pablo picasso
जन्मदिन पर विशेष चित्रकार पेब्लो पिकासो Pablo Picasso जन्म: 25 अक्तूबर 1881(स्पेन) मृत्यु: 8 अप्रेल 1973 |
Re: pablo picasso
पाब्लो पिकासो
आज विश्व के महानतम पेंटर्स में से एक पेब्लो पिकासो का जन्मदिन है. पिकासो के बारे में आप कितना जानते हैं? आइये उनके जीवन तथा स्टाइल के बारे में कुछ बात करें. क्या आप जानते हैं कि: 1. पिकासो ने अपने जीवन काल में कुल मिला कर 50000 कलाकृतियाँ बनाई. 2. 1901 से 1904 तक का समय उनकी पेंटिंग का नीला युग (ब्लू पीरियड) माना जाता है क्योंकि इस समय के दौरान उन्होंने नीले और नीलिमा लिए ही हरे रंग का अत्यधिक प्रयोग किया था. इन दिनों वे स्पेन के अपने भ्रमण से तथा अपने मित्र कार्लोस केसगेमस की आत्महत्या से बहुत विचलित थे. 3. 1904 से 1906 तक का समय रोज़ पीरियड के नाम से जाना जाता है. इस दौर में उनकी कलाकृतियों में हर्ष की अनुभूति प्रगट होती है. इस काल में नारंगी और गुलाबी रंगों का प्रयोग अधिक किया गया. 4. 1907 से 1909 तक का काल उनकी पेंटिंग शैली में अफ्रीकन पुरावस्तुओं से प्रभावित रहा (लेस देमोयसेल्स डी अविग्नन) जिसमे उनकी पेंटिंग्स में दायीं ओर युगल आकृतियाँ दिखाई देती हैं. 5. 1909 से 1912 तक उनका स्टाइल क्यूबिज्म के नाम से जाना जाता है. इसमें उन्हीने एकवर्णी (monochrome) प्रयोग अधिक किये. इनमे भी भूरे और दबे हुये रंगों का अधिक प्रयोग हुआ है. 6. शिकागो, अमेरिका में उन्हें 50 फुट ऊँचे एक विशाल मूर्तिकला के लिए आमंत्रित किया गया. यह विशाल कृति शिकागो पिकासो के नाम से मशहूर है. |
Re: pablo picasso
|
Re: pablo picasso
पाब्लो पिकासो
|
Re: pablo picasso
|
Re: pablo picasso
Thanks foe sharing
|
All times are GMT +5. The time now is 07:04 PM. |
Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.