My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Mehfil (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=17)
-   -   कुछ सत्य बातें (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=16405)

soni pushpa 22-01-2016 12:19 AM

कुछ सत्य बातें
 
हम अपने जीवन मेंबहुत कुछ पढ़तेरहते हैंकिन्तु कुछबातें जहन मेंबैठ जाया करती है एईसी ही कुछ बाते मैंनेकही पढ़ीऔर जो मुझे बेहद अच्छी लगीइसलिए आप सबसे शेयर करने को मन किया.


🍁🍁

1. जिदंगी मे कभी भी किसी को
बेकार मत समझना क्योक़ि
बंद पडी घडी भी दिन में
दो बार सही समय बताती है

🍁🍁

बुराई तलाश करने
वाले इंसान की मिसाल उस
मक्खी की तरह है जो सारे
खूबसूरत जिस्म को छोडकर
केवल जख्म पर ही बैठती है

🍁🍁

3. टूट जाता है गरीबी मे
वो रिश्ता जो खास होता है
हजारो यार बनते है
जब पैसा पास होता है

🍁🍁

4. मुस्करा कर देखो तो
सारा जहाॅ रंगीन है
वर्ना भीगी पलको
से तो आईना भी
धुधंला नजर आता है

🍁🍁

5..जल्द मिलने वाली चीजे
ज्यादा दिन तक नही चलती
और जो चीजे ज्यादा
दिन तक चलती है
वो जल्दी नही मिलती


soni pushpa 22-01-2016 05:17 PM

Re: कुछ सत्य बातें
 
🍁🍁

6. बुरे दिनो का एक
अच्छा फायदा
अच्छे-अच्छे दोस्त
परखे जाते है

🍁🍁

7. बीमारी खरगोश की तरह
आती है और कछुए की तरह
जाती है
जबकि पैसा कछुए की तरह
आता है और.खरगोश की
तरह जाता है

🍁🍁

8. छोटी छोटी बातो मे
आनंद खोजना चाहिए
क्योकि बङी बङी तो
जीवन मे कुछ ही होती है

🍁🍁

9. ईश्वर से कुछ मांगने पर
न मिले तो उससे नाराज
ना होना क्योकि ईश्वर
वह नही देता जो आपको
अच्छा लगता है बल्कि
वह देता है जो आपके लिए
अच्छा होता है

🍁🍁

10. लगातार हो रही
असफलताओ से निराश
नही होना चाहिए क्योक़ि
कभी-कभी गुच्छे की आखिरी
चाबी भी ताला खोल देती है


soni pushpa 22-01-2016 05:21 PM

Re: कुछ सत्य बातें
 
🍁🍁

11. ये सोच है हम इसांनो की
कि एक अकेला
क्या कर सकता है
पर देख जरा उस सूरज को
वो अकेला ही तो चमकता है

🍁🍁

12. रिश्ते चाहे कितने ही बुरे हो
उन्हे तोङना मत क्योकि
पानी चाहे कितना भी गंदा हो
अगर प्यास नही बुझा सकता
वो आग तो बुझा सकता है

🍁🍁

13. अब वफा की उम्मीद भी
किस से करे भला
मिटटी के बने लोग
कागजो मे बिक जाते है

🍁🍁

14. इंसान की तरह बोलना
न आये तो जानवर की तरह
मौन रहना अच्छा है

🍁🍁

15. जब हम बोलना
नही जानते थे तो
हमारे बोले बिना'माँ'
हमारी बातो को समझ जाती थी
और आज हम हर बात पर
कहते है छोङो भी 'माँ'
आप नही समझोगी


soni pushpa 22-01-2016 05:25 PM

Re: कुछ सत्य बातें
 
🍁🍁

16. शुक्र गुजार हूँ
उन तमाम लोगो का
जिन्होने बुरे वक्त मे
मेरा साथ छोङ दिया
क्योकि उन्हे भरोसा था
कि मै मुसीबतो से
अकेले ही निपट सकता हूँ

🍁🍁

17. शर्म की अमीरी से
इज्जत की गरीबी अच्छी है

🍁🍁

18. जिदंगी मे उतार चङाव
का आना बहुत जरुरी है
क्योकि ecg मे सीधी लाईन
का मतलब मौत ही होता है

🍁🍁

19. रिश्ते आजकल रोटी
की तरह हो गए है
जरा सी आंच तेज क्या हुई
जल भुनकर खाक हो जाते

🍁🍁

20. जिदंगी मे अच्छे लोगो की
तलाश मत करो
खुद अच्छे बन जाओ
आपसे मिलकर शायद
किसी की तालाश पूरी हो


rajnish manga 23-01-2016 10:11 AM

Re: कुछ सत्य बातें
 
इन सभी सूत्रों को पढ़ कर लगा कि इनके लेखक या लेखकों ने गागर में सागर भरने वाला काम किया है. इनमे से कौन सा सूत्र अन्य सूत्रों से अधिक महत्वपूर्ण है, यह निर्णय करना मुश्किल है. इन्हें हम सब से साझा करने के बहुत बहुत धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.



Rajat Vynar 23-01-2016 02:13 PM

Re: कुछ सत्य बातें
 
Quote:

Originally Posted by soni pushpa (Post 557131)
हम अपने जीवन मेंबहुत कुछ पढ़तेरहते हैंकिन्तु कुछबातें जहन मेंबैठ जाया करती है एईसी ही कुछ बाते मैंनेकही पढ़ीऔर जो मुझे बेहद अच्छी लगीइसलिए आप सबसे शेयर करने को मन किया.

5..जल्द मिलने वाली चीजे
ज्यादा दिन तक नही चलती
और जो चीजे ज्यादा
दिन तक चलती है
वो जल्दी नही मिलती


Maine bhi kahin padha hai ise magar English men. Shayad angrezi ke kisi bahut bade writer ne likha hai.

soni pushpa 24-01-2016 11:49 PM

Re: कुछ सत्य बातें
 
[QUOTE=rajnish manga;557153][size=3]इन सभी सूत्रों को पढ़ कर लगा कि इनके लेखक या लेखकों ने गागर में सागर भरने वाला काम किया है. इनमे से कौन सा सूत्र अन्य सूत्रों से अधिक महत्वपूर्ण है, यह निर्णय करना मुश्किल है. इन्हें हम सब से साझा करने के बहुत बहुत धन्यवाद, बहन पुष्पा जी.


बहुत बहुत धन्यवाद भाई जी मुझे बहुत ही अछे लगे ये सूत्र इसलिए सोचा क्यूँ न सबके साथ साझा किया जाय ..

soni pushpa 24-01-2016 11:51 PM

Re: कुछ सत्य बातें
 
Quote:

Originally Posted by rajat vynar (Post 557155)
maine bhi kahin padha hai ise magar english men. Shayad angrezi ke kisi bahut bade writer ne likha hai.

जी, रजत जी ,.. बहुत बहुत धन्यवाद ...


All times are GMT +5. The time now is 06:47 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.