My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Film World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=18)
-   -   नई फ़िल्म: न्यूटन / Newton (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=17178)

rajnish manga 26-09-2017 03:41 PM

नई फ़िल्म: न्यूटन / Newton
 
नई फ़िल्म: न्यूटन
New Film:
Newton


rajnish manga 26-09-2017 03:43 PM

Re: नई फ़िल्म: न्यूटन / Newton
 
नई फ़िल्म: न्यूटन
New Film:
Newton

22 सितंबर 2017 को रिलीज़ हुई इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव के बार फिर से अपने दमदार अभिनय से सजी फिल्म 'न्यूटन' लेकर सिनेमाघरों में पहुंचे हैं. इस फिल्म को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट फॉरेन फिल्म की श्रेणी के लिए भेजा जायेगा। राजकुमार राव एक्टिंग के उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें छू पाना उनके दौर के एक्टरों के बस की बात नहीं है. न्यूटन उनकी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से भी मस्ट वॉच फिल्म बन जाती है.

rajnish manga 26-09-2017 03:47 PM

Re: नई फ़िल्म: न्यूटन / Newton
 
नई फ़िल्म: न्यूटन
New Film:
Newton

फिल्म ‘न्यूटनका किरदार नूतन कुमार दिल में उतर जाता है और सिद्ध कर देता है कि राजकुमार एक मंजा हुआ एक्टर हैं. न्यूटनमें वे एक सरकारी कर्मचारी के रोल में हैं जो रूल बुक के मुताबिक चलता है. जिसके कुछ ऊसूल हैं और वे किसी भी कीमत पर उनको फॉलो करने में यकीन करता है. तभी तो वह 18 साल की कम उम्र की लड़की से शादी करने से इनकार कर देता है और चुनाव ड्यूटी पर ताश खेलने वाले अधिकारी को हड़का देता है. इलेक्शन और वोटिंग जैसे मुद्दे को बहुत ही सीधे-सादे लेकिन गहरे अंदाज में उठाया गया है. न्यूटन की ड्यूटी नक्सल प्रभावित इलाके में लगती है और वह हर काम कायदे से करना चाहता है. फिल्म कहानी की नजर से मजबूत एक्टिंग के लिहाज से उत्कृष्ट है. इस तरह न्यूटन 5-6 करोड़ के छोटे बजट वाली बड़ी फिल्म है.

rajnish manga 26-09-2017 03:52 PM

Re: नई फ़िल्म: न्यूटन / Newton
 
नई फ़िल्म: न्यूटन (New Film: Newton)


All times are GMT +5. The time now is 03:44 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.