My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   आज दिल में मेरे प्यार आया है (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16181)

महर्षि त्रिपाठी 16-09-2015 04:39 PM

आज दिल में मेरे प्यार आया है
 
अब तक हम थे जिससे बेखबर
जिसका हम पे न था कोई असर
वो अवसर हमें पहली बार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है |

उनकी बातें ,सौगाते हम भूलते नही
उनको हमसे प्यार पर कुबूलते नही
उनकी खूबियों का अखबार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है|

उनका मुस्कुराना ,वो शर्माना
जिस पर बना मेरा प्यारा आशियाना
आज उनकी अदा पे इख़्तियार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है |

उनके बिना अब तो जीना नही
परीवश का कोई और नमूना नहीं
ये जुबां पे मेरे इकरार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है|

आज उनसे मुलाकात को निकले हैं हम
याद में सारी रात पिघले हैं हम
बादलों से देखो इजहार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है||
by --महर्षि त्रिपाठी

rajnish manga 18-09-2015 03:23 PM

Re: आज दिल में मेरे प्यार आया है
 
Quote:

Originally Posted by महर्षि त्रिपाठी (Post 554744)
....
वो अवसर हमें पहली बार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है |


बहुत सुंदर, महर्षि जी. आपकी कविताओं कुछ ऐसा है जो दिल को छू जाता है. अभिव्यक्ति में भी नयापन है जैसे-

उनकी बातें, सौगाते हम भूलते नही
उनको हमसे प्यार है, कुबूलते नही
उनकी खूबियों का अखबार आया है
आज दिल में मेरे प्यार आया है|

महर्षि त्रिपाठी 19-09-2015 10:03 PM

Re: आज दिल में मेरे प्यार आया है
 
आ. rajnish manga जी ,कविता पर आपकी उत्साहवर्धक टिपण्णी के लिए बहुत-बहुत आभार |

sunnysingh16388 16-11-2016 05:57 PM

Re: आज दिल में मेरे प्यार आया है
 
Aap bahut hi umdaa likhte ho....maine bhi apni website pe naye poets k liye community banayi hai...aap chahein toh use kr sakte hain ose

एडिट नोट
No outside links please





All times are GMT +5. The time now is 06:15 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.