My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग! (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=2226)

Bond007 27-02-2011 11:24 AM

अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
भारत क्रिकेट की विश्वव्यापी अर्थव्यवस्था का नया केंद्र है| यह क्रिकेट की बहुत बड़ी काली अर्थव्यवस्था का भी बड़ा केंद्र है| मुंबई के सट्टेबाजों का कहना है कि जारी विश्वकप के मैचों पर विश्व-कप शुरू होने से पहले ही ६०,००० करोड़ रु. का सट्टा लग चुका है| भारत में जुए के क़ानून के तहत घुड़दौड़ को छोड़ बाकी सारे खेलकूदों में सट्टेबाजी अवैध है| इसलिए सट्टे का पूरा धंधा भूमिगत हो गया है| इस खेल के प्रमुख प्रशासक, देश के भूमिगत सट्टा सिंडीकेटों और मैच फिक्सिंग में उनकी भूमिका से वाकिफ हैं| वैसे भ्रस्ताचार का यह इकलौता केंद्र नहीं है| पिछले दिनों, आईसीसी पंचाट ने तीन पाकिस्तानी क्रिकेटरों को अगस्त २०१० के दौरान इंग्लैण्ड में मैच फिक्सिंग करने का दोषी ठहराया|

Bond007 27-02-2011 11:25 AM

ये अच्छा आइडिया है|
 
आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव हारून लोर्गाट का मानना है कि सट्टेबाजी को वैध बना देने से परिस्थितियां पारदर्शी हो जाएंगी और सट्टेबाजों के लिए मुश्किल हो जाएगी| उन्होंने ७ फ़रवरी को मीडिया से कहा, "मैं इस राय से सहमत हूं कि अगर इसे नियमित कर दिया जाये तो यह नियमित न होने से बेहतर होगा|" इस तरह का सुझाव देने वाले वे पहले आला क्रिकेट प्रशासक नहीं हैं| २००३ से २००६ के दौरान आईसीसी के अध्यक्ष रहे एहसान मनी ने पिछले साल पत्रिका 'द विजडन क्रिकेटर' को दिए इंटरव्यू में कहा, "काले बाजारों में (खासकर भारत के, जहां सट्टा पूरी तरह अनियमित है) भ्रस्टाचार निरोधक विशेष इकाइयों की ख़ुफ़िया जानकारी छिछली ही हो सकती है| लिहाजा, आईसीसी के लिए भारत सरकार को यह कहने का मौका आ गया है कि इसे नियमित कर ले| मुझे मालूम नहीं कि इसे नियमित क्यों नहीं किया गया है क्योंकि सरकार इससे काफी पैसा कमा सकती है|"

Bond007 27-02-2011 11:26 AM

अन्दर की बात : क्रिकेट
 
आंकड़ों में वर्तमान क्रिकेट :

१३ लाख फर्जी खाते सटोरियों ने पूरे देश में खोल रखे हैं सट्टेबाजी के पैसे हासिल करने के लिए| जिनमें करीब ५ लाख अकेले महारष्ट्र में हैं|

Bond007 27-02-2011 11:27 AM

अन्दर की बात : क्रिकेट
 
मुंबई में सटोरियों ने करीब २,००० एजेंट नियुक्त कर रखे हैं, जो उन्हें क्रिकेट में सट्टे के प्रति दिलचस्पी रखने वालों की जानकारी देते हैं| इस तरह के एजेंटों को 'पोपट' कहा जाता है क्योंकि वे सटोरियों का प्रचार करते हैं|

सट्टेबाजों के अनुसार विश्व कप-२०११ के मैचों पर आयोजन आरम्भ होने से पहले ६०,००० करोड़ रु. लग चुके हैं| प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के अनुमान के अनुसार यह रकम कम से कम १५,००० करोड़ रु. है| आरपीजी समूह की कम्पनियों के अध्यक्ष हर्ष गोयनका का आकलन है कि २०,००० करोड़ रु. से अधिक का सट्टा लग चुका है|

Bond007 27-02-2011 11:41 AM

अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
विश्व कप के टिकटों की बिक्री से १५० करोड़ रु. और टीवी विज्ञापन से ७०० करोड़ रु. मिलेंगे|

करीब ७ करोड़ भारतीय घरों मे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप-२०११ के मैच देखे जायेंगे|

इस साल के विश्वकप के पुरुस्कार में लगभग ४० लाख डॉलर मिलेंगे| २००७ में यह रकम २२.४ लाख डॉलर थी|

Bond007 27-02-2011 11:43 AM

अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
बादशाहत के लिए एलान-ए-जंग
४३ दिनों में १४ टीमें १३ स्थानों पर ४९ मैच खेलेंगी| शीर्ष आठ टीमों के लिए भी विश्व कप जीतना आसान नहीं होगा| एक नजर...


Bond007 27-02-2011 11:59 AM

अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
भारत

जीत का लाइसेंस

क्योंकि यह पहली भारतीय टीम है जिसे अपनी छमता के कारन पसंदीदा दावेदार का तमगा हासिल हुआ है| नीली वर्दी वालों ने टेफलॉन जैसी सख्ती वाली जबरदस्त मानसिक दृढ़ता विकसित कर ली है| आंतरिक लचीलापन भारत का सबसे मजबूत हथियार हो सकता है|

दमदार हथियार

एम.एस. धोनी| मध्यक्रम में उनकी बल्लेबाजी रीढ़ की तरह होगी| बतौर कप्तान, विपरीत परिस्थितियों में वे टीम के खिलाडियों को प्रेरित करने में सक्षम हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर ये ही सुनने को मिल सकता है

प्लीज़, झंडू बाम पकड़ना|

युद्धघोष

हम विश्व कप के बिना मैदान नहीं छोड़ेंगे|

सबसे बड़ी कमजोरी

बेहतरीन हरफनमौला खिलाडियों की कमी पार्टटाइम गेंदबाजों पर दबाव में इजाफा करेगी|

जुगत

धोनी के पास टॉस हारने लेकिन मैच को जीतने का विलक्षण कौशल मौजूद है|

Bond007 27-02-2011 12:05 PM

अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई जादूगर

क्योंकि बड़े मंचों पर वे अपने ख़ास तेवर हासिल कर लेते हैं| वे फ़ौरन एकजुट हो जाते हैं| मुस्तैदी से हालत के मुताबिक ढल जाते हैं| और पूरे जोश के साथ हमला करते हैं| लगातार पिछले विश्वकप समेत तीन बार के विश्व कप विजेता|

दमदार हथियार

शेन वाटशन| अब वे राजस्थानी थाली से भली-भांति रु-ब-रु हो चुके हैं| वे एकदम बदले हुए खिलाड़ी हैं जो अब कारगर हरफनमौला में तब्दील हो चुके हैं|

ड्रेसिंग रूम में अधिकतर यही सुनने को मिल सकता है

मेरी पसंदीदा ड्रिंक? अगला|

युद्धघोष

उठ खड़े होंगे राख से भी|

सबसे बड़ी कमजोरी

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को बड़े स्कोर की रक्षा करते हुए पस्त पड़ने के लिए जाना जाता है| एक अच्छे फिरकी गेंदबाज की कमी उन्हें भारत की बेजान पिचों पर खलेगी|

जुगत

मैच से पहले अमेरिकी बैंड क्रीड को सुनना माइकल क्लार्क के लिए मददगार साबित हो सकता है|

khalid 27-02-2011 12:16 PM

Re: अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
जवाब नहीँ बंधु एक दम बाँण्ड स्टाईल थ्रेड हैँ
:cheers:

pankaj bedrdi 27-02-2011 12:42 PM

Re: अंदर की बात --- क्रिकेट मैच फिक्सिंग!
 
इसे हमरा भारत राजा हो जायेगा


All times are GMT +5. The time now is 02:38 AM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.