My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Religious Forum (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=33)
-   -   ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने  (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14352)

Teach Guru 21-12-2014 09:13 AM

ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने 
 
ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने में बाधक तो नहीं?

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने की बात क्या कही राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। सुब्रमण्यम स्वामी ने इस बात पर एतराज उठाते हुए कहा था कि 'गीता को अगर राष्ट्रीय ग्रंथ बनाया जाता है तो संविधान में लिखे धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाना पड़ेगा'।

Teach Guru 21-12-2014 09:13 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
लेकिन सिर्फ इसलिए नहीं कि संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्द हटाना पड़ेगा बल्कि, इसलिए भी गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाना कठिन है क्योंकि गीता किसे पढ़ना चाहिए और किसे सुनना चाहिए इस विषय में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं गीता में उल्लेख किया है।

Teach Guru 21-12-2014 09:14 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
गीता के अठारहवें अध्याय में भगवान श्री कृष्ण ने गीता पढ़ने और सुनने के सात नियम बताए हैं। यह सात नियम जो भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा है उन्हें जान लीजिए।

Teach Guru 21-12-2014 09:14 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
ये हैं सात नियम

Teach Guru 21-12-2014 09:14 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
1.गीता रुपी यह रहस्यमय उपदेश किसी भी काल में न तो तपरहित मनुष्य से कहना चाहिए

Teach Guru 21-12-2014 09:15 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
2. भक्ति भाव से रहित व्यक्ति को न तो गीता पढ़ना चाहिए और न गीता का उपदेश सुनाना चाहिए।

Teach Guru 21-12-2014 09:15 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
3. वेद, शास्त्र और परमेश्वर में जिसकी आस्थान नहीं है उसके लिए गीता का उपदेश नहीं करना चाहिए।

Teach Guru 21-12-2014 09:15 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
4.महात्मा एवं गुरुजनों में जिनकी आस्था नहीं है उनके लिए गीता का पाठ और श्रवण करना उचित नहीं है।

Teach Guru 21-12-2014 09:15 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
5.जो मुझमें यानी श्रीकृष्ण में दोषदृष्टि रखता हो उसे गीता का श्रवण नहीं करना चाहिए। गीता का पाठ उसके लिए है जो मुझमें प्रेम भाव रखता है।

Teach Guru 21-12-2014 09:16 AM

Re: ये सात बातें गीता के राष्ट्रीय ग्रंथ बनने
 
6.जो व्यक्ति गीता का उपदेश सुनने की इच्छा रखता हो उसे ही गीता का पाठ सुनाना चाहिए। जिनकी गीता रुपी ज्ञान सुनने की इच्छा नहीं हो उसे तो गीता का उपदेश कभी नहीं देना चाहिए।


All times are GMT +5. The time now is 07:55 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.