My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Young World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=28)
-   -   प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=8335)

rajnish manga 30-11-2013 09:23 AM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
विश्वविद्यालय महापुरुषों के निर्माण के कारख़ाने हैं और अध्यापक उन्हें बनाने वाले कारीगर हैं।
- - रवींद्रनाथ ठाकुर


हज़ार योद्धाओं पर विजय पाना आसान है, लेकिन जो अपने ऊपर विजय पाता है वही सच्चा विजयी है।
- गौतम बुद्ध


असत्य फूस के ढेर की तरह है। सत्य की एक चिनगारी भी उसे भस्म कर देती है।
-
हरिभाऊ उपाध्याय


दूसरों पर किए गए व्यंग्य पर हम हँसते हैं पर अपने ऊपर किए गए व्यंग्य पर रोना तक भूल जाते हैं।
- आचार्य रामचंद्र शुक्ल

rajnish manga 30-11-2013 11:23 AM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
इस बार कुछ अज्ञात चिंतकों के अनमोल विचार नीचे दिये जा रहे हैं:

1. सौभाग्य वीर से डरता है और कायर को डराता है।

2. एकता का किला सबसे सुदृढ़ होता है। उसके भीतर रह कर कोई भी प्राणी असुरक्षा अनुभव नहीं करता।

3. डूबते को तारना ही अच्छे इंसान का कर्तव्य होता है।

4. सबसे अधिक ज्ञानी वही है जो अपनी कमियों को समझकर उनका सुधार कर सकता हो।

5. अनुभव-प्राप्ति के लिए काफ़ी मूल्य चुकाना पड़ सकता है पर उससे जो शिक्षा मिलती है वह और कहीं नहीं मिलती।

6. जिसने अकेले रह कर अकेलेपन को जीता उसने सबकुछ जीता।


rajnish manga 04-12-2013 10:17 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
लोहा गरम भले ही हो जाए पर हथौड़ा तो ठंडा रह कर ही काम कर सकता है।
- सरदार पटेल

फूल चुन कर एकत्र करने के लिए मत ठहरो। आगे बढ़े चलो, तुम्हारे पथ में फूल निरंतर खिलते रहेंगे।
- रवींद्रनाथ ठाकुर

प्रकृति अपरिमित ज्ञान का भंडार है, पत्ते-पत्ते में शिक्षापूर्ण पाठ हैं, परंतु उससे लाभ उठाने के लिए अनुभव आवश्यक है।

-
हरिऔध

मुस्कान थके हुए के लिए विश्राम है, उदास के लिए दिन का प्रकाश है तथा कष्ट के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार है।

-
अज्ञात

rajnish manga 04-12-2013 10:22 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
वाणी चाँदी है, मौन सोना है, वाणी पार्थिव है पर मौन दिव्य।
- कहावत


जिस तरह घोंसला सोती हुई चिड़िया को आश्रय देता है उसी तरह मौन तुम्हारी वाणी को आश्रय देता है।
- रवींद्रनाथ ठाकुर


अकेलापन कई बार अपने आप से सार्थक बातें करता है। वैसी सार्थकता भीड़ में या भीड़ के चिंतन में नहीं मिलती।
- राजेंद्र अवस्थी


ज्ञानी जन विवेक से सीखते हैं, साधारण मनुष्य अनुभव से, अज्ञानी पुरुष आवश्यकता से और पशु स्वभाव से।
- कौटिल्य


rajnish manga 09-12-2013 10:05 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
पृथ्वी पर तीन रत्न हैं। जल, अन्न और सुभाषित लेकिन अज्ञानी पत्थर के टुकड़े को ही रत्न कहते हैं।
- कालिदास


कर्म, ज्ञान और भक्ति- ये तीनों जहाँ मिलते हैं वहीं सर्वश्रेष्ठ पुरुषार्थ जन्म लेता है।
-
अरविंद


ईश्वर बड़े-बड़े साम्राज्यों से ऊब उठता है लेकिन छोटे-छोटे पुष्पों से कभी खिन्न नहीं होता।
- रवींद्रनाथ ठाकुर


जीवन में दो ही व्यक्ति असफल होते हैं- एक वे जो सोचते हैं पर करते नहीं, दूसरे जो करते हैं पर सोचते नहीं।
-
आचार्य श्रीराम शर्मा

rajnish manga 09-12-2013 10:15 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
पुरुष है कुतूहल व प्रश्न और स्त्री है विश्लेषण, उत्तर और सब बातों का समाधान।
-
जयशंकर प्रसाद


नारी की करुणा अंतरजगत का उच्चतमविकास है, जिसके बल पर समस्त सदाचार ठहरे हुए हैं।
ā€”
जयशंकर प्रसाद


उदय होते समय सूर्य लाल होता है और अस्त होते समय भी। इसी प्रकार संपत्ति और विपत्ति के समय महान पुरुषों में एकरूपता होती है।
-
कालिदास


यशस्वियों का कर्तव्य है कि जो अपने से होड़ करे उससे अपने यश की रक्षा भी करें।
- कालिदास

rajnish manga 12-12-2013 08:30 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 


यदि कुछ ऐसा है जो आपको अच्छा नहीं लगता, तो उसे बदल दें. किन्तु यदि ऐसा करना संभव न हो तो अपने दृष्टिकोण में बदलाव लायें. शिकायत न करें.


माया एन्जेलू

rajnish manga 12-12-2013 08:37 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 
दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं. असंभव शब्द मूर्खों के शब्दकोष में पाया जाता है.

नेपोलियन बोनापार्ट

संसार में ऐसा कुछ भी नहीं जो असंभव हो. Impossible शब्द स्वयं कहता है ā€œIā€™m possible!ā€

ऑऊड्रि हेपबर्न

rajnish manga 12-12-2013 08:46 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 


मैं जब भी निराश होने लगता हूँ, मैं याद करता हूँ कि इतिहास में विजय सदा सच्चाई और प्रेम की ही हुई है. हम ऐसे-ऐसे आतताइयों और खूनी दरिंदों के बारे में जानते हैं जो शुरू में अजेय लगते थे, किन्तु अंत में वे धराशायी हुये. यही विचार मुझे प्रेरित करते रहते हैं.


महात्मा गांधी

rajnish manga 12-12-2013 08:49 PM

Re: प्रसिद्ध व्यक्तियों के सुभाषित बोल
 


हमारे पीछे क्या छूट गया और भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है, यह सब तो मामूली बातें हैं यदि हम इनकी तुलना इससे करें कि हमारे अन्दर क्या छुपा हुआ है.



राल्फ़ डब्ल्यू. इमर्सन


All times are GMT +5. The time now is 01:17 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.