My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये &# (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=8610)

bindujain 23-06-2013 10:37 AM

कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये &#
 
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3226_1.jpg

टेनिस के खेल में दर्शक दो बातों के कारण आकर्षित होते हैं। एक तो खिलाड़ियों की लगने वाली ताकत और उनके छोटे कपड़े। अकसर आलोचक टेनिस में महिला खिलाड़ियों की हद से ज्यादा छोटी स्कर्ट और टॉप के पीछे पड़े रहते हैं। लेकिन चाहे तंग कपड़ों की कितनी भी बुराई क्यों न हो, सब देखने वही जाते हैं।

टेनिस टूर्नामेंट्स में मीडिया के कैमरे भी ऐसे ही एंगल तलाशते रहते हैं। लेकिन जनाब टेनिस शुरुआत से इतना फैशनेबल नहीं था। कुछ महिलाओं की बगावत ने इस फीके से खेल को रंगीन बना दिया।

क्या आप जानते हैं किस महिला की बगावत के कारण टेनिस के खेल में हुई थी छोटी स्कर्ट की एंट्री? हम आपको बताते हैं कैसे सभ्य से खेल टेनिस में अंदर तक घुस गई अश्लीलता।

bindujain 23-06-2013 10:39 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3228_2.jpg

पूर्व खिलाड़ी गरट्रूड मोरन का प्रशंसकों ने प्यार से नाम गॉर्जियस गसी रखा था। यह नाम उन्हें 1949 के विंबलडन के बाद मिला। गसी टेनिस के इतिहास में छोटी स्कर्ट पहनने वाली पहली खिलाड़ी थीं।

उन्होंने स्कर्ट इतनी छोटी पहनी थी कि उनके अंतोवस्त्र उसमें से साफ-साफ नजर आ रहे थे।

ऑल इंग्लैंड क्लब कमेटी ने मोरन पर खेल में अश्लीलता लाने का आरोप लगाया था।

उस साल वे विंबलडन के डबल्स में फाइनल तक पहुंची थीं। मोरन करियर में कभी कोई खिताब नहीं जीत सकीं।

bindujain 23-06-2013 10:40 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3229_3.jpg

केरॉल फागेरोस ने 1958 में यह दिलेरी दिखाई। वे शॉर्ट ड्रेस के नीचे गोल्डन रंग के शॉर्ट्स पहनकर उतरी थीं। उनके कपड़ों के नीचे से शॉर्ट्स साफ दिख रहे थे।

विंबलडन का नियम है कि खिलाड़ी सिर्फ सफेद पोशाक पहन सकते हैं। इस कारण उन्हें टूर्नामेंट से बैन कर दिया गया था। वे तभी कोर्ट पर लौट सकीं जब उन्होंने सफेद रंग के शॉर्ट्स पहने।

bindujain 23-06-2013 10:40 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3229_4.jpg

1985 में अमेरिकन प्लयेर एनी व्हाइट ने शरीर से चिपका कैट सूट पहनकर विंबलडन के आयोजकों की किरकिरी की थी। उनके उस सूट से उनकी विपक्षी खिलाड़ी पैम श्रिवर को काफी परेशानी हो रही थी।

श्रिवर व्हाइट के कपड़ों से अपना ध्यान भंग कर बैठीं और हार गईं। उस मैच के बाद आयोजकों ने व्हाइट को कड़े निर्देष दिए कि वे भविष्य में कभी कोर्ट पर ऐसे कपड़े नहीं पहनें।

bindujain 23-06-2013 10:41 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../23/3230_5.jpg

स्टाइल क्वीन रहीं अन्ना कुर्निकोवा कभी कोई खिताब तो नहीं जीत सकीं, लेकिन 2002 के विंबलडन में अपने कपड़ों से विवाद जरूर खड़ा कर गईं।

अन्ना ने जरूरत से ज्यादा छोटे कपड़े पहने थे। उनके टॉप में से उनकी कमर साफ नजर आ रही थी। उनकी स्कर्ट भी दर्शकों का ध्यान भटकाने जितनी छोटी थी। हालांकि, उनका सफर ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।

bindujain 23-06-2013 10:41 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna.../23/3232_6.jpg

2007 में तातियाना गोलोविन ने केरॉल फागेरोस वाली गलती दोहराई। गोलोविन ने सफेद रंग की ड्रेस तो पहनी, लेकिन उनके शॉर्ट्स ब्राइट रेड कलर के थे।

bindujain 23-06-2013 10:42 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3233_7.jpg

विंबलडन की सुपरस्टार मारिया शारापोवा ने 17 साल की उम्र में खिताब जीत कर इतिहास रचा था। 2008 में उन्होंने भी शरारत करने के लिए रिवीलिंग व्हाइट ड्रेस पहनी। उस साल वे दूसरे ही राउंड में बाहर हो गई थीं।

bindujain 23-06-2013 10:43 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3233_8.jpg
सेरेना विलियम्स की स्टाइल को कोई रोक नहीं सकता। 2010 की चैंपियनशिप में उन्होंने अपने डिजाइनर नेल-पेंट से जलवा बिखेरा था।

bindujain 23-06-2013 10:44 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai.../23/3234_9.jpg


सेरेना की बहन वीनस जैसे कपड़ा कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं। 2010 के विंबलडन में उन्होंने क्वार्टरफाइनल मैच में फ्रिल फ्रॉक पहनकर विवाद खड़ा किया था।

bindujain 23-06-2013 10:44 AM

Re: कुछ महिलाओं की बगावत से टेनिस में फैल गई ये
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...23/4460_10.jpg

अमेरिकन स्टार बेथानी माटेक सैंड्स टेनिस की लेडी गागा के नाम से भी मशहूर हैं। उनकी इस जैकेट ने भी सभी का ध्यान खींचा था।

2006 में बेथानी ने टेंक टॉप, शॉर्ट शॉर्ट्स और ऊंचे मोजे पहन कर भी अलग स्टाइल दिखाया था।


All times are GMT +5. The time now is 05:16 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.