My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   अभी अभी (सुपर फ़ास्ट ख़बरें ) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=6433)

dipu 15-05-2013 03:27 PM

Re: Breaking news
 
क्या एक पुरुष और महिला अकेले छोड़ दिए जाएं तो वे सेक्स करने लगेंगे? इस सवाल पर तमिलनाडु की एक अदालत का साफ तौर पर मानना है कि अगर ऐसा होता है तो दोनों पक्के तौर पर सेक्स करेंगे। कांचीपुरम सेशन कोर्ट के एक जज ने 13 मार्च, 2012 को सुनाए गए फैसले में ऐसी ही टिप्पणी की थी।

मद्रास हाई कोर्ट की दो जजों की बेंच ने इस टिप्पणी को लेकर जज की खिंचाई की है। जस्टिस केएन बाशा और जस्टिस एस. नागमुथु की डिवीजन बेंच ने इस मामले में आरोपी राजा को बरी कर दिया। जज की हल्की टिप्पणी पर बेंच ने कहा, 'ट्रायल कोर्ट की ऐसी टिप्पणी सिर्फ संयोग और अटकलों पर आधारित है। यह समझ से परे है कि ट्रायल कोर्ट इस नतीजे पर कैसे पहुंची कि अगर किसी महिला और पुरुष को अकेले में छोड़ दिया जाए तो वे निश्चित रूप से सेक्स करेंगे।'


एक ही फैक्ट्री में काम करते थे दोनों, गार्ड पर लगा था मर्डर का आरोप

चेन्नई के नजदीक करनीथंगल गांव की रहने वाली मगेश्वरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने जून, 2008 में राजा को गिरफ्तार किया था। राजा एक फैकट्री में गार्ड का काम करता था जबकि मगेश्वरी उसी फैक्ट्री में नौकरी करती थी। दोनों को लोगों ने कई बार साथ-साथ देखा था। कांचीपुरम सेशन कोर्ट ने परिस्थितिजन्य सुबूतों को आधार पर राजा को मगेश्वरी की हत्या के लिए दोषी ठहराया। इन सुबूतों में पीड़िता से आरोपी की नजदीकी, मर्डर से कुछ दिनों बाद आरोपी का फैक्ट्री से गायब होना और पुलिस के सामने राजा का इकबालिया बयान। इन्हीं के आधार पर कांचीपुरम सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाया, 'एक पुरुष और एक महिला अकेले छोड़े जाने पर हमेशा ही सेक्स करेंगे। इस मामले में आरोपी और पीड़िता अकेले रहे होंगे। उस समय आरोपी ने पीड़ित की तरफ सेक्स की पेशकश की होगी। पीड़िता ने शायद उस पेशकश को ठुकरा दिया होगा। लेकिन बावजूद इसके दोनों के बीच सेक्स हुआ होगा। इसके बाद फिर आरोपी ने पीड़ित को सेक्स के लिए पेशकश की होगी, जिसे पीड़ित ने ठुकरा दिया होगा। इस वजह से आरोपी के मन में पीड़ित के लिए नफरत भर गई होगी।'

dipu 15-05-2013 03:27 PM

Re: Breaking news
 
बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्*ड ब्*यूटी चित्रांगदा सिंह और ज्*योति रंधावा की जोड़ी टूटने की खबरों के बीच टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस और मॉडल रिया पिल्लई के तलाक की खबरें आ रही हैं। दोनों भले ही दुनिया की नजर में शादीशुदा हों लेकिन एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्र के हवाले से बताया है कि इन दोनों ने कभी शादी की ही नहीं थी। दोनों लिव इन रिलेशन में रहते आ रहे हैं और इसी रिश्*ते के परिणामस्*वरूप सात साल पहले पेस और रिया की बेटी भी हो गई।

इन दोनों की मुलाकात भी आर्ट ऑफ लिविंग क्लास में ही हुई थी और वहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ी थीं। रिया के जिंदगी में आने से पहले पेस अभिनेत्री महिमा चौधरी को डेट कर रहे थे। जबकि रिया संजय दत्*त की पहली पत्*नी हैं। (कट्टरपंथियों को चाहिए संजय दत्*त का सिर)

पूरी दुनिया अब तक यही जानती है कि पेस और रिया की शादी साल 2005 में बड़े गुपचुप ढ़ंग से हुई थी। इस शादी में चुनिंदा लोग ही शिरकत किए थे। फिलहाल दोनों अपनी बेटी के साथ अमेरिका में रहते हैं। दोनों में अनबन पिछले साल से चली आ रही है। लिएंडर रिया के शाही अंदाज़ और खर्चीले एटिट्यूड से परेशान आ गए हैं।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, दोनों में आपस में बात करके तलाक लेने का फैसला किया है। इनके दोस्तों को पूरा विश्वास है कि कम-से-कम अपनी बेटी की खातिर, ये ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। लिएंडर ने फिल्म 'राजधानी एक्*सप्रेस' के साथ बॉलीवुड में नाकामयाब डेब्यू किया था।

dipu 17-05-2013 04:53 PM

Re: Breaking news
 
http://epaper.jagran.com/epaperimage...g4-0/d8781.png

dipu 17-05-2013 04:54 PM

Re: Breaking news
 
http://epaper.jagran.com/epaperimage...g5-0/d6096.png

dipu 17-05-2013 04:57 PM

Re: Breaking news
 
http://epaper.jagran.com/epaperimage...g9-0/d5011.png

dipu 18-05-2013 05:26 PM

Re: Breaking news
 
http://digitalimages.bhaskar.com/cph...6044-large.jpg

dipu 18-05-2013 05:27 PM

Re: Breaking news
 
http://digitalimages.bhaskar.com/cph...6028-large.jpg

dipu 23-05-2013 08:13 PM

Re: Breaking news
 
http://digitalimages.bhaskar.com/cph...2209-large.jpg

dipu 23-05-2013 08:14 PM

Re: Breaking news
 
http://digitalimages.bhaskar.com/cph...2213-large.jpg

dipu 23-05-2013 08:14 PM

Re: Breaking news
 
http://digitalimages.bhaskar.com/cph...2211-large.jpg


All times are GMT +5. The time now is 08:05 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.