My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   दुर्गा पूजा 2012 (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=4950)

abhisays 14-10-2012 12:25 AM

दुर्गा पूजा 2012
 
दुर्गा पूजा 2012

http://sphotos-b.ak.fbcdn.net/hphoto...19412472_n.jpg

Navratri 28th Sept to 6th October, 2012

फेसबुक पेज

http://www.facebook.com/maadurga.in


अगर आप फेसबुक पर है तो दुर्गा पूजा के latest updates के लिए इस पेज को like कर ले।

abhisays 14-10-2012 12:36 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
दुर्गापूजा हिन्दुओ का महत्वपुर्ण त्योहार है। यह आश्वीण महिने के दुसरे पख्बारे में होता है। आश्वीण महिने के दुसरे पख्बारे के पहले दिन यह पुजा प्रारंभ होती है और नवमें दिन {नवरात्रा} यह पुजा
संपन्न होती है।


http://ashutoshg2008.files.wordpress...durga-puja.jpg

abhisays 14-10-2012 12:37 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
दुर्गा पूजा का पर्व भारतीय सांस्कृतिक पर्वों में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है। लगभग दशहरा, दीवाली और होली की तरह इसमें उत्सव धार्मिकता का पुट आज सबसे ज़्यादा है। बंगाल के बारे में कहा जाता है कि बंगाल जो आज सोचता है, कल पूरा देश उसे स्वीकार करता है। बंगाल के नवजागरण को इसी परिप्रेक्ष्य में इतिहासकार देखते हैं। यानि उन्नीसवीं शताब्दी की भारतीय आधुनिकता के बारे में भी यही बात कही जाती है कि बंगाल से ही आधुनिकता की पहली लहर का उन्मेष हुआ। स्वतंत्रता का मूल्य बंगाल से ही विकसित हुआ। सामाजिक सुधार, स्वराज्य आंदोलन, भारतीय समाज और साहित्य में आधुनिकता और प्रगतिशील मूल्य बंगाल से ही विकसित हुए और कालांतर में पूरे देश में इसका प्रचार-प्रसार हुआ।

abhisays 14-10-2012 12:38 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
2 Attachment(s)

abhisays 14-10-2012 12:38 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
http://myhindiforum.com/attachment.p...1&d=1350157090

abhisays 14-10-2012 12:40 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
Where is Durga Puja Celebrated:

Durga Puja is celebrated in West Bengal, particularly in the city of Kolkata. It's the biggest and most important occasion of the year there. Bengali communities in other locations across India celebrate Durga Puja as well. Substantial Durga Puja festivities take place in both Mumbai and Delhi and other parts of India.

How is Durga Puja Celebrated:

Durga Puja is celebrated in a similar manner to the Ganesh Chaturthi festival. The start of the festival sees huge, elaborately crafted statutes of Goddess Durga installed in homes and beautifully decorated podiums all over the city. At the end of the festival, the statutes are paraded through the streets, accompanied by much music and dancing, and then immersed in the Ganges river.

What Rituals are Performed During Durga Puja:

On the first day of the festival, people welcome the Goddess Durga and perform a special worship to invoke her holy presence into the statues. This ritual is called Pran Pratisthan. Mothers keep a fast for the well being of their children. Prayers are offered to the Goddess every day during the festival. On the second day branches of nine trees are bound together, bathed in water from the Ganges, and worshiped. On the third day, Goddess Durga is worshiped in the form of a small girl. The fourth day concludes the worship, with much food offered to the Goddess. On the last day, the statutes are taken for immersion.

What to Expect During Durga Puja:

The Durga Puja festival is an extremely social and theatrical event. Drama, dance, and cultural performances are widely held. Food is a huge part of the festival, and street stalls blossom all over Kolkata. In the evenings, the streets of Kolkata fill with people, who come to admire the statues of Goddess Durga, eat, and celebrate.

abhisays 14-10-2012 12:42 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
संयोग से दुर्गा पूजा पर्व की ऐतिहासिकता बंगाल से ही जुड़ी है। आज पूरा देश इसे धूमधाम से मनाता है। दुर्गा पूजा की परंपरा का सूत्रपात यदि बंगाल से हुआ है तो इसका बंगाल के नवजागरण से क्या रिश्ता है? क्योंकि नवजागरण तो आधुनिक आंदोलन की चेतना है, जबकि दुर्गा पूजा ठीक उलट परंपरा का हिस्सा है। पर ग़ौर करने की बात है कि बंगाल दुर्गा पूजा को परंपरा की चीज़ मानकर उसे पिछड़ा या आधुनिकता का निषेध नहीं मानता है। बल्कि दुर्गा पूजा की लोकप्रियता को देखकर आज लगता है, यह भी बंगाल के नवजागरण का एक बहुमूल्य हिस्सा है। बंगाल के आधुनिक जीवन में दुर्गा पूजा की परंपरा का चलन दरअसल आधुनिकता में परंपरा का एक बेहतर प्रयोग है। सूक्ष्म दृष्टि से देखा जाए को परंपरा में प्रयोग की आधुनिकता है।

http://www.bbc.co.uk/hindi/specials/..._puja1_600.jpg

abhisays 14-10-2012 12:44 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
बंगाल में आज जो दुर्गा पूजा है वह अपने ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में 'शक्ति पूजा' नाम से प्रचलित है, जैसे महाराष्ट्र के नवजागरण में लोकमान्य तिलक द्वारा प्रतिष्ठित गणेशोत्सव का पर्व और बीसवीं शताब्दी में प्रसिद्ध समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया द्वारा चित्रकूट में रामायण मेला की स्थापना। देखा जाए तो तिलक और लोहिया भारतीय स्वराज्य और समाज के प्रखर प्रहरी थे। भारतीय आधुनिकता के विकास के ये दोनों प्रखर प्रवक्ता थे, लेकिन सांस्कृतिक स्तर पर ये दोनों कहीं गहरे स्तर पर पारंपारिक भी थे। तिलक द्वारा प्रतिष्ठापित 'गणेशोत्सव' और उत्तर भारत में लोहिया द्वारा 'रामायण मेला' का शुभारंभ परंपरा में आधुनिकता की खोज के दुर्लभ उदाहरण हैं।

abhisays 14-10-2012 12:45 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
दुर्गा पूजा बंगाल में आज भी शक्ति पूजा के रूप में प्रचलित है। अगर उसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर विचार करें तो आपको कई दिलचस्प परिणाम दिखाई पड़ेंगे। पहला परिणाम तो यह निकलता है कि बंगाल की सांस्कृतिक जड़ें अत्यंत गहरी और अपनी आस्थाओं के प्रति बेहद सचेत भी हैं। बंगाल एक छोर पर बेहद आधुनिक है तो दूसरे छोर पर अत्यंत पारंपारिक अपनी सांस्कृतिक चेतना की विरासत के प्रति सचेत है। बंगाल में शक्ति पूजा का प्रचलन आदिकाल से चला आ रहा है। शक्ति पूजा की प्रतीक देवी अपने चमचमाते खड्गशस्त्र से महिषासुर का संहार कर महिषासुरमर्दिनी कहलाई। त्रिमंग देवी दुर्गा शक्ति की अधिष्ठाती है। उनके साथ पद्महस्ता लक्ष्मी, वाणी पाणि सरस्वती, मूषक वाहन गणेश और मयूर वाहक कार्तिकेय विराजमान हैं।


ये जितनी मूर्तियाँ हैं, सब हमारे जीवन में सामाजिक न्याय की प्रतीक हैं। महिषासुर यदि अन्याय, अत्याचार औऱ पापाचार का प्रतीक है तो दुर्गा शक्ति, न्याय और हर अन्याय के विरुद्ध प्रतिकार की प्रतीक है। उसकी आँखों में सिर्फ़ करुणा और दया के आँसू ही नहीं बहते, बल्कि क्रोध के स्फुलिंग भी छिटकते हैं। यह आकस्मिक नहीं है कि सन १९७१ में भारत-पाक युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की अचूक राजनीतिक बुद्धिमत्ता को देखकर अटल बिहारी वायपेयी ने उन्हें दूसरी दुर्गा कहा था। यह 'दुर्गा' कोई सांस्कृतिक मिथ नहीं, बल्कि हर औरत के भीतर अन्याय के विरुद्ध प्रतिकार का एक धधकता लावा है। भारतीय स्त्री की छवि में एक ओर देवदासी का असहाय चेहरा कौंधता है तो दूसरी तरफ़ उसकी आँखों में दुर्गा का शक्तिशाली तेवर भी चमकता है। दुर्गा जैसी महास्त्री जिसे हमारे लोक जीवन और सांस्कृतिक जीवन में 'देवी' कहा जाता है, दरअसल अन्याय के विरुद्ध एक सार्थक हस्तक्षेप का प्रतीक है। दुर्गा के सान्निध्य में आसन ग्रहण करती हुई देवियाँ लक्ष्मी, सरस्वती, धन और विद्या की प्रतीक हैं। गणेश हमेशा से विघ्न का विनाश करनेवाले एक शुभ देवता हैं, जबकि कार्तिकेय जीवन में विनय और सृजन के प्रतीक हैं। इनकी उपस्थिति से ही सामाजिक सृजन संभव है।

abhisays 14-10-2012 12:46 AM

Re: दुर्गा पूजा 2012
 
दुर्गा पूजा सिर्फ़ मिथ की पूजा नहीं, बल्कि स्त्री की ताक़त, सामर्थ्य और उसके स्वाभिमान की एक सार्वजनिक 'पूजा' है। क्या विडंबना है कि आज दुर्गा पूजा, दुर्गाशप्तशती, दुर्गा स्त्रोत का पाठ उन धर्मभीरू घरों में ज़्यादा किया जाता है, जिन घरों में आज स्त्रियाँ ज़्यादा डरी और असुरक्षित हैं। वहाँ पुरुषों के रूप में महिषासुर रोज़ उनका मर्दन करता है। उन पर अत्याचार, ताड़ना और यातना के कोड़े बरसाता है। इस कारण हमारे समाज में आज दुर्गा के चेहरे कम दिखते हैं। देव-दासियों के ही असंख्य कातर चेहरे ज़्यादा दिखते हैं। ऐसे घरों में रोज़ दुर्गा पूजा नहीं, बल्कि पुरुष पूजा का अनुष्ठान संपन्न होता है। समाज और हमारे पारिवारिक जीवन में बढ़ती यह प्रवृत्ति दुर्गा पूजा का उपहास नहीं तो और क्या है? आज दुर्गा पूजा के निहितार्थ को समझने की आवश्यकता है।


All times are GMT +5. The time now is 10:15 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.