My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14590)

sunilsaini 10-02-2015 12:06 PM

Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
 
साल 2015 में होने वाले दिल्ली विधासभा चुनावों में आम आदमी पार्टी और भाजपा में कड़ी टक्कर...ये मुकाबला सीधा दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बनाम भाजपा दिल्ली सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के रूप में देखा जा रहा है।
See more at: No ouside links please.

sunilsaini 10-02-2015 12:18 PM

Re: Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
 
पांच साल केजरीवाल: दिल्ली में "आप" का राज, भाजपा-कांग्रेस साफ
दिल्ली विधानसभा चुनावों के रूझानों में आप ने सबको चौंकाते हुए भाजपा और कांग्रेस इकतरफा अंदाज में परास्त कर दिया। 70 सीटों में से वह 67 सीटें जीतने जा रही है। केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका लगा है और वह केवल तीन सीटों पर सिमट गई है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए भी दावा नहीं कर सकती है। वहीं कांग्रेस का तो दिल्ली में सफाया हो गया है और वह एक भी सीट नहीं जीत पाई।

sunilsaini 10-02-2015 01:56 PM

Re: Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
 

मिलिए केजरीवाल के गुरू चीना महाराज से, जिन्होंने झाडू को बनाया चुनाव चिन्ह

यह उस समय की बात है जब अरविंद केजरीवाल ने एक नई पार्टी आम आदमी पार्टी का गठन किया था और कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक वाल्मिकी समाज में पैठ बनाने में लगे थे। वे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मिकी मंदिर में पूजा करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस समर्थक कुछ लोगों ने उन्हें टोपी पहनकर मंदिर न घुसने की चेतावनी दी। यह इस बात का प्रमाण था कि इस समाज में कांग्रेस की किस कदर पैठ थी और उनका इतना डर था कि एक बार उन्होंने मायावती को भी मंदिर में नहीं घुसने दिया था।
See more at: No ouside links please.

sunilsaini 10-02-2015 02:03 PM

Re: Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
 

हार के बाद किरण बेदी आईं सामने, कहा आत्म मंथन करे भाजपा

चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा से सीएम पद की प्रत्याशी किरण बेदी मीडिया के सामने आईं, उन्होंने पार्टी की हार के सवाल के जवाब में कहा कि इसके लिए भाजपा आत्ममंथन करे, मुझे जो जिम्मेदारी मिली थी, मैंने उसको पूरी ईमानदारी के साथ निभाया, मैं भाजपा का धन्यवाद करती हूं कि पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने का मौका दिया, मैं सबका धन्यवाद करती हूं, जिसने वोट दिया, जिसने नहीं दिया सबका मैं धन्यवाद करती हूं।
See more at: No ouside links please.

sunilsaini 10-02-2015 02:16 PM

Re: Delhi Assembly Election 2015 - दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
 
सोशल मीडिया पर चला झाडू, लोगों ने बनाए मोदी पर जोक्स
देखिए किस तरह की प्रतिक्रिया है फेसबुक पर...
  1. जय श्री राम हो गया काम
  2. झाडू का जादू चल गया दस लाख के सूट को मफलर निगल गया।
  3. इन परिणामों को गौर से देखें तो पता चलता है कि जहां जहां मोदी जी ने रैली की वहां वहां बीजेपी हार रही है।
  4. भाजपा को साफ करके दिल्ली वालों ने दिखा दिया वे पूरी तरह से "स्वच्छता अभियान" के प्रति गंभीर हैं।
  5. अन्नाजी की हाय लगी है, भाजपा ने जीते-जी उनकी तस्वीर पर माला पहना दी थी।
  6. साक्षी महाराज ने कहा था कि हमें चार बच्चे चाहिए, अब तो चार ही बचे।
  7. कांग्रेस का कहना है कि हम दिल्ली में किसी को समर्थन नहीं देेंगे।
See more at: No ouside links please.


All times are GMT +5. The time now is 03:12 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.