My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   India & World (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=27)
-   -   भाजपा में शामिल हुईं किरण बेदी (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14488)

sunilsaini 15-01-2015 03:33 PM

भाजपा में शामिल हुईं किरण बेदी
 
अन्ना हजारे के जनलोकपाल के गठन के लिये आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन करने वाली दिल्ली पुलिस की पूर्व अधिकारी किरण बेदी गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई और इसी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये शक्ति प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। बेदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली की उपस्थिति में दिल्ली में भाजपा में शामिल हुई।

इस मौके पर शाह ने बताया कि बेदी अगला चुनाव लडेंगी लेकिन अभी सीट का चयन होना बाकी है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हो सकती हैं, उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी का संसदीय बोर्डΓΌ निर्णय लेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। साथ ही शाह ने कहा कि बेदी के शामिल होने से दिल्ली प्रदेश भाजपा में और मजबूती आयेगी।
Source: http://www.patrika.com/news/kiran-be...ns-bjp/1072426


All times are GMT +5. The time now is 04:06 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.