फ्रांस में प्रस्तावित रोजगार अनुबंध कानून के खिलाफ दस लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

Dark Saint Alaick 30-03-2013 12:05 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
29 मार्च

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364583915

1849 - महाराज रणजीत सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र महाराजा दलीप सिंह से सत्ता छीन कर ईस्ट इंडिया कंपनी ने पंजाब की गद्दी पर अधिकार कर लिया।
1857 - ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं रेजीमेट के मंगल पांडेय ने कलकत्ता के निकट ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया।
1859 - ब्रिटिश सरकार ने बहादुर शाह द्वितीय को देश में हुए विद्रोह का दोषी करार देते हुए देशनिकाला देकर रंगून भेजा।
1924 - फ़्रांस में रेमंड प्वाइनकोर के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया।
1947 - फ़्रांसीसी आधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ।
1929 - मशहूर अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म।
2004 - कार्यस्थलों पर ध्रूमपान निषेध करने वाला आयरलैड पहला देश बना।
2008 - पचपन देशों और 370 शहरों ने ऊर्जा बचत करने के लिए पहली बार अर्थ आवर की शुरुआत की।
2010 - अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 एग्रीमेंट में दिए गए परमाणु र्इंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।

Dark Saint Alaick 30-03-2013 12:32 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
30 मार्च


1432 - आटोमन साम्राज्य के सुल्तान मोहम्मद द्वितीय का जन्म।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364585554

1822 - फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
1842 - अमेरिका में पहली बार आपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया (ईथर) का इस्तेमाल किया।
1941 - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति वसीम सज्जाद का जन्म।
1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना हुई तथा जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
1982 - नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
1992 - सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2002 - प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
2005 - मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
2006 - ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।

Dark Saint Alaick 31-03-2013 01:49 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
31 मार्च

1774 - भारत में डाक सेवा का पहला कार्यालय खुला।
1504 - सिखों के दूसरे गुरु गुरु अंगद देव का जन्म।
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1889 - फ्रांस में एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने झंडे को अंगीकार किया।
1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली।

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364676569

1972 - भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन।
1980 - आखिरी आईसीएस अधिकारी निर्मल मुखर्जी सेवानिवृत हुए।
1983 - कोलंबियाई शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 500 लोगों की मौत हुई।
1986 - मेक्सिको विमान दुर्घटना में सवार सभी 167 यात्रियों की मौत।

Dark Saint Alaick 31-03-2013 11:12 PM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
एक अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364753539

1839 - कोलकाता मेडिकल कालेज अस्पताल की शुरुआत।
1869 - नए कानून के तहत जनता पर आयकर लागू हुआ।
1878 - वर्तमान भवन में कोलकाता संग्रहालय जनता के लिए खोला गया।
1882 - डाक बचत बैक व्यवस्था की शुरुआत।
1889 - मद्रास का साप्ताहिक अखबार हिन्दू दैनिक अखबार बना।
1912 - ब्रिटिश सरकार ने भारत की राजधानी कोलकाता से हटाकर दिल्ली की।
1930 - देश में कानूनन शादी के लिए लड़की की उम्र 14 वर्ष तथा लड़के की 18 वर्ष निर्धारित की गई।
1933 - भारतीय वायुसेना का गठन हुआ।
1935 - भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
1936 - बिहार से पृथक उड़ीसा को नए राज्य का दर्जा मिला।
1954 - सुब्रतो मुखर्जी वायुसेना के पहले भारतीय अध्यक्ष बने।
1956 - कंपनी कानून लागू हुआ।

Dark Saint Alaick 02-04-2013 02:28 AM

Re: आज का इतिहास
 
1 Attachment(s)
2 अप्रैल

http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1364851664

1679 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने हिंदुओं पर दोबारा जजिया कर लगाया। इससे पहले बादशाह अकबर ने इसे हटाया था।
1720 - पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन।
1870 - पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना।
1933 - क्रिकेट की दुनिया में नाम कमानेवाले प्रिंस रणजीत सिंह का निधन।
1889 - मद्रास का साप्ताहिक अखबार हिन्दू दैनिक अखबार बना।
1942 - कांग्रेस ने क्रिप्स प्रस्ताव का बहिष्कार किया।
1970 - असम से पृथक मेघालय राज्य की स्थापना।
1997 - सुमिता सिंहा ने अपने ऊपर से 3200 किलोग्राम वजन के ट्रक को गुजार कर रिकार्ड बनाया।
2011 - भारत ने श्रीलंका को हराकर क्रिकेट विश्वकप जीता।


All times are GMT +5. The time now is 02:03 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.