My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Healthy Body (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=26)
-   -   मछली खाने के फायदे (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=13052)

dipu 23-05-2014 09:07 PM

मछली खाने के फायदे
 
मछली एक स्वास्*थ्*य वर्धक भोजन है। यह लो सेचुरेटेड फैट, हाई प्रोटीन, और ओमेगा -3 फैटी एसिड का एक बहुत अच्छा स्रोत भी है। इसको भोजन के रुप में शामिल करने से शरीर को विटामिन, मिनरल और कई प्रकार के पोषक तत्*व मिलेगें जिनकी हमारे शरीर को जरुरत होती है। अगर आपको अपनी भाग-दौड़ भरी जिन्*दगी में ऊर्जावान रहना है तो जानिए की मछली खाने के और क्*या-क्*या फायदे होते हैं।

ये हैं फायदे-

1.हृदय रोग में लाभकारी: मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और धमनियों को मजबूत बनाता है। यह एचडीएल यानी की अच्*छे कोलस्*ट्राल को बढाता है और धमनियों में खून को ब्*लॉक होने से रोकता है। एक शोध के अनुसार जो लोग हफ्ते में दो बार मछली खाते हैं उनकी मौत हृदय रोग से तीन गुना कम होती है।

2.रक्*तचाप: अगर आपको हाई ब्*लड प्रेशर की समस्*या है तो मछली खाएं क्*योंकि मछली का तेल ब्*लड प्रेशर को कम करता है। पर हां, फिश ऑयल खाने की सलाह हम नहीं देगें क्*योंकि इससे ऐसा असर बिल्*कुल नहीं होता।

3.मोटापा दूर: मछली शरीर के अंदर वसा को जमने से रोकती है। साथ ही फिश ऑयल खाने और नियमित व्*यायाम करने से मोटापे की समस्*या जल्*दी दूर होती है।

4.आंखों की रौशनी बढ़ती है: मोतियाबिंद, आंखों में सूखापन जैसी समस्*याओं को मछली खा कर दूर किया जा सकता है। हफ्ते में दो बार मछली खाने से ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा भली प्रकार से मिल जाती है जिससे आंखों की सूजन कम होती है और मासपेशियां मजबूत होती हैं।

5.त्*वचा की देखभाल: मछली खाने से झुर्रियां देर से पडती हैं जिससे उम्र कम लगने लगती है। इसके साथ ही इससे सूरज की धूप से होने वाले नुक्*सान में भी राहत मिलती है।

6.दिमाग के लिए अच्*छा: मछली में पाए जाने वाले ओमेगा 3 से तनाव और चिंता जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है। साथ ही इसको खाने से बच्*चों और बड़ों दोनों का दिमाग तेज होता है। मछली का सेवन भूलने की बीमारी को भी ठीक करता है।


All times are GMT +5. The time now is 05:26 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.