My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   World of Sports (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=30)
-   -   रिकॉर्ड बुक (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=11480)

dipu 26-12-2013 05:14 PM

रिकॉर्ड बुक
 
किंग्समीड के मैदान पर हो रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय मौजूद हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने अपना बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की। फर्स्ट क्लास मैचों में यह उनका लगातार पांचवां 50प्लस रनों का स्कोर है। इससे पहले जोहानिसबर्ग में उन्होंने 153 रन की पारी खेली थी। उन्होंने तमिल नाडु के खिलाफ 28 नवंबर को 269 रन, 21 नवंबर को बंगाल के विरुद्ध 102 रन, और 14 नवंबर को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 14 नवंबर को 113 रन बनाए।

quick stat: टेस्ट बैटिंग एवरेज के मामले में चेतेश्वर पुजारा सिर्फ सर डॉन ब्रेडमैन से पीछे हैं। अबतक उन्होंने 69 प्लस के औसत से टेस्ट मैचों में रन बनाए हैं (क्वालिफिकेशन - मिनिमम 1000 रन)।

विजय ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना पचासा पूरा किया। उन्होंने 34वें ओवर में जैक कैलिस की गेंद पर चौका जड़कर 50 का आंकड़ा पार किया। विदेशी पिचों पर खेलते हुए यह उनकी दूसरी हाफ सेंचुरी है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 प्लस रनों की साझेदारी हो चुकी है। नवंबर 2001 के बाद से साउथ अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा दूसरे विकेट के लिए की गई यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। 16 नवंबर 2001 को पोर्ट एलिजाबेथ टेस्ट में राहुल द्रविड़ और दीप दासगुप्ता ने 171 रन जोड़े थे।

रोचक फैक्ट - जनवरी 2012 के बाद यह पहला मौका है जब घर से बाहर किसी भारतीय ओपनर ने हाफ सेंचुरी लगाई है। मुरली से पहले वीरेंद्र सहवाग ने 24 जनवरी 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 62 रन की पारी खेली थी।

पुजारा का रिकॉर्ड

पुजारा ने मुरली विजय के साथ मिलकर टीम को संभाल लिया है। कैलिस के ओवर में चौका लगाकर मुरली ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। उन्होंने रॉबिन पीटरसन की गेंद पर सिंगल लेकर टेस्ट करियर के 1500 रन पूरे किए। इंडिया के लिए 25 या उससे कम की उम्र में 1500 रन बनाने के मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पछाड़ दिया। गांगुली ने इस उम्र में 20 मैच खेलने के बाद 1483 रन बनाए थे। 25 की उम्र में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है जिन्होंने 5177 रन बनाए थे। हालांकि, करियर के पहले 17 टेस्ट मैचों में वे कुल 652 रन बना पाए थे।

dipu 26-12-2013 05:16 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
http://i1.dainikbhaskar.com/thumbnai...21/5741_33.jpg

जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट का चौथा दिन उतार-चढ़ाव भरा रहा। तीसरे दिन बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही टीम इंडिया की पारी चौथे दिन के पहले सेशन में ही पटरी से उतर गई।

उसके बाद जब साउथ अफ्रीका जब 458 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के 108 रन बना मजबूत स्थिति में थी तो टीम इंडिया ने दो विकेट झटक मुकाबले पर पकड़ बनी ली।

गेंद और बल्ले की इस रोचक जंग के दौरान टेस्ट इतिहास में पहली बार एक रोचक संयोग भी दिखाई दिया। दरअसल तीसरे दिन जहां साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर एबी डिविलियर्स ने गेंद थामी थी वहीं चौथे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाया।

यह टेस्ट इतिहास का पहला मौका था जब दोनों ही टीमों के विकेटकीपर गेंदबाजी करते नजर आए।

rajnish manga 27-12-2013 12:59 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 


:bravo:

अच्छी रिपोर्टिंग के लिये धन्यवाद, दीपू जी.

dipu 27-12-2013 03:47 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
Quote:

Originally Posted by rajnish manga (Post 437270)

:bravo:

अच्छी रिपोर्टिंग के लिये धन्यवाद, दीपू जी.

:hello::hello::hello:

dipu 29-12-2013 07:43 AM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
http://i5.dainikbhaskar.com/thumbnai.../28/2739_1.jpg

अबु धाबी में हुई वनडे सीरीज को जीतकर पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। आखिरी वनडे में हाफ सेंचुरी लगाकर उन्होंने इस कारनामे को अंजाम दिया।

मिस्बाह एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।

मिस्बाह ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 51 रन की पारी खेलकर यह कारनामा किया। उन्होंने 74 गेंदों में 2 चौके व 1 छक्का जड़ते हुए 51 रन बनाए।
कैलेंडर ईयर के किंग

मिस्बाह उल हक ने साल 2013 में टेस्ट और वनडे मिलाकर 20 हाफ सेंचुरी लगाईं। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर द्वारा 2007 में बनाए 19 हाफ सेंचुरी के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

मिस्बाह उल हक - 20 (2013)
सचिन तेंडुलकर - 19 (2007)
कुमार संगकारा - 18 (2009)
माइक हसी - 18 (2009)
शेन वाटसन - 18 (2010)

dipu 29-12-2013 07:06 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai...29/1146_1a.jpg

कैलिस साउथ अफ्रीका के लिए विदाई टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले अपने संन्यास को यादगार बनाने का कारनामा सिर्फ तीन प्रोटीज धुरंधर ही कर पाए।

आखिरी बार 1970 में साउथ अफ्रीका के दो धुरंधरों ने करियर के लास्ट टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाई थी। 5 मार्च 1970 को पोर्ट एलिजाबेथ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ली इरविन और बैरी रिचर्ड्स ने करियर के आखिरी मैच में शतक लगाए थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में क्रमशः 102 और 126 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी मैच में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले चार धुरंधर ये रहे-

पीटर वान डेर बिल - 125 रन (पहली पारी) - 3 मार्च 1939 - बनाम इंग्लैंड (डरबन)

ली इरविन - 102 रन (दूसरी पारी) - 5 मार्च 1970 - बनाम ऑस्ट्रेलिया (पोर्ट एलिजाबेथ)

बैरी रिचर्ड्स - 126 रन (दूसरी पारी) - 5 मार्च 1970 - बनाम ऑस्ट्रेलिया (पोर्ट एलिजाबेथ)

जैक कैलिस - 115 रन (पहली पारी) - 26 दिसंबर 2013 - बनाम इंडिया (डरबन)

dipu 30-12-2013 03:17 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
विदेशी पिचों पर सर्वाधिक टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले विकेटकीपर ये रहे-

एडम गिलक्रिस्ट (2001-2006) - 10 शतक (हाई स्कोर - 204*)

एंडी फ्लावर (1993-2001) - 6 शतक (हाई स्कोर - 232*)

लेस एम्स (1930-1939) - 5 शतक (हाई स्कोर - 149)

मैट प्रायर (2009-2013) - 3 शतक (हाई स्कोर - 131*)

दिनेश रामदीन (2012-2013) - 3 शतक (हाई स्कोर - 126*)

dipu 23-01-2014 02:31 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
सबसे तेज बल्लेबाज

विराट कोहली ने अपना बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखते हुए 123 रन की पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 123 रन बनाए।

यह विराट के वनडे करियर की महज 119वीं पारी थी। इतनी कम पारियों में 18 शतक लगाने वाले वे वर्ल्ड के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली द्वारा बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ नया कीर्तिमान स्थापित किया।

सबसे कम पारियों में 18 शतक लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

विराट कोहली - 119 पारियां
सौरव गांगुली - 174 पारियां
क्रिस गेल - 184 पारियां

dipu 23-01-2014 02:33 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
मार्क वॉ की बराबरी

वनडे मैचों में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में विराट कोहली वर्ल्ड रैंकिंग में संयुक्त रूप से 9वें पायदान पर आ गए हैं। विराट ने महज एक शतक के साथ डेसमंड हेयन्स, तिलकरत्ने दिलशान और जैक कैलिस को पीछे करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ की बराबरी कर ली।

हेयन्स, कैलिस और दिलशान ने अपने करियर में 17-17 वनडे शतक लगाए थे। वहीं मार्क वॉ के खाते में भी 18 शतक दर्ज रहे। कोहली औसत के मामले में मार्क वॉ को पीछे कर गए।

कोहली - 18 शतक - 52.24 औसत - 119 पारियां

मार्क वॉ - 18 शतक - 39.35 औसत - 236 पारियां

विराट से ज्यादा शतक लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 49
रिकी पोंटिंग - 30
सनथ जयसूर्या - 28
सौरव गांगुली - 22
हर्शेल गिब्स - 21
क्रिस गेल - 21
सईद अनवर - 20
ब्रायन लारा - 19

dipu 23-01-2014 02:34 PM

Re: रिकॉर्ड बुक
 
गेल का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 2

विराट ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे कर दिया। वनडे की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में अब वे वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। उनसे ज्यादा सेंचुरी सिर्फ मास्टर ब्लास्टर सचिन के खाते में हैं।

दूसरी पारी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पांच धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 17
विराट कोहली - 12
क्रिस गेल - 11
सनथ जयसूर्या - 10
सईद अनवर - 10

जीत दिलाने के मामले में भी विराट महज सचिन से पीछे हैं। नेपियर में पहली बार वे दूसरी पारी में शतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाने से चूक गए।

दूसरी पारी में जीत दिलाते हुए सर्वाधिक सेंचुरी लगाने वाले धुरंधर ये रहे-

सचिन तेंडुलकर - 14
विराट कोहली - 11
सनथ जयसूर्या - 9
सईद अनवर - 9


All times are GMT +5. The time now is 09:49 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.