My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   तिरंगे "का अर्थ (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=3122)

Dr. Rakesh Srivastava 15-08-2011 08:51 AM

तिरंगे "का अर्थ
 
आओ मित्रों , तुम्हें सुनायें, कथा तिरंगे झण्डे की ;
जिसके लिए शहीदों ने , परवाह नहीं की 'फन्दे' की .
बाइस जुलाई " ....सैंतालिस'' को , संविधान में मान्य हुआ ;
चौदह अगस्त को महिलाओं ने , इसे राष्ट्र को सौंप दिया .

धर्म - चक्र है प्रगति का सूचक , केसरिया रंग त्याग का ;
हरा रंग समृद्धि का सूचक ,श्वेत सत्य और शांति का .
धर्म - चक्र के चौबिस ताने ,हमको ये बतलाते हैं ;
चौबिस घण्टे गति में जीवन, जो रुकते,मर जाते हैं .

अन्य ध्वजों के संग जब मित्रों ,तुम इसको लेकर चलना ;
आगे लेकर बढ़ना या फिर ,दायें और उच्च रखना .
आजादी यदि प्यारी है तो ,एक बात समझे रहना ;
सर चाहे कट जाये ,लेकिन झण्डा मत झुकने देना .


रचयिता ~~ डॉ. राकेश श्रीवास्तव
लखनऊ (यू. पी.), इंडिया .
(नोट ---पाठको , इस रचना में "मित्रो" के स्थान पर
"बच्चों " शब्द लगा कर आप इसे बाल कविता में परिवर्तित कर सकते है . )
सभी पाठकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं .

Dr. Rakesh Srivastava 15-08-2011 10:55 PM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
abhisays ji,ndhebar ji,yuvraj ji को बहुत -बहुत धन्यवाद .

ndhebar 17-08-2011 06:53 AM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
धन्यवाद के असली हकदार तो आप हैं भैया
जो हम लोगों को एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रदान कर रहे हैं
फोरम पर आपका आगमन उसी प्रकार है जैसे धुप भरी छत पर बदरी का

malethia 18-08-2011 10:25 PM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
मित्र,आपकी रचनाएँ पढ़कर मन प्रफुलित हो उठा ..........

Dr. Rakesh Srivastava 19-08-2011 12:51 AM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
Dhanyavaad,Malethiya ji.

Big boss 19-08-2011 09:38 AM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
डॉक्टर साहब बहुत ही गजब लिखते हो आपकी जितनी तारीफ करी जाये कम होगा

Dr. Rakesh Srivastava 19-08-2011 10:35 AM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण ,
अपनी लिखित प्रतिक्रिया देने के लिए
बिग बॉस जी को बहुत धन्यवाद .

MANISH KUMAR 25-08-2011 06:29 PM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
:bravo::bravo:

:hi:

Dr. Rakesh Srivastava 26-08-2011 12:02 AM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
सर्वश्री अरविन्द जी ,नमन जी एवं मनीश जी ,
आप सबका बहुत -बहुत शुक्रिया .

Nitikesh 26-08-2011 06:36 AM

Re: तिरंगे "का अर्थ
 
इस प्रिय कविता के लिए आपको सदर प्रणाम.......बहुत ही बढियां और शिक्षाप्रद कविता है.
हमारे साथ बांटने के लिए धन्यावद....


All times are GMT +5. The time now is 06:11 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.