My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   The Lounge (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=9)
-   -   रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=3306)

ravi sharma 17-09-2011 10:09 PM

रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
अफोगाटो



सामग्री:
वनिला आइसक्रीम = 1 चम्मच
इंस्टेंट काफी पाउडर = 1 छोटा चम्मच
ब्रांडी = 1 छोटा चम्मच
चीनी ***= 1 छोटा चम्मच
सजावटा के लिए:
दाल चीनी पाउडर = ½ छोटाचम्मच
विधि:
काफी कप में आइसक्रीम डालें| गरम पानी में काफी डाल कर मिलाएं| इसमें ब्रांडीडाल कर मिलाएं| तैयार मिश्रण को आइस क्रीम के उपर डालें| दाल चीनी पाउडर से सजाएं व तुरंत परोसें|

ravi sharma 17-09-2011 10:09 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
स्प्रिंग डोसा

सामग्री :

डोसा बेटर = 4 कप
प्याज बारिक कटा = 1
तेल
गाजर कसी = 2
अंकूरित दालें = ½ कप
शिमला मिर्च लम्बाई में बारिक कटी = 1
पत्ता गोभी कसी = ¼ कप
लाइट सोया सास =1/2 चम्मच
नमक = स्वादानुसार
सफेद मिर्च का पाउडर = ½ चम्मच
सेजवान सास = 1 चम्मच
हरा प्याज बारिक कटा = 1 कप
विधि :

एक पेन मे तेल गरम करे| प्याज डाल कर भुनें| अब उसमें गाजर, अंकु रित दाल, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, नमक व सोया सास डाल कर भुनें| अब उसमे6 सफेद मिर्च पाउडर, सेजवान सास व हरा प्याज मिलाए व आग से उतार लें| डोसा बेटर मे नमक मिलाए| डोसा तवा गरम करें| तेल डाल कर साफ कर लें| अब तवे पर डोसा मिश्रण पतला पतला फैलाएं व चारों और तेल डाल कर डोसा सेंक लें| अब एक किनारे पर भरावन वाला मिश्रण रखें व मोडते हुए दूसरे किनारे तक जाएं| उतारें व गरमा गरम परोसें|

ravi sharma 17-09-2011 10:10 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
मेथी मलाई सीख


सामग्री :

कटी और उबली हुई ताजा मेथी = 200 ग्राम
पनीर = 75 ग्राम
आलू = 75 ग्राम
भुने हुए काजू और मूंगफली = 30 ग्राम
कटी हुई हरी मिर्च =2
अदरक-लहसुन (कटे हुए) =15-15 ग्राम
कसी हुई चीज = 50 ग्राम
नमक = स्वादानुसार
विधि :

सभी सामग्री को एकसाथ मिलाकर दो अलग-अलग भाग में बांट लें। दो सीख लें और मिश्रण को सीख पर लपेट कर तंदूर या अवन में 15 मिनट तक पकाएं। सीख से निकालकर काट लें और गरमागरम परोसें।

ravi sharma 17-09-2011 10:10 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
स्पेशल मेंगो रोल

सामग्री :

दूध (छैना बनाने के लिए) = 2 लीटर
आम =500 ग्राम
बूरा =50 ग्राम
इलायची पिसी हुई = 3-4
नारियल चूरा =100 ग्राम
नींबू = 1
विधि :

दूध को बर्तन में लेकर आँच पर रखें। उबाल आने पर नींबू का रस डालें। जब दूध फट जाए तो उसका पानी छानकर निकाल दें। छैने को कपड़े में बाँधकर आधे घंटे के लिए लटका दें।
अब छैने को थाली में लेकर हाथ से मसल-मसल कर एकसार कर लें। अब इसमें बूरा व इलायची मिलाकर अच्छी तरह मलें। आम को छीलकर उसके पतले-पतले टुकड़े काटें।
अब एक मोटी पॉलिथीन का टुकड़ा लेकर छैने को उस पर पतला फैलाएँ। उस पर आम के टुकडे फैलाएँ। छैने को एक किनारे से रोल करें। जब रोल पूरा हो जाए तब पॉलिथीन के टुकड़े को बाँधकर फ्रिजर में रख दें, कड़ा होने पर निकालें।
अब आम रोल को नारियल के चूरे में लपेटकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर परोसें ।

ravi sharma 17-09-2011 10:11 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
क्रंची फिंगर्स

सामग्री :

कंडेंस्ड मिल्क = 100 ग्राम
ग्लूकोस बिस्कुट = 100 ग्राम
नारियल का चूरा = 2 बडे चम्मच
विधि :

ग्लूकोस बिस्कूट को एक पोलीथीन की थेली में डाल कर बेलन की सहायता से चूरा कर लें| एक बर्तन मे 6 कंडेंस्ड मिल्क और बिस्कुट के चूरे को मिला लें| इस मिश्रण को घी लगे कागज के उपर बेल कर पतला पतला लम्बाई मे काट लें| इन को नारियल के चूरे मे लपेट कर परोसें|

abhisays 17-09-2011 10:48 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
मस्त ढाबा है गुरु.. अब तो यहाँ रोज़ रोज़ आना पड़ेगा. :banalema:

khalid 17-09-2011 11:14 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
जवाब नहीँ रवि भाई क्या गजब अंदाज से आपने इस सुत्र का आगाज किया हैँ

abhisays 17-09-2011 11:15 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
रवि भाई तो छा गए हैं..

malethia 17-09-2011 11:20 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
क्या बात है रवि जी,आज तो शानदार शानदार पकवान खिला रहे है ............

ravi sharma 18-09-2011 02:12 PM

Re: रवि चाचा का इन्टरनेट ढाबा
 
मकई पालक

http://homerecipes.jagranjunction.co...ak-Recipes.jpg

पालक में जो गुण पाए जाते हैं, वे सामान्यतः अन्य दूसरे सब्जियों में नहीं होते। यही कारण है कि पालक स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी तथा सस्ता भी होता है। आपने पालक से बने हर जाएके का मजा लिया होगा आज हम आपको मकई पालक बनाना सिखाएंगे।







व्यंजन की किस्म(Dish Type) : Veg (शाकाहारी)
कितने लोगों के लिए ( Dish Made for) : 4



सामग्री (Ingredient)

4 कटोरी उबली हुई मक्की, 1/2 किलो पालक, 3 बड़ी चम्मच दही, कुछ दाने किशमिश, 1/4 कटोरी चना दाल उबली हुई, 1 प्याज मोटे टुकडों में कटा हुआ, 1 छोटा टुकड़ा अदरक बारीक कटा, 2 या 3 हरी मिर्च बारीक कटी, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर की भर हींग, 2 बड़े चम्मच खोया।



बनाने की विधि (Method)

पालक उबाल कर मिक्सी में पीस लें। चने की दाल, अदरक, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पाउडर और हींग को अच्छी तरह पीस कर तैयार कर लें। इस पोस्ट को कड़ाही में तेल गर्म कर भून लें। लाल हो जाने पर इसमें पालक का पेस्ट और उबले हुए मक्की के दाने डाल दें। नमक मिला कर मिनट तक पकाएं। परोसने से पहले दही और किशमिश से सजाएं।


All times are GMT +5. The time now is 01:31 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.