My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Travel & Tourism (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=31)
-   -   भारत में पर्यटन की स्थिति (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14295)

rajnish manga 09-12-2014 08:42 PM

भारत में पर्यटन की स्थिति
 
भारत में पर्यटन की स्थिति


हमारे देश में एक से बढ़ कर एक पर्यटक स्थल मौजूद हैं, जिनमें ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक, प्राकृतिक महत्त्व के स्थान भी शामिल हैं, लेकिन हमारा पर्यटन उद्योग उतना विकसित नहीं हो पाया जितना इसे होना चाहिए था.

आइये यह देखें कि विश्व में सबसे अधिक पर्यटक कहाँ जाते है! पर्यटन की दृष्टि से सात प्रमुख देशों की एक सूची नीचे दी जा रही है. इससे यह भली भांति ज्ञात हो जाएगा कि विश्व के कई छोटे देशों में हमसे कहीं अधिक पर्यटक हर साल पहुँचते है सात देशों की अनुमानित ताजा सूची देख कर हमें अपनी स्थिति का भलीभांति ज्ञान हो जाएगा.


  1. फ़्रांस – 8 करोड़ 30 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
  2. अमेरिका – 6 करोड़ 70 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
  3. चीन- 5 करोड़ 80 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
  4. स्पेन – 5 करोड़ 70 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
  5. इटली – 4 करोड़ 60 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
  6. तुर्की – 3 करोड़ 55 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
  7. ब्रिटेन – 2 करोड़ 90 लाख पर्यटक प्रति वर्ष
भारत में हर वर्ष लगभग 65 लाख पर्यटक प्रतिवर्ष आते है जो कि ऊपर दी गयी सूची के देशों के मुकाबले बहुत कम है.

DevRaj80 10-12-2014 04:15 PM

Re: भारत में पर्यटन की स्थिति
 
वैरी बढ़िया फ्रेंडो

desaikiran 08-02-2017 04:26 PM

Re: भारत में पर्यटन की स्थिति
 
Thanks for sharing this


All times are GMT +5. The time now is 12:00 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.