My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   कुछ मनोरंजन हो जाये :) (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=11106)

Mamta007 29-10-2013 09:41 AM

कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
यहाँ होंगा कुछ चुटकुले और हास्य शायरी व कविताओ और फन्नी फोटो का अद्भुत संगम...

Mamta007 29-10-2013 09:41 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
टीचर की बात मानों ---------------------------- मां- मैं तो तंग हो गई हूं तुमसे. एक के बाद एक गलतियां करते रहते हो. कब सुधरोगे? बेटा- सुधरने के लिए क्या करना होगा मां? मां- मम्मी-पापा और टीचर की हर बात माननी होगी. अगले दिन जब मां कमरे में आई तो बेटे पर नजर पड़ते ही गुस्से से चिल्ला उठी. मां (डांटते हुए)- किताब के पन्ने क्यों खा रहे हो? बेटा (मासूमियत से)- सुधरने के लिए मां. तुम्हीं ने तो कहा था सुधरने के लिए टीचर की बात माननी होगी. मैडम ने कहा है, खाते-पीते-सोते बस किताबों में ही लगे रहो. वही तो कर रहा हूं.

Mamta007 29-10-2013 09:41 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
प्यार और इश्क में फर्क शिक्षक (राजू से)- प्यार और इश्क में क्या फर्क है? विद्यार्थी (शिक्षक से)- प्यार वो है जो आप अपनी बेटी से करते हैं और इश्क वो है जो मैं आपकी बेटी से करता हूं.

Mamta007 29-10-2013 09:42 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
पूरे शरीर में दर्द है एक बार संता सिंह दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गया “आपको कहां दर्द है?” डॉक्टर ने पूछा. “सब जगह दर्द है, कृपया मेरी मदद कीजिये .” संता ने कहा. “सब जगह….. क्या मतलब? जरा साफ-साफ बताइये .” डॉक्टर ने पूछा. संता ने अपनी अंगली से घुटने को छुआ और चिल्लाया – “ओह, यहां दर्द है.” फिर उसने उंगली से ही अपने गाल को छुआ और बताया – “ हे भगवान, यहां भी दर्द है.” फिर उसने अपने कान को छुआ और चीखा – “यहां भी दुखता है . प्लीज मेरा इलाज कीजिये .” डॉक्टर ने कुछ देर तक ध्यानपूर्वक उसका परीक्षण किया फिर कहा – ”आपकी उंगली टूट गई है.”

Mamta007 29-10-2013 09:42 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
छेड़ने की सजा एक जनाब अक्सर अपनी बीबी को छेड़ा करते थे. जब भी वे काम पर जाते तो बोलते: “गुड बाय! चार बच्चों की अम्मा.” बीबी बहुत परेशान, एक दिन उसने भी जवाबी हमला बोल दिया. जैसे ही पति बोला, “गुड बाय! चार बच्चों की अम्मा. बीबी बोलो : “बाय-बाय, दो बच्चो के बापू.”

Mamta007 29-10-2013 09:42 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
प्रेमी तुम गाना बहुत अच्छा गाती : हो प्रेमिका: ,नहीं मै तो बस बाथरूम सिंगर हूं प्रेमी : अच्छा, बहुत बढ़िया, तो बुलाओ ना कभी, महफिल जमाते हैं.

Mamta007 29-10-2013 09:43 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
असली रावण कौन संता: यार रावण बड़ा पापी है या हम? बंता: देख भाई, रावण के दस सर और बीस आंखें थीं लेकिन उसने नजर डाली सिर्फ एक लड़की पर और हमारे पास एक सर और दो ही आंखें हैं लेकिन नजर हर लड़की पर रहती है अब बता बड़ा पापी कौन?

Mamta007 29-10-2013 09:43 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
लड़कियों को चाहिए ऐसा पति एक ट्रेन में दो लड़कियां यात्रा करते हुए बात कर रही थीं. पहली लड़की: तुझे कैसा पति चाहिए? दूसरी लड़की: मुझे करोड़पति चाहिए. पहली लड़की: करोड़पति नहीं मिला तो? दूसरी लड़की: 50 लाख के दो पति भी चलेंगे. पहली लड़की: 50 लाख वाला भी नहीं मिला तो? दूसरी लड़की: 25 लाख के 4 पति भी चलेंगे. तभी ऊपर की बर्थ पर बैठा संता बोला: जब यह सौ रुपए पर आए तो मुझे उठा देना.

Mamta007 29-10-2013 09:43 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
टीचर: बेटा काल कितने तरह के होते हैं एक अच्छे से उदाहरण के साथ बताओ. बच्चा: सर तीन. उदाहरण के लिए देखिए कल मैंने आपकी बेटी को देखा (भूतकाल), आज प्यार करता हूं (वर्तमान) और कल उसे लेकर भाग जाऊंगा (भविष्य काल).

Mamta007 29-10-2013 09:44 AM

Re: कुछ मनोरंजन हो जाये :)
 
आयात और निर्यात का उदाहरण टीचर: आयात और निर्यात का एक अच्छा सा उदाहरण बताओ. संता: सोनिया गांधी और सानिया मिर्जा.


All times are GMT +5. The time now is 08:04 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.