My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   The Lounge (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=9)
-   -   फिल्मों के नाम से छेड़छाड़ (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=1541)

aksh 06-12-2010 08:23 PM

फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
मित्रों ये सूत्र बनाया जा रहा है फिल्मों के नाम के साथ एक मजेदार लाइन जोड़कर उससे पैदा होने वाले आनंद और मजे की प्राप्ति के लिए. तो आइये शुरू करते हैं फिल्मों के नाम के साथ छेड़छाड़. आप लोग भी उसी प्रारूप और रंग संरचना में प्रविष्टि कर सकें तो मुझे बहुत ही अच्छा लगेगा.

सभी से अनुरोध है की ये सूत्र केवल निर्मल आनंद के लिए बनाया गया है. किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए नहीं. अगर जाने अनजाने किसी की पसंदीदा फिल्म के ऊपर किया गया कोई कमेन्ट अगर पसंद ना आये तो कृपया सूत्रधार से संपर्क करें. धन्यवाद.



हम दिल दे चुके सनम


दिल दिया ना ??? अब बिल भी दे बच्चू !

aksh 06-12-2010 08:27 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
एक चादर मैली सी


कम से के चादर तो साफ़ ले ही सकते थे. फिल्म का बजट इतना कम था क्या ?

ABHAY 06-12-2010 08:35 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
राम तेरी गंगा मैली

अरे भाई इतना भी पता नहीं था अच्छा ये बता राम की गंगा कब हो गई !

aksh 06-12-2010 08:43 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
झूठ बोले कौआ काटे

और सच बोले तो मिलेंगे कांटे और पड़ेंगे चांटे

khalid 06-12-2010 08:46 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
अजुबा


ऐसी फिल्म अगर हिट हो जाती तो वाकई अजुबा होता

ABHAY 06-12-2010 08:50 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
अवतार


अगर ये अवतार है तो आज देस में इतनी अकाली क्यों है

aksh 06-12-2010 08:51 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
हम आपके हैं कौन ?


जब आपको ही नहीं पता था तो पब्लिक को क्यों बेवकूफ बनाया ??

ABHAY 06-12-2010 08:54 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
हम दिल दे चुके सनम


जब दिल दे ही दिया तो बताने से क्या फायदा

aksh 06-12-2010 09:02 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
रोटी कपडा और मकान

दुकान, ऑफिस और फैक्टरी की बात क्यों नहीं करता ??? देश तरक्की कैसे करेगा भाई ???

aksh 06-12-2010 09:04 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
रोटी

सिर्फ रोटी ??? कुछ अचार ही दे दो साथ में.

khalid 06-12-2010 09:08 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
कर्ज

भाई इतना खाओगे तो अपनी कमाई से पेट तो भरेगा नहीँ तो कर्ज तो होगा

khalid 06-12-2010 09:12 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
मासुम

हाँ भाई सिर्फ चेहरे से दिखते हो

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:15 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
हम आपके दिल मे रहते हैँ

क्योँ क्या मकान भाड़े पर चढ़ा दिया है

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:18 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
हम तुम्हारे हैँ सनम

अब कहा है फिर कहा तो बहुत मारेँगे हम

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:21 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
भूल भुलैया

निकल लो पतली गली से नही तो खो जाएगा

aksh 06-12-2010 09:22 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
मुकद्दर का सिकंदर

सिकंदर हमारा है हम किसी को नहीं देने वाले

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:24 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
चांदनी चौक टू चाइना

चाहे जितना दौड़ लो कुछ नही होना

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:26 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
दिल है तुम्हारा

बाकी सब क्या पड़ोसी का है ???

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:30 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
दिल चाहता है

कंट्रोल मे रखो भाई वर्ना.....

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:33 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
कुछ कुछ होता है

झूठ मत बोलो इस उम्र अब क्या हो सकता है

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:37 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

बाकी सब क्या यहाँ झक मराएंगे

aksh 06-12-2010 09:39 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
हिम्मतवाला

सही कह रहे हो ! अपने से तीस साल छोटी हीरोइन के साथ नाचना बड़ी हिम्मत का ही काम है

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:41 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
दिल तो पागल है

अरे तो भाई उसका इलाज कराओ

aksh 06-12-2010 09:43 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
अलबर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है ???

उसकी बीवी ट्रक के नीचे आते आते बच गयी भाई. गुस्सा कैसे नहीं आएगा ????

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:44 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
Wanted

अरे भाई कहीँ और जाकर छुपो

aksh 06-12-2010 09:47 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
नसीब

नसीब अच्छे थे जो फिल्म चल गयी

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:50 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
तू चोर मै सिपाही

साले तुम दोनो हो भाई भाई

aksh 06-12-2010 09:51 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
पूरब और पश्चिम

उत्तर, दक्षिण और सेंट्रल की उपेक्षा क्यों भाई ??? राजनीति मुर्दाबाद !!!

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:53 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
नदिया के पार

वहां से करेगा कौन सा कारोबार ??

jalwa 06-12-2010 09:55 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
"राम तेरी गंगा मैली"
आ कर देखो.. 'यमुना' उससे भी ज्यादा मैली.

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:55 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
राजनीति

मत सुनाओ सालो आप बीती

jalwa 06-12-2010 09:58 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
जो जीता वो ही सिकंदर


और जो हारा क्या वो बन्दर?

jalwa 06-12-2010 09:59 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
साजन चले ससुराल


घर में राशन ख़त्म हो गया होगा.

Sikandar_Khan 06-12-2010 09:59 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
पापा कहते हैँ

कभी सुना भी तो करो बेटा

jalwa 06-12-2010 10:01 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
खिलाड़ी नंबर वन

तभी साले एक रन पर आउट हो जाता है.

Sikandar_Khan 06-12-2010 10:02 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
आग

कहीँ और लगाओ रामू काका

jalwa 06-12-2010 10:03 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
डाकू हसीना


तभी तुझे देख कर सबको आता है "पसीना"

Kumar Anil 06-12-2010 10:04 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
कटी पतंग

अमाँ तो लूट लो रोका किसने है ??

Sikandar_Khan 06-12-2010 10:05 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
ये है जलवा

वो क्या था जो कल दिखाया था

jalwa 06-12-2010 10:06 PM

Re: फिल्मों के नाम से छेड़छाड़
 
कयामत से क़यामत तक


कौन सी बस या ट्रेन का इश्तिहार कर रहे हो भाई? हमें नहीं जाना.


All times are GMT +5. The time now is 09:24 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.