My Hindi Forum

My Hindi Forum (http://myhindiforum.com/index.php)
-   Knowledge Zone (http://myhindiforum.com/forumdisplay.php?f=32)
-   -   अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे (http://myhindiforum.com/showthread.php?t=14345)

DevRaj80 20-12-2014 06:33 PM

अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे



अजब-गजब गर्भनिरोधक

DevRaj80 20-12-2014 06:36 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
बीयर से स्नान


http://i3.dainikbhaskar.com/thumbnai...ake-a-bath.jpg


पश्चिमी बोहेमिया, कजाक में महिलाएं रिलेक्स होने के लिए बीयर से स्नान करती हैं, ताकि पार्टी-शार्टी में जाने पर कूल और खूबसूरत लगें। बीयर से त्वचा को विटामिन बी भी मिलता है और हाई ब्लड प्रेशर के लिए भी इस तरह के बीयर स्नान को वहां तवज्जो दी जाती है।

DevRaj80 20-12-2014 06:38 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
हाल ही में अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर आई थी, जिसमें बताया गया कि वहां बच्चों की चाह खत्म हो रही है। फेडरल गवर्नमेंट की ताजा रिपोर्ट में अमेरिका में अब तक की सबसे कम जन्म दर आंकी गई। इसके गिरने के पीछे मंदी और आर्थिक स्थिति को सबसे बड़ा कारण माना है।



http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai...2828_birth.jpg


वहीं, भारत के बारे में कहा जाता है कि उसकी जनसंख्या ही भविष्य में उसकी ताकत बनेगी। चीन में भी अब एक बच्चा प्रणाली पर ढील दिए जाने की बात की जा रही है। खैर, इन सब बातों के बीच आज हम उन अजीबो-गरीब नुस्खों पर चर्चा करेंगे, जिनसे गर्भ को ठहरने बचाया जा सकता है। ध्यान रखिएगा, हम यहां परंपरागत गर्भ निरोधक जैसे कंडोम, कॉपर-टी, गर्भ निरोधक दवाएं आदि पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।

DevRaj80 20-12-2014 06:40 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
मगरमच्छ का गोबर


1850 ईसा पूर्व प्राचीन मिस्र में गर्भ निरोधक का बड़ा ही विचित्र तरीका देखने का मिलता है। इसमें बताया गया है कि कैसे एक तरह की रबड़ की थैली या कोई चीज वेजाइना में रखी जाती थी,



http://i7.dainikbhaskar.com/thumbnai...871_sperm1.jpg


ताकि स्पर्म को अंदर जाने से रोका जा सका। इसे मगरमच्छ के गोबर, शहद, सोडियम काबरेनेट से बनाया जाता था। इस गोबर में थोड़े क्षारीय गुण होते है, जो आज के शुक्राणुनाशक में हैं।

DevRaj80 20-12-2014 06:42 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
नेवले का अंडकोष

मध्यकाल की कुछ सभ्यताएं एक अजीब ही तरीके से बच्चों के जन्म पर रोक लगा सकती थीं। वहां जांघों के आसपास नेवले का अंडकोष बांधा जाता था।

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...873_sperm2.jpg


एक मिथ के अनुसार यदि नेवले से दो अंडकोष लेकर बांधे गए तो महिला के जांघों पर भी इसे बांधा जाता था। साथ ही, उसके साथ नेवले की हड्डी भी बांधी जाती थी। फिर वह कभी भी बच्चा पैदा करने के काबिल नहीं होती थी। हालांकि, इसे आज पूरी तरह से बकवास कहा जाता है।

DevRaj80 20-12-2014 06:44 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
मर्करी (पारा)


चीनी महिलाएं हजारों साल पहले गर्भनिरोधक के रूप में मर्करी पीती थीं। यह ख़तरनाक तरीका था।

http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...875_sperm3.jpg


इस जानलेवा गर्भनिरोधक का इस्तेमाल प्राचीन चीन में रखैलों को बांझ बनाए रखने के लिए किया जाता था। इससे किडनी फेल, ब्रेन डैमेज और मौत तक हो जाया करती थी।

DevRaj80 20-12-2014 06:46 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
पीसी हुई चाय और ऊदबिलाव का अंडकोष




http://i8.dainikbhaskar.com/thumbnai...876_sperm4.jpg

16वीं सदी में कनाडा में गर्भनिरोधक के लिए बीवर (ऊदबिलाव) के गोबर और पिसी हुई चाय का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, इसके फायदे के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला।

DevRaj80 20-12-2014 06:49 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
सबसे पुराना कोंडोम





पशु आंत



http://i10.dainikbhaskar.com/thumbna...878_sperm5.jpg

दुनिया का सबसे पुराना कंडोम सुअर की आंत से बनता था। इसे इस्तेमाल करने से पहले गर्म दूध में डाला जाता था, जिससे यह मुलायम हो जाए। कुछ इतिहासकार दावा करते हैं कि यह मानव सभ्यता का पहला कंडोम है। इसे प्राचीन मिस्र के देवता जियूस और यूरोपा के बेटे किंग मिनोस ने बनाया था, यानी करीब तीन हजार साल पहले।
यह भी कहा जाता है कंडोम के लिए बकरी के मूत्राशय का भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालांकि, सबसे पुराना कंडोम 1642 में इंग्लैंड में मिला था।

DevRaj80 20-12-2014 06:51 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
लोहार की दुकान का पानी





http://i4.dainikbhaskar.com/thumbnai...879_sperm6.jpg

दूसरी सदी के मशहूर गायनेकोलॉजिस्ट सोरानस ने बताया था कि लोहार की दुकान में मिलने वाला पानी, जिसमें वह अपने लोहे का ठंडा करता है, पिया जाए तो महिलाएं गर्भ की चिंता से मुक्त हो सकती है। हालांकि, कोई प्रमाण न होने के बावजूद कई महिलाओं ने इसे अपनाया। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाएं, जो फैक्ट्रियों में काम करती थीं, ऐसा करती थीं। इससे उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्या, किडनी फेल्योर, कोमा के साथ और मौत भी झेलना पड़ी।


DevRaj80 20-12-2014 06:53 PM

Re: अजब-गजब दवाइयां और नुस्खे
 
अफीम डायाफ्राम


http://i6.dainikbhaskar.com/thumbnai...880_sperm7.jpg




प्राचीन सुमात्रा महिलाएं अफीम की फली का उपयोग डायाफ्राम के रूप में करती थीं।



All times are GMT +5. The time now is 08:31 PM.

Powered by: vBulletin
Copyright ©2000 - 2024, Jelsoft Enterprises Ltd.
MyHindiForum.com is not responsible for the views and opinion of the posters. The posters and only posters shall be liable for any copyright infringement.