My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   सच्ची तपस्या (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16317)

rajnish manga 28-10-2015 08:08 PM

सच्ची तपस्या
 
सच्ची तपस्या
साभार: राहुल देव

क्या आप जानते हैं दोस्तों सच्ची तपस्या या तप किसे कहते हैं।

सर्दियों में सुबह चार बजे ठंडे पानी से नहाना तप नहीं है। घर - परिवार छोड़ कर जंगलों में जाना तप नहीं है। दिनों दिन भूखे-प्यासे रहना कोई तप नही हैं।

सच्चा तप तो मेहनत की कमाई हैं। जिसमे उस रब की मेहर और बक्शीश हो।

एक माँ-बाप अपने बच्चो को प्यार करते हैं वो तप हैं। अपने बच्चो के लिए रातो को जागना तप हैं।


एक बहिन जो भाई के प्यार में तपती हैं, वो तप हैं।


एक प्रेमिका अपने प्रेमी के विरह में जो तड़पती हैं, वो तप हैं।


एक शिष्य अपने गुरु के प्यार में सब कुछ भूल जाना, वो तप हैं।


यह सच्चा तप हैं ये सच्ची दिल से की जाने वाली तपस्या हैं।

किसी से दिल लगाकर तो देखो जिंदगी बदल जाएगी किसी को अपना बनाकर तो देखो आपकी दुनिया न बदल जाये तो कहना। लेकिन आपके प्यार में वो शिद्दत होनी चाहिए की रब आपके बिना न रह सके फिर देखना आपका प्यार आपके साथ होगा क्योंकि परमात्मा या रब का दूसरा नाम ही प्यार हैं। और प्यार ही सच्चा रब हैं।

इस दुनिया को उस परमात्मा की सबसे बड़ी दी हुई दौलत ये प्यार की बक्शीश ही तो हैं। जिसके सहारे दुनिया टिकी हैं। वरना तो ना जाने कब की दुनिया खत्म हो जाती।

तो इस प्यार से बड़ा कौन सा तप हो सकता हैं। यही सच्चा तप हैं। दोस्तों.




All times are GMT +5. The time now is 11:48 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.