My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015 (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14612)

dipu 16-02-2015 06:08 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 8वें संस्करण के लिए ऑलराउंडर युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में हासिल किया। पिछली बार के सबसे महंगे (14 करोड़) खिलाड़ी युवराज इस बार भी अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.5 करोड़ रुपए की बोली लगाई, जबकि श्रीलंकाई कप्तान एंजिलो मैथ्यूज को डेयरडेविल्स ने 7.5 करोड़ में खरीदा। श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा, साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला और भारत के इरफान पठान को खरीददार नहीं मिले।

dipu 16-02-2015 06:08 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...pl_1424080.jpg

dipu 16-02-2015 06:08 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा युवी ने
नीलामी में युवराज ने सबसे अधिक रकम हासिल करने का अपना ही पिछला रिकॉर्ड ध्वस्त किया। डेयरडेविल्स को युवराज को हासिल करने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ी। इसका कारण यह था कि कई टीमों ने युव्वी को अपने साथ जोड़ने की इच्छा जाहिर की।
कुछ यूं बढ़े दाम
* सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स ने दो करोड़ रुपए में बोली की शुरुआत की।
* किंग्स इल���वन ने बोली को तीन करोड़ तक पहुंचाया।
* रॉयल्स ने 3.8 करोड़ की बोली लगाई। मामला डन होता इससे पहले ही डेयरडेविल्स ने पांच करोड़ की बोली लगाई।
* आरसीबी ने इसे बढ़ाकर 5.5 करोड़ रुपए कर दिया।
* डेयरडेविल्स ने आनन-फानन में रकम को आठ करोड़ तक पहुंचा दिया।
* आरसीबी ने नौ करोड़ की बोली लगाई तो डेयरडेविल्स ने 10 करोड़ की बोली लगाई।
* आरसीबी ने इसे 10.5 करोड़ कर दिया और फिर उसे बढ़ाकर 11.5 करोड़ कर दिया।
* रकम बढ़ी तो आरसीबी 12.5 करोड़ तक पहुंच गया।
* डेयरडेविल्स ने 13 करोड़ और फिर 13.5 करोड़ की बोली लगाई।
* बोली 14 और फिर 14.5 करोड़ तक पहुंच गई।
* डेयरडेविल्स ने युवी के लिए 15 करोड़ की बोली लगाई तो आरसीबी 15.5 करोड़ तक पहुंच गया।
* इस पर डेयरडेविल्स ने 16 करोड़ की बोली लगाई, जिस मुहर लग गई।

dipu 16-02-2015 06:44 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...1424084879.jpg

dipu 16-02-2015 06:49 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...1424084883.jpg

dipu 16-02-2015 06:50 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...1424084894.jpg

dipu 16-02-2015 06:50 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
http://i9.dainikbhaskar.com/thumbnai...1424084898.jpg

dipu 16-02-2015 06:53 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
बैट्समैन बेस प्राइस (रुपए में)
Cheteshwar Pujara ₹1,00,00,000
Michael Carberry ₹50,00,000
Darren Bravo ₹50,00,000
Richard Levi ₹50,00,000
Lahiru Thirimanna ₹50,00,000
Jonathan Dean ₹30,00,000
Nayan Doshi ₹30,00,000
Dean Elgar ₹30,00,000
Callum Ferguson ₹30,00,000
Abhinav Mukund ₹30,00,000
Venugopal Rao ₹30,00,000
Hamish Rutherford ₹30,00,000
Aiden Blizzard ₹30,00,000
Michael Klinger ₹30,00,000
Travis Head ₹30,00,000
Marcus Harris ₹20,00,000
Craig Simmons ₹20,00,000
Debabrata Das ₹20,00,000
Jaydev Gokul Bista ₹10,00,000
Sudip Chatterjee ₹10,00,000
Prashant Chopra ₹10,00,000
Mukul Dagar ₹10,00,000
Nikhil Gangta ₹10,00,000
Hendrick Van der Dussen ₹10,00,000
Arjit Gupta ₹10,00,000
Sagan Kamat ₹10,00,000
Bhargav Merai ₹10,00,000
K. Bharath Shankar ₹10,00,000
Rinku Singh ₹10,00,000
Robin Singh Bist ₹10,00,000
Praful Waghela ₹10,00,000
Saurabh Pradeep Wawaskar ₹10,00,000
Akshath Reddy ₹10,00,000
Paras Dogra ₹10,00,000
Shreyas Iyer ₹10,00,000
Sheldon Jackson ₹10,00,000
Sarfaraz Naushad Khan ₹10,00,000
Mohnish Mishra ₹10,00,000
Yogesh Nagar ₹10,00,000
Tirumalasetti Suman ₹10,00,000
Hanuma Vihari ₹10,00,000
Swapnil Asnodkar ₹10,00,000
Sachin Baby ₹10,00,000
Udit Birla ₹10,00,000
Arindam Ghosh ₹10,00,000
Manprit Juneja ₹10,00,000
Taruwar Kohli ₹10,00,000
Milind Kumar ₹10,00,000
Shshir Bhavane ₹10,00,000
Akhil Arvind Herwadkar ₹10,00,000
Shubham Khajuria ₹10,00,000
Evin Lewis ₹10,00,000
Prashant Naik ₹10,00,000
Sujit Nayak ₹10,00,000
R Samarth ₹10,00,000
Virat Singh ₹10,00,000

dipu 16-02-2015 06:59 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
कार्तिक बिके 10.5 करोड़ में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए 10.5 करोड़ रुपए की सफल बोली लगाई। मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को 3.2 करोड़ रुपए में हासिल किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान इयान मोर्गन को 1.5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।
मुरली विजय 3 करोड़ में हुए पंजाब के
किंग्स इल���वन ने चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ओपनर मुरली विजय को 3 करोड़ रुपए में हासिल किया। मुरली की आधार कीमत 50 लाख रुपए थी। इसी तरह मुरली विजय को किंग्स इलेवन ने 3 करोड़ रुपए में हासिल किया, जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को 60 लाख रुपए में सनराइजर्स ने हासिल किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को सनराइजर्स ने 2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। भारत के लिए खेलने वाले स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा को डेयरडेविल्स ने 3.5 करोड़ रुपए में हासिल किया और एस. बद्रीनाथ को आरसीबी ने 30 लाख रुपए में खरीदा। माइकल हसी (आस्ट्रेलिया) 1.5 करोड़ रुपए की बोली के साथ सीएसके के हुए।
2015 के लिए आईपीएल खिलाड़ि*यों की नीलामी बेंगलुरु में हो रही है। इसमें सबसे पहले मुरली विजय नीलाम हुए। उन्*हें तीन करोड़ में किंग्*स इलेवन पंजाब ने खरीदा। बाकी नीलाम हो रहे खिलाड़ी ये हैं-
चेन्नई सुपर किंग्स
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
माइकल हसी बल्लेबाज 1,50,00,000
इरफान पठान ऑलराउंडर 1,50,00,000
राहुल शर्मा बॉलर 30,0000
काइली एबॉट बॉलर 30,0000
एंड्र्यू टाई बॉलर 20,00,000
प्रत्यूष सिंह ऑलराउंडर 10,00,000
अंकुश बैंस विकेटकीपर 10,00,000
एकलव्य द्विवेदी विकेटकीपर 10,00,000
डेल्ही डेयरडेविल्स
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
युवराज सिंह बल्लेबाज 16,00,00,000
एंजिलो मैथ्यूज ऑलराउंडर 7,50,00,000
जहीर खान बॉलर 4,00,00,000
अमित मिश्रा बॉलर 3,50,00,000
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज 2,60,00,000
गुरिंदर सिंह संधू बॉलर 1,70,00000
जयदेव उनादकत बॉलर 1,10,00,000
डोमेनिक जोसेफ बॉलर 75,00,000
एल्बी मोर्कल ऑलराउंडर 30,00,000
ट्रैविस हेड बल्लेबाज 30,00,000
मार्कस स्टोइंस ऑलराउंडर 25,00,000
सीएम गौतम विकेटकीपर 20,00,000
कोना श्रीकर विकेटकीपर 10,00,000
केके लियाज बॉलर 10,00,000
किंग्स इलेवन पंजाब
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
मुरली विजय बल्लेबाज 3,00,00,000
निखिल संकर विकेटकीपर 30,00,000
योगेश गोवलिकर ऑलराउंडर 10,00,000
कोलकाता नाइटराइडर्स
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
केसी करियप्पा बॉलर 2,40,00,000
जेम्स नीशाम ऑलराउंडर 50,00,000
ब्रैड हॉग बॉलर 50,00000
आदित्य गढ़वाल ऑलराउंडर 25,00000
शेल्डन जैक्सन ऑलराउंडर 15,00,000
सुमित नरवाल ऑलराउंडर 10,00,000
वैभव रावल ऑलराउंडर 10,00,000
मुंबई इंडियंस
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
आरोन फिंच बल्लेबाज 3,20,00,000
प्रज्ञान ओझा बॉलर 50,0000
अभिनव मिथुन बॉलर 30,00,000
मिचेल मैक्लेंघन बॉलर 30,00,000
एडेन विजार्ड बल्लेबाज 30,00,000
अक्षय वखरे बॉलर 10,00,000
हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर 10,00,000
नीतीश राना ऑलरांउडर 10,00,000
सिद्धेश दिनेश लाड ऑलराउंडर 10,00,000
जे. सुचित ऑलराउंडर 10,00,000
राजस्थान रॉयल्स
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
क्रिस्टोफर मोरिस ऑलराउंडर
1,40,00,000
जुआन थेरोन बॉलर 30,00,000
बीरेंद्र सिंह बॉलर 10,00,000
दिनेश सौलंकी ऑलराउंडर 10,00,000
सागर त्रिवेदी ऑलराउंडर 10,00,000
प्रदीप साहू ऑलराउंडर 10,00,000
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
दिनेश कार्तिक विकेटकीपर 10,50,00,000
डैरेन सैमी ऑलराउंडर 2,80,00,000
डेविड वेस ऑलराउंड 2,80,00,000
सीन एबॉट बॉलर 1,00,00,000
एडम मिल्ने बल्लेबाज 70,00,000
सरफराज खान बल्लेबाज 50,00,000
एस. बद्रीनाथ बल्लेबाज 30,00,000
जलज सक्सेना ऑलराउंडर 10,00,000
शशिर भवने बल्लेबाज 10,00,000
हैदराबाद सनराइजर्स
खिलाड़ी टाइप कितने में बिके (रुपए में)
ट्रेंट बोल्ट बॉलर 3,80,00,000
प्रवीण कुमार बॉलर 2,20,00,000
केविन पीटरसन बल्लेबाज 2,00,00,000
इयान मोर्गन बल्लेबाज 1,50,00,000
रवि बोपारा ऑलराउंडर 1,00,00,000
केन विलियम्स ऑलराउंडर 60,00,000
लक्ष्मी रतन शुक्ला ऑलराउंडर 30,00,000
पारसनाथ पद्मनाभन ऑलराउंडर 10,00,000
सिद्धार्थ कौल बॉलर 10,00,000
हनुमा विहारी बल्लेबाज 10,00,000
सिद्धार्थ कौल बॉलर 10,00,000
बोली लगी, लेकिन किसी ने नहीं खरीदा
खिलाड़ी टाइप बेस प्राइज
हाशिम अमला बल्लेबाज 2,00,00,000
कैमरुन ह्वाइट बल्लेबाज 1,50,00,000
मार्लोन सैमुअल्स ऑलराउंडर 1,50,00,000
कुमार संगकारा विकेटकीपर 1,00,00,000
महेला जयवर्धने बल्लेबाज 1,00,00,000
एलेक्स हेल्स बल्लेबाज 1,00,00,000
ब्रैड हॉज बल्लेबाज 1,00,00,000
चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाज 1,00,00,000
रॉस टेलर बल्लेबाज 1,00,00,000
मैथ्यू वेड विकेटकीपर 1,00,00,000
मिचेल कैरबेरी बल्लेबाज 50,00,000
दिनेश रामदीन विकेटकीपर 50,00,000
कुसल परेरा विकेटकीपर 30,00,000
ल्यूज रोंची विकेटकीपर 30,00,000
ब्रेंडन टेलर विकेटकीपर 30,00,000
मोर्ने व्याक विकेटकीपर 30,00,000
किस टीम के पास कितना पैसा और खरीद सकते हैं कितने खिलाड़ी
टीम बचे फंड विदेशी खिलाड़ कुल खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स ₹4,80,00,000 6 17
डेल्ही डेयरडेविल्स ₹12,75,00,000 5 14
पंजाब किंग्स इलेवन ₹9,60,00,000 7 20
कोलकाता नाइटराइडर्स ₹13,20,00,000 7 16
मुंबई इंडियंस ₹6,80,50,000 7 17
राजस्थान रॉयल्स ₹12,75,00,000 6 19
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹10,30,00,000 5 18
हैदराबाद सनराइजर्स ₹16,95,00,000 6 16
इनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपए : संगकारा,जयवर्धने, आरोन फिंच, भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा, इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, ब्रैड हॉज, रास टेलर, चेतेश्वर पुजारा जहीर का बेस प्राइस एक करोड़ रु हैं।
इनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपए : श्रीलंकाके एंजेलो मैथ्यूज और तिलकरत्ने दिलशान, ऑस्ट्रेलिया के एम हसी और कैमरून व्हाइट, भारत के इरफान पठान, वेस्टइंडीज के मार्लोन सैम्युअल्स इंग्लैंड के मोर्गन।
इनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए: दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, श्रीलंका के कुमार संगकारा, भारत के दिनेश कार्तिक, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और इयान मोर्गन नीलामी में बड़ी कीमत पाने के दावेदार माने जा रहे हैं। इनको अधिक राशि मिलेगी।
2015 के आईपीएल के लिए फ्रेंचाइजी ने कुल 122 क्रिकेटर्स रिटेन किए हैं। इनमें 78 भारतीय हैं।
नीलामी से पहले इन खिलाड़ियों का सौदा हो चुका है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मनविंदर बिसला (केकेआर), इकबाल अब्*दुल्*ला (राजस्*थान), मंदीप सिंह (पंजाब) को लिया है और पार्थिव पटेल (मुंबई) को निकाला है
मुंबई इंडियंस ने उन्*मुक्*त चंद (राजस्*थान) और आर विनय कुमार (केकेआर) को लिया है

dipu 10-04-2015 07:34 PM

Re: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2015
 
चेन्नई। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के दूसरे मैच में कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को एक रन से मात देकर आईपीएल-8 का विजयी आगाज किया, हालांकि दर्शकों का दिल जीता डेयरडेविल्स के लिए नाबाद 73 रनों की नायाब पारी खेलने वाले एल्बी मोर्कल ने। तीसरे ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों के लौटने के बाद मैदान पर उतरे मोर्कल न सिर्फ अंत तक क्रीज पर डटे रहे और आखिरी गेंद पर शॉट लगाने तक डेयरडेविल्स की जीत की उम्मीदें बनाए रखीं।
हालांकि मोर्कल का यह शॉट छक्का न होकर चौका ही रहा और सुपर किंग्स से मिले 151 रनों के जवाब में डेयरडेविल्स निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन ही बना सके। सुपर किंग्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे आशीष नेहरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य की पीछा करने उतरी डेयरडेविल्स को नेहरा ने तीसरे ओवर में ही चिदंबरम गौतम (4) और मयंक अग्रवाल (15) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी। आईपीएल में पदार्पण मैच खेलने उतरे श्रेयस अय्यर (7) भी कुछ खास नहीं कर सके और नेहरा के तीसरे शिकार बने।
इसके बाद मोर्कल ने पिछले संस्करण के डेयरडेविल्स के सर्वोच्च स्कोरर रहे केदार जाधव (20) के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर टीम को कुछ हद तक संभाल लिया।
मोहित शर्मा द्वारा लाए गए चौदहवें ओवर की पहली गेंद पर 87 के कुल योग पर जाधव का विकेट गिरने के साथ ही डेयरडेविल्स के विकेटों के गिरने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया। सुपर किंग्स ने आखिर के आठ ओवरों में डेयरडेविल्स के सात विकेट चटकाए और 67 रन दिए। कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी (5) और आईपीएल-8 के सबसे मंहगे खिलाड़ी युवराज सिंह (9) के विकेट भी इनमें शामिल हैं।
रोमांचक हो चले मुकाबले में डेयरडेविल्स को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 19 रनों की दरकार थी और पहली ही गेंद पर मोर्कल ने चौका जड़कर जीत की उम्मीदें जिंदा रखीं। इमरान ताहिर तीसरी गेंद पर रैना के हाथों लपके गए हालांकि इस बीच मोर्कल छोर बदलने में सफल रहे।
आखिरी के तीन गेदों पर अब जीत के लिए 14 रनों की दरकार थी और मोर्कल ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और पांचवीं गेंद पर दो रन लिए। अब आखिरी गेंद पर डेयरडेविल्स को जीत के लिए छक्के की जरूरत थी और मोर्कल ने शानदार शॉट खेला हालांकि गेंद सीमारेखा पार करने से पहले एक टप्पा खा गई और डेयरडेविल्स जीत से एक रन पीछे रह गए।
मोर्कल ने अपनी अविस्मरणीय पारी में 55 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक छक्का जड़ा और अंत तक नाबाद रहे। नेहरा ने सुपर किंग्स के लिए चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स ने ड्वायन स्मिथ (34), फॉफ डू प्लेसिस (32) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (30) की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 150 रन बनाए।
स्मिथ ने पहले ही ओवर में 16 रन बनाकर शुरुआत तो विस्फोटक की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिरते विकेटों से टीम दबाव में आ गई। ब्रेंडन मैक्लम (4) दूसरे ही ओवर की दूसरी गेंद पर युवराज सिंह को कैच थमा बैठे। मैक्लम का विकेट नाथन कोल्टर नील ने लिया। कोल्टर नील ने अपने अगले ओवर की आखिरी गेंद पर सुरेश रैना (4) का भी विकेट चटका दिया और डेयरडेविल्स को शुरुआती दो सफलताएं दिला दीं।
इसके बाद स्मिथ का साथ देने आए प्लेसिस अभी तीसरे विकेट के लिए 33 रन ही जोड़ पाए थे कि स्मिथ इमरान ताहिर की गेंद पर कोल्टर नील के हाथों लपके गए। नौवें ओवर की पहली गेंद पर 71 के कुल योग पर स्मिथ का विकेट गिरा। स्मिथ ने 31 गेंदों में छह चौके लगाए।
स्मिथ के जाने के बाद सुपर किंग्स की रन गति धीमी पड़ गई। 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर 100 रन के कुल योग पर प्लेसिस का विकेट गिरने के बाद तो अगले पांच ओवरों (14वें से 18वें ओवर तक) में सुपर किंग्स के बल्लेबाज सिर्फ 20 रन जोड़ सके। इस बीच रवींद्र जडेजा (17) और ड्वेन ब्रावो (1) के रूप में उनके दो विकेट और गिरे। कप्तान धोनी ने संघर्षपूर्ण रुख अपनाया और टिक कर खेलते रहे, हालांकि आखिरी ओवर में बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वह मयंक अग्रवाल के हाथों लपक लिए गए।
धोनी ने आखिरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर दो छक्के लगाए और पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने बड़ा शॉट खेला, लेकिन गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से का मोटा ऊपरी किनारा लेकर काफी ऊपर चली गई। उन्होंने 27 गेंदों का सामना कर एक चौका और दो छक्का लगाया। डेयरडेविल्स के लिए कोल्टर नील सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवरों के अपने स्पेल में 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए।


All times are GMT +5. The time now is 01:14 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.