शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
जैसलमेर जिले की पोखरण तहसील के सांकड़ा गांव ने जाति और परिवारिक राजनीति से ऊपर उठते हुए पंचायत को ऐसा प्रधान दिया है, जो सैकड़ों मील दूर बैठा था। अमातुल्ला यानी खुदा की बंदी, फौजी पिता के साथ रहकर अहमदाबाद में एमए इंग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई कर रही थीं। राजस्थान में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए 20 दिसबंर 2014 को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। चुनाव आए तो चाचा के गांव में कोई 10वीं पास महिला नहीं मिली। किसी को अमातुल्ला याद आई और उसके पिता को फोन किया। टेबल-टेनिस खेलते वक्त अमातुल्ला को पता चला कि उसे चुनाव लड़ना है। मतदान से चार दिन पहले वह सांकड़ा आई। सदस्य पद के लिए नामांकन भरा और जीत गई।
पढ़ाई के बूते वह सदस्य तो बन गई, लेकिन प्रधान बनना सपने से कम नहीं था। कुल 18 सदस्यों में से 10 सदस्य कांग्रेस के थे और 8 भाजपा के। भाजपा ने कांग्रेस से जीते एक वकील सदस्य को अपनी पार्टी में शामिल कर प्रधान प्रत्याशी बना दिया। इससे संख्या बल बराबर हो गया। भाजपा के जोधपुर के सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत और पोखरण के विधायक शैतानसिंह ने पूरी ताकत झोंक दी। इसके बावजूद हिंदू बहुल समिति के सदस्यों ने अमातुल्ला को प्रधान बना दिया। |
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
अमातुल्ला की दास्तान काल्पनिक लगती है, लेकिन सत्य है. फिरकापरस्ती में जकड़े लोगों के लिए यह प्रसंग अत्यंत प्रेरक है. प्रस्तुति हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद, दीपू जी.
|
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
बहुत सोचने और ढुंढने के बाद मुझे यह विडीयो प्रस्तुत करने के लिए एक अच्छा सुत्र मिल गया!
यह बंदा वरुण पृथी जरुरतमंद लोगों में पैसे बांटता है। फिर उनके विडीयो फेसबुक, युट्युब पर रखता है। उनकी मंछा जो भी हो. यह विडीयोझ बहुत हीट हुए है। आपने भी शायद देखें हो... |
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
|
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
|
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
|
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
gooood
|
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
दीप जी आपके सारे ही videos बहुत अच्छे हैं.......जिस दिन मैंने ये video देखा था उस दिन एह्सास हुआ कि हम पैसे खर्च करते समय सोचते नहीं हैं , अपने कपडों और शौक के लिये ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं , पर इस दुनिया में ना जाने कितने लोग हैं जिनके लिये एक-एक रुपये की कीमत होती है.....इस series में मेरा favorite video ये है -
|
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
[quote=pavitra;549638]दीप जी आपके सारे ही videos बहुत अच्छे हैं.......जिस दिन मैंने ये video देखा था उस दिन एह्सास हुआ कि हम पैसे खर्च करते समय सोचते नहीं हैं , अपने कपडों और शौक के लिये ही हजारों रुपये खर्च कर देते हैं , पर इस दुनिया में ना जाने कितने लोग हैं जिनके लिये एक-एक रुपये की कीमत होती है.../quote]
धन्यवाद पवित्रा जी। वाईरल हुए विडीयो ज्यादातर नकारात्मक और आपत्तिजनक होतें है। एसे विडीयो की जैसे सुनामी आई हुई है। लेकिन यकीन मानिए नकारात्मक घटनाओं की संख्या बहूत कम है। ईस से कई गुना ज्यादा अच्छे काम हो रहें है। जहां नारी के सम्मान हनन का मुद्दा हो, राजकारण हो, गुंडागर्दी हो, माफियागीरी, चोरी-लुंट जैसे किस्से हमें बेचेन कर देतें है....हमे यह जानना चाहिए की ईस से उल्टा हमारे देश में सुधारे के कई काम हो रहें है वह भी सबके द्वारा। मिडीया और टेकनोलोजी की यह करूणता है। क्युं की वे सकारात्मक घटना बेच नहीं सकते...और वे यही चाहतें है की उनका माल बिके। लोगों को अब सकारात्मक विडीयो बनाने और शेयर करने चाहिए। नकारात्मक संदेश एवं विडीयो को शेर करना बंद करना चाहिए। |
Re: शुरुआत तो करो बदलेगा इंडिया
|
All times are GMT +5. The time now is 08:39 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.