My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   New Film: Ittefaq (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=17213)

rajnish manga 05-11-2017 07:29 AM

New Film: Ittefaq
 
New Film: Ittefaq /इत्तेफ़ाक़




rajnish manga 05-11-2017 07:38 AM

Re: New Film: Ittefaq
 
New Film: Ittefaq /इत्तेफ़ाक़

बी आर चोपड़ा की 1969 की फ़िल्म इत्तेफ़ाक़ का यह रीमेक है। समय के हिसाब से स्क्रिप्ट में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है। कहानी है लेखक विक्रम सेठ (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की और माया (सोनाक्षी सिन्हा) की। एक ही रात दोनों के जीवनसाथियों की हत्या हो जाती है।

सस्पेंस थ्रिलर का अपना एक अलग ही दर्शक वर्ग होता है और अच्छी सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म वही होती है, जो आखिर तक सस्पेंस बनाए रखे। जो दर्शकों की समझदारी को लगातार चुनौती देती रहे कि आखिर दोषी कौन है? 1969 में मास्टर फ़िल्ममेकर बी.आर चोपड़ा की फ़िल्म 'इत्तेफाक' का यह रीमेक है। समय के हिसाब से स्क्रिप्ट में थोड़ा बहुत बदलाव किया गया है।


कहानी है लेखक विक्रम सेठ (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की और माया (सोनाक्षी सिन्हा) की। एक ही रात दोनों के जीवनसाथी की हत्या हो जाती है और इल्जाम आता है विक्रम सेठ पर जो लंदन से अपनी किताब की लॉन्चिंग के समारोह में इंडिया आया है। कहानी दो स्तर पर चलती है- पहली सिद्धार्थ यानी विक्रम सेठ के नजरिए से और दूसरी माया यानी साक्षी सिन्हा के नजरिए से! और तीसरा नजरिया है सच का? इन दोनों में से कौन सच कह रहा है, इसी के बीच की जो जद्दोजहद है उसी पर आधारित है फ़िल्म 'इत्तेफाक'।

rajnish manga 05-11-2017 07:49 AM

Re: New Film: Ittefaq
 
New Film: Ittefaq /इत्तेफ़ाक़

रैड चिल्लीज़ (शाहरुख़ खान, गौरी खान और करन जौहर)के बैनर तले बनी इस रीमेक फ़िल्म में कसी हुई स्क्रीन प्ले के साथ अभय चोपड़ा का श्रेष्ठ निर्देशन देखने को मिलता है. इनके साथ ही सभी कलाकारों (सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय खन्ना आदि) का अभिनय अच्छा है लेकिन तुलना करें तो अक्षय खन्ना अन्य सभी से बाजी मार ले गए हैं.

पुरानी फिल्म के मुकाबले इस फिल्म की ताज़गी व सस्पेंस दर्शकों को आकर्षित करेगा.


All times are GMT +5. The time now is 06:56 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.