Indian tour of Australia 2014-2015
मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया टूर पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेगी। 4 दिसंबर से ब्रिसबेन में होने वाले पहले टेस्ट में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं खेल पाएंगे। उनके स्थान पर विराट कोहली टीम की कमान संभालेंगे। भारतीय टीम में करन शर्मा और लोकेश राहुल के रूप में दो नए चेहरों की एंट्री हुई है।
अंतिम दो वनडे से धवन बाहर श्रीलंका के खिलाफ शेष दो वनडे मैचों के लिए भी टीम का एलान हुआ है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कलाई में चोट के कारण बाहर हैं। वहीं, शिखर धवन को भी आराम दिया गया है। उनके स्थान पर रोहित शर्मा की वापसी हुई है। रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा को भी आराम दिया गया है। इन दोनों के स्थान पर केदार जाधव और रॉबिन उथप्पा को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इस प्रकार से है - महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रिद्धिमान साहा, नमन ओझा, रविचंद्रन अश्विन, करन शर्मा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव और वरुण आरोन। |
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
Virat Kohli To Captain Team India In First Test Vs Australia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नए चेहरे: धोनी चोटिल, पहले टेस्ट में विराट होंगे कप्*तान Dainikbhaskar.com|Nov 10, 2014, 17:13PM IST 4 of 4Previous ImagePrevNextNext Image ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नए चेहरे: धोनी चोटिल, पहले टेस्ट में विराट होंगे कप्*तान MORE:इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज|महेंद्र सिंह धोनी|महेंद्र सिंह धोनी|कप्तान महेंद्र सिंह धोनी|हैदर (फाइल फोटो - कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।) इंडिया का ऑस्ट्रेलिया टूर का शेड्यूल इस प्रकार से है - प्रैक्टिस मैच 1. - 24 नवंबर - बनाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन्विटेशनल इलेवन प्रैक्टिस मैच 2. - 28 नवंबर - बनाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन्विटेशनल इलेवन पहला टेस्ट - 4 दिसंबर - ब्रिसबेन दूसरा टेस्ट - 12 दिसंबर - एडिलेड तीसरा टेस्ट - 26 दिसंबर - मेलबर्न चौथा टेस्ट - 3 जनवरी - सिडनी प्रैक्टिस वनडे - 12 जनवरी - बनाम इंग्लैंड इलेवन वनडे ट्राइ सीरीज 16 जनवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया - मेलबर्न 20 जनवरी - इंग्लैंड बनाम इंडिया - ब्रिसबेन 26 जनवरी - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया - सिडनी 30 जनवरी - इंग्लैंड बनाम इंडिया - पर्थ |
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
Lots of expectation this time. Best of luck team india.
|
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
right pentagreen
|
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
खेल डेस्क. भारत को कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 48 रनों से पराजित कर दिया। यह मैच सिर्फ विराट कोहली और डेविड वार्नर के दोनों पारियों में शतक ही नहीं, बल्कि कई रिकॉर्ड और घटनाओं के कारण इतिहास में अमर हो गया। पांच दिनों में कई रिकॉर्ड बने और कई टूटे। आंखें नम हुईं तो कई एग्रेसिव मौके भी आए। जिस विराट को बाउंसर लगने के बाद कंगारू संभालते दिखे, उसी विराट से उलझते भी दिखाई दिए। Dainikbhaskar.com इन्हीं यादगार लम्हों और कभी ना याद करने वाली घटनाओं को आप तक पहुंचा रहा है।
22 साल बाद जीतते-जीतते रह गए भारत 22 साल बाद जीत के इतने करीब पहुंच कर हारा 48 रनों से हार गया। इससे पहले 1992 में एडीलेड में ही 38 रन से हारे थे। अगर बात करें एडिलेड मैदान की तो भारत ने 11 मैच खेले हैं। उसे सिर्फ एक टेस्ट में अब तक जीत मिली है। दिसंबर 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था। एक लाख से अधिक लोग पहुंचे स्टेडियम भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस टेस्ट को देखने के लिए एक लाख 13 हजार 9 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। यह नॉन एशेज (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज) मैच में दर्शकों की सर्वाधिक संख्या है। यह संख्या 1933 के बाद सबसे अधिक थी। जनवरी, 1933 में वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए अंतिम दिन 24 हजार 8 सौ 36 दर्शक पहुंचे थे। सिक्सर किंग मुरली विजय एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी भारतीय ओपनर द्वारा सर्वाधिक छक्का लगाया गया। मुरली विजय ने दोनों पारियों में दो-दो छक्के लगाए। अगर बात की जाए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके होम ग्राउंड की तो विरेंद्र सहवाग ने 2003 में मेलबर्न टेस्ट में पांच छक्के लगाए थे। वह आज भी कंगारुओं के खिलाफ एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज हैं। LBW होने वाले दूसरे बल्लेबाज 99 रनों के स्कोर पर मुरली विजय LBW (लेग बिफोर द विकेट या पगबाधा) होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 1994 में नवजोत सिंह सिद्धू आउट हुए थे। वे श्रीलंका के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे। करन शर्मा: विदेश में 24 साल बाद टेस्ट डेव्यू भारतीय टेस्ट टीम के सबसे नए सदस्य लेग स्पिन गेंदबाज करण शर्मा की उम्र 27 साल है। अनिल कुंबले ने 1990 में जब विदेश में टेस्ट पदार्पण किया था, तब करन महज तीन साल के थे। एक स्पिन गेंदबाज के तौर पर करन से पहले कुंबले ने ही ओल्ड टेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था। इस तरह कर्ण भारतीय उपमहाद्वीप से बाहर टेस्ट पदार्पण करने वाले बीते 24 साल में दूसरे भारतीय स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय टीम के नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कर्ण को टेस्ट कैप पहनाया। |
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
|
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड ओवल मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई विश्व कीर्तिमान रच दिए। वह कप्तान के तौर पर डेव्यू टेस्ट मैच में विश्व के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। विराट ने दोनों पारियों में 256 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ग्राहम डॉउलिग के नाम था, जिन्होंने भारत के खिलाफ 1968 में क्राइस्टचर्च में कुल 244 रन बनाए थे। डॉउलिंग ने उस मैच की पहली पारी में 239 और दूसरी पारी में पांच रन बनाए थे।
|
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
कोहली डेव्यू टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में शनिवार को समाप्त हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 115 और दूसरी पारी में 141 रन बनाते हुए कुल 256 रन बनाए। कोहली से पहले आस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल ही एक मात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में (पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में नाबाद 109 रन) शतक लगाया था। चैपल ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1975 में किया था।
|
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
|
Re: Indian tour of Australia 2014-2015
पता नहीं भारत विदेशो में क्यों नहीं जीत पाता.
|
All times are GMT +5. The time now is 06:02 AM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.